GOVHY/E/2024/0008850 15/11/2024
गुरुग्राम स्थित राव गजराज सिंह मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है यह सड़क उपेक्षित पड़ी हुई है यहाँ बहुत सारे गड्ढे हैं। इस सड़क के दोनों और व्यावसायिक स्थापना हैं व हजारों गाड़ियाँ व पद यात्री इस पर से प्रति दिन गुजरते हैं फिर भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गड्ढों से गाडियाँ टूट रही है, लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है , समय व ईंधन की बरबादी हो रही है प्रदूषण भी बढ़ रहा है। विशेष रूप से झटकों के कारण ई-रिक्शा में सफर करना तो बहुर दूभर हो गया है। संबन्धित अधिकारी इस ओर से आंखे मूँदे क्यों बैठे है? क्या टूटी सड़क की मरम्मत उनका काम नहीं ? क्या हजारों लोगों की समस्या से उनका कोई लेना देना नहीं है?
|
GOVHY/E/2024/0008851 15/11/2024
गुरुग्राम फरीदाबाद टोल मार्ग पर कोई भी नया वृक्षारोपण देखने को नहीं मिलता। आश्चर्य की बात है की सड़क के दोनों और फैले हानिकारक कीकर को अन्य प्रजातियों से प्रतिस्थापित करने का कोई भी प्रयास दृष्टिगोचर नहीं है? यहाँ केवल नाम मात्र के लिए कुछ वृक्षारोपण बरसात के मौसम के बाद (?) किया जाता है, इसका औचित्य केवल वन विभाग ही बता सकता है। इस पौधों की जीवन दर 0% है। ऐसा लगता है की इनको केवल खाना पूर्ति के लिए लगाया गया है। इस बात की जांच की जाये की इस मार्ग के दोनों और पिछले 5 वर्षों में कितने पौधे रोपे गए और आज उनमे से कितने जीवित हैं। तथा विलायती कीकर की जगह अन्य पौधे क्यों नहीं लगाए जा रहे। इस पूरे वन क्षेत्र के संरक्षण के बारे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये आदेशों की अनदेखी क्यों हो रही है?
|