महोदय
सादर नमस्कार
सहर्ष सूचित करना चाहता हूं कि 23/03/2023 को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र सरकार द्वारा "डॉ जहांगीर होमी भाभा विज्ञान तकनीकी लेखन स्वर्ण पुरस्कार" मेरी रचना 'डिजिटल हिंदी की यात्रा' को वर्ष 2022-23 के लिए सुप्रसिद्ध अभिनेता,मराठी,हिंदी,गुजराती रंगमंच कलाकार श्री मनोज जोशी जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। मंच पर अकादेमी के सन्मानीय सदस्य डॉ सुनील कुलकर्णी, डॉ भारती गोरे, विकास दवे, डॉ करुणाशंकर उपाध्याय आदि महानुभाव उपस्थित थें।
इस पुरस्कार हेतु हमारे समूह के मेरे मित्र श्री अनुनाद सिंह जी, रविशंकर श्रीवास्तव जी, हरिहर जी का विशेष आभारी हूं क्योंकि उन्होंने अपने बहुमूल्य लेख प्रदान करके मेरे पुस्तक की गरिमा बढ़ायी है।
मैं इस गूगल समूह का पुराना सदस्य हूं।मुझे आप सभी साथियों से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है।
सभी साथियों का हार्दिक आभार।
भवदीय
विजय प्रभाकर नगरकर