उड़ीसा होगा ओडीशा, अंग्रेजी की स्पेलिंग भी बदलेगी

3 views
Skip to first unread message

santosh singh

unread,
Nov 10, 2010, 12:21:32 AM11/10/10
to 708f...@googlegroups.com
उड़ीसा होगा ओडीशा, अंग्रेजी की स्पेलिंग भी बदलेगी


नई दिल्ली. लोकसभा ने उड़ीसा राज्य तथा उड़िया भाषा के नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने इस आशय के संविधान संशोधन विधेयक पेश किए थे। इनके अनुसार उड़ीसा को ओडीशा और उड़िया भाषा ओडिया कहा जाएगा। इसके विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा जबकि 294 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट दिए।

इस संविधान संशोधन प्रस्ताव के माध्यम से संविधान की आठवीं अनुसूची में नाम परिवर्तन किए जाने हैं। संक्षिप्त चर्चा के बाद गृहमंत्री ने कहा कि इनके माध्यम से सदन राज्य के लोगों की इच्छा का सम्मान कर रहा है।

कई नाम लेकिन जुबान पर ओडीशा : दोनों विधेयकों पर चर्चा शुरू करते हुए कांग्रेस के भक्त चरणदास ने कहा कि हजारों साल के इतिहास में प्रदेश को उड्र, उड्रवीशा, उड्रवेश, क¨लग, उत्कल जैसे कई नाम दिए गए और इसके भौगोलिक स्वरूप में भी बदलाव होते रहे। आज उड़ीसा के नाम से पहचाने जाने वाला यह राज्य स्थानीय लोगों की जुबान में ‘ओडीशा’ है।


--
With warm regards,

Santosh Rana
M:+91-814 911 0060
B-1/708, Kumar Periwinkle,
Kharadi, Pune-14


Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages