Satya Foundation - वृद्ध महिला की शिकायत पर रात को बाइक चलाकर खोजा लाउडस्पीकर का वास्तविक स्थान और फिर बंद हुआ शोर

4 views
Skip to first unread message

melroy fernandes

unread,
Dec 8, 2022, 11:28:33 AM12/8/22
to Volumekamkar6 On Behalf of Melroy Fernandes
Please see post-script and attachment.

----- Forwarded message -----
From: Satya Foundation <satyafoun...@gmail.com>
Sent: Thursday, 8 December, 2022 at 06:55:00 pm IST
Subject: वृद्ध महिला की शिकायत पर रात को बाइक चलाकर खोजा लाउडस्पीकर का वास्तविक स्थान और फिर बंद हुआ शोर


इण्डियन सोसायटी एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत; पंजीकरण संख्या : 741 / 2000        
    सत्या फाउण्डेशन  
डाक का पता: बी-14, विराट विला एपार्टमेण्ट, हर्ष गैस के पास, महमूरगंज, वाराणसी

    ई-मेल: satyafoun...@gmail.com   मोबाइल: 9212735622

प्रेस विज्ञप्ति 

वाराणसी, गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 

वृद्ध महिला की शिकायत पर रात को बाइक चलाकर खोजा लाउडस्पीकर का वास्तविक स्थान और फिर बंद हुआ शोर 

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ वर्ष 2008 से जागरूकता अभियान और नि:शुल्क हेल्पलाइन चलाने वाली संस्था 'सत्या फाउंडेशन' के हेल्पलाइन नंबर 9212735622 पर बुधवार की देर रात एक वृद्ध महिला से सूचना मिली कि महमूरगंज पुलिस चौकी के पास किसी स्थान पर रात 10:00 बजे के बाद भी लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है. इस सूचना पर शिकायतकर्ता से शोर की सही लोकेशन पूछी गयी तो शिकायतकर्ता ने कहा कि रात के समय आवाज बहुत दूर तक गूंजती है और इस समय घर से निकल कर तो असंभव है मगर कहीं दूर से स्पीकर की आवाज आ रही है जिसके कारण सो पाना असंभव है. चूँकि महमूरगंज चौकी के पास 3 थानों - भेलूपुर, सिगरा और मंडुवाडीह की सीमा लगती है और ढेर सारे मैरेज लान भी हैं, और वो वृद्ध महिला लाउडस्पीकर की वास्तविक जगह नहीं बता पा रही थीं तो इसके बाद 'सत्या फाउंडेशन' के सचिव चेतन उपाध्याय रात को ही अपनी बाइक से खुद सड़क पर निकल गए और लाउडस्पीकर की वास्तविक जगह का पता लगाने का प्रयास करने लगे।  पहले उन्होंने महमूरगंज पुलिस चौकी से आकाशवाणी मार्ग तक देखा तो सभी जगह स्पीकर बंद थे. इसके बाद महमूरगंज पुलिस चौकी से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन होते हुए आगे तक चेक किया। और फिर महमूरगंज- मंडुवाडीह फ्लाईओवर से होते हुए मंडुवाडीह चौराहे से मंडुवाडीह थाने के पास भी सभी मैरेज लानों में शान्ति थी. फिर मंडुवाडीह चौराहे से लहरतारा वाली रोड पर कुछ देर आगे बढ़ने पर साउंड सुनाई पड़ा. सड़क के दाहिनी तरफ स्थित गौतम उपवन मैरेज लान में लाउडस्पीकर बज रहा था. इस अपराध की सूचना मंडुवाडीह थानाध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह को 9454404393 पर दी गयी और उनके आदेश पर पहुँची पुलिस फ़ोर्स ने सख्त कानूनी चेतावनी देते हुए लाउडस्पीकर को नियमानुसार 100% स्विच ऑफ कराया। 

क्या कहता है कानून?
वैसे तो रात 10 बजे स्पीकर को स्विच आफ करने का नियम है, मगर कृपया ध्यान दें कि रात 10 से पहले भी, दिन के दौरान भी लाउडस्पीकर का ध्वनि स्तर इतना ही होना चाहिए कि आसपास के लोगों को आपस में बातचीत करने, पढ़ाई लिखाई या सामान्य कामकाज में कोई परेशानी ना हो. कानून के अनुसार यह भी जरूरी है कि लाउडस्पीकर बजाने के लिए एडवांस में ए.डी.एम. सिटी और पुलिस थाने से अनुमति ली जाए. उपरोक्त बातों का उल्लंघन करने पर नागरिकों या पुलिस द्वारा मुकदमा भी किया जा सकता है और पर्यावरण संरक्षण एक्ट 1986 के तहत ₹1,00,000 तक का जुर्माना या 5 साल तक की जेल या एक साथ दोनों सजा हो सकती है. 


योगी सरकार में गुप्त शिकायत करना हुआ बेहद आसान:
शोर की शिकायत करने पर, नाम लीक होने पर, कई बार मारपीट और ह्त्या तक हो जाती थी मगर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक वाट्सअप नंबर जारी किया है जिसका नंबर है 7570000100 जहाँ पर शोर या किसी भी अपराध की आपको लिखित शिकायत करनी होती है जिसमें अंत में लिखना होता है कि "मेरा नाम और नंबर गुप्त रखा जाये. Please keep my name and number SECRET" और आपकी पहचान वास्तव में गुप्त रखी जाती है। इस वाट्सअप नंबर 7570000100 पर शिकायत करने पर दिन के दौरान साउंड को कम करवाती है उत्तर प्रदेश पुलिस और रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच साउंड बॉक्स को पूरी तरह से, 100% स्विच आफ करवाती है पुलिस। 


(चेतन उपाध्याय)
संस्थापक सचिव
सत्या फाउण्डेशन 
9212735622 
Facebook Page: Chetan Upadhyaya 
YouTube: Satya Foundation Varanasi



P.S.:
It is very kind on the part of Chetanji to go searching for the location of the LS to help out the lady.

Any violation of the NP rules between 10pm to 6am is a direct violation and the equipment must be seized and the violators punished under the EP Act, there is no question of measuring the decibels.

It is a difficult task for the police(the one's who are honest) to go searching for the location; many times they simply say they cannot hear anything. This may be possible if they are in a police car with their AC on and windows closed. In rural areas, it is much more difficult as they may have to go through agricultural fields , kaccha roads or forest type of areas with no street lighting etc. to search for the location.

Therefore , to tackle such noise cases drones must be provided to the police and sound monitoring sensors and GPS location sensors will need to be mounted on these drones.

On a quiet day or night with minimal env. noise, large box type and horn type LS's(typically all these produce more than 100dB/1W at 1 metre away) can be heard distinctly (even if only at between 40-50dB) abt. 1 km away air distance(by road this may be more due to no direct route). The dub-dub-dub of  the bass is even more distinct and does cause sleep disturbance.

PFA excel sheet calculation of dB vs distance. There are 2 sheets that use different formulae from 2 different websites.

It is necessary for Noise complaints to be recorded as "Noise" complaints by the police and other authorities. As of now, the police have NO OFFICIAL records of noise complaints(from what i have experienced of Maharashtra and Karnataka).

analysis dB vs distance.xlsx

Satya Foundation

unread,
Dec 8, 2022, 1:50:11 PM12/8/22
to volumekamkar6 on behalf of melroy fernandes
Thank you.

Chetan Upadhyaya 

--
-- Disclaimer :
Please note that the advice / suggestions/ views presented in a post by any member of this googlegroup “volumekamkar6” is made in good faith by that member . No member of the group including the owners or moderators of the group shall be held responsible/liable for any loss / harm which may occur as a direct or indirect result of the advice / suggestion. Members are advised to independently verify the factuality of the advice / suggestion /view and use it at their own risk.
 
To subscribe:
Send request to volume...@gmail.com.
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "volumekamkar6" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to volumekamkar...@googlegroups.com.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/volumekamkar6/903566870.904915.1670516908033%40mail.yahoo.com.
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages