अंग्रेजी से हिंदी लिप्यांतरण

99 views
Skip to first unread message

Dr.Rawat

unread,
Feb 6, 2021, 11:20:52 PM2/6/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
आदरणीय साथियो

प्रौद्योगिकी संस्थानों, शोध संस्थानों आदि की वार्षिक रिपोर्टों आदि को हिंदी में तैयार करने के क्रम में 
शोध प्रबंधों, शोध आलेखों आदि में उल्लखित शीर्षकों के हिंदी अनुवाद की समस्या में उलझना होता है। 

मैंने यह परंपरा अपनाई है कि इन शीर्षकों को यथावत अंग्रेजी में ही लिप्यांतरित करते हुए रखा जाए और इनका अनुवाद न किया जाए क्योंकि उनकी सामग्री तो कहीं हिंदी में है नहीं। साथ ही कोई हिंदी भाषी यदि देवनागरी में भी पढ़ते हुए उस पेपर को अथवा थीसिस को खोजना चाहे तो उसे देवनागरी से रोमन में परिवर्तित करते हुए खोज ले। 

यद्यपि दोनों ही भाषाओं के उच्चारण एवं अन्य आनुषंगिक कारणों से शुद्ध लिप्यांतरण संभव नहीं है किंतु क्या कोई उपकरण है जिससे रोमन लिपि के वाक्यों को देवनागरी में (और इसका व्युतक्रम ) लिप्यांतरित किया जा सके। 
जैसे-
Extraction of dye solutions for the construction of a dye sensitized solar cell
एक्सट्रेक्शन ऑफ डाई सॉल्यूशन्स फॉर द कन्शट्रक्शन ऑफ ए डाई सैंसिटाइज्ड सोलर सैल

सादर

रवि-रतलामी

unread,
Feb 8, 2021, 1:07:25 AM2/8/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
आप आई ट्रांस परिवर्तक आजमा सकते हैं

यह दुतरफा काम करता है।

इसी समूह पर फाइल खंड में अनुनाद जी द्वारा अपलोड  एकतरफा काम करने वाला परिवर्तक भी आजमा सकते हैं -

इसे थोड़ा संपादित कर दोतरफा परिवर्तक बनाया जा सकता है।

सादर,
रवि

Anunad Singh

unread,
Feb 8, 2021, 2:03:50 AM2/8/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
परम्परा यह है कि शीर्षक का अनुवाद किया जाय और कोष्ठक में अंग्रेजी भी लिख दी जाय . लोग पुस्तकों के नाम तक का अनुवाद कर देते हैं।  अनुवाद करना सांस्कृतिक दृष्टि से तो आवश्यक है ही, इसके अन्य लाभ भी हैं।  आप यह क्यों नहीं सोचते कि कोई ऐसा भी हो सकता है जिसे अंग्रेजी बिलकुल न आती हो और वह उस अंग्रेजी शोधपत्र का हिंदी अनुवाद करके पढ़े (हिंदी में खोजने के बाद) . जापान और कई  विकसित ( स्वाभिमानी) देशों में तो बहुत से ऐसे लोग मिल जाते हैं, यहां तक कि उनके कुछ नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अंग्रेजी नहीं आती. 

इस प्रकार आपका उदाहरण मेरी दृष्टि में निम्नलिखित प्रकार से लिखा जाना चाहिए-

रंजक सुग्राहीकृत सौर सेल के निर्माण के लिए रंजक विलायक का निष्कर्षण (एक्सट्रेक्शन ऑफ डाई सॉल्यूशन्स फॉर द कन्शट्रक्शन ऑफ ए डाई सैंसिटाइज्ड सोलर सैल)

--
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/c47eafce-5e5a-4e34-aea4-9e0a440d2c80n%40googlegroups.com पर जाएं.

Narayan Prasad

unread,
Feb 8, 2021, 2:35:58 AM2/8/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
मेरे विचार से अंग्रेज़ी शीर्षक को मूल रूप (अर्थात् रोमन) में भी लिखा जाना चाहिए, क्योंकि, उदाहरणार्थ, दिल्ली के आसपास के लोगों को जहाँ सैल (cell) समझ में आ जाएगा, वहाँ मानक उच्चारण "सेल" ही (और ऐसा उच्चारण ही बुल्के के कोश में है) अन्य जगहों पर समझ में आएगा।
--- नारायण प्रसाद

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CACa%2Bt%3DO%3Dpxnf7GEvGfzA6-ZBH7T%2BvntsTKAoAWP0mLkVE5vdtg%40mail.gmail.com पर जाएं.

Narayan Prasad

unread,
Feb 8, 2021, 2:49:50 AM2/8/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
लिपि+अंतरण = लिप्यंतरण
लिप्यांतरण X

Shree Devi Kumar

unread,
Feb 8, 2021, 3:34:39 AM2/8/21
to technic...@googlegroups.com

You have to type , it converts at space. Not perfect but ...

एक्सट्रैक्शन   ऑफ़  डाई  सोलूशन्स  फॉर  थे  कंस्ट्रक्शन  ऑफ़  ा  डाई  सेंसिटीज़ेड  सोलर  सेल

On Sun, Feb 7, 2021 at 9:50 AM Dr.Rawat <dr.raje...@gmail.com> wrote:
--
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/c47eafce-5e5a-4e34-aea4-9e0a440d2c80n%40googlegroups.com पर जाएं.

--

____________________________________________________________
भजन - कीर्तन - आरती @ http://bhajans.ramparivar.com

Shree Devi Kumar

unread,
Feb 8, 2021, 3:47:31 AM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
Again you have to type the English text, copy paste won't work.

Anand D

unread,
Feb 8, 2021, 4:35:47 AM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
मैं ऐसे कामों के लिए Quillpad.com का उपयोग करता हूँ, लेकिन इसमें काफी सुधार करना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि यह कॉपी पेस्ट को सपोर्ट करता है।

फिर भी, शोध प्रबंधों के अंग्रेजी नामों या Bibliography के साथ कैसा बर्ताव किया जाए, इसका मानक तरीका अभी तक नहीं मिल पाया है। इसलिए जैसा वरिष्ठ लोग करते आए हैं, उसे ही फॉलो कर मैंने अपने कुछ थंबरूल बनाए हैं। 
1. 100% लिपि देवनागरी - चाहे वह ऑथर का नाम हो, लेख का या पत्रिका का नाम।
2. आलेख के शीर्षक का हिंदी अनुवाद - जटिल होने पर Terminology का लिप्यंतरण और क्रियापदों का अनुवाद करते हुए कामचलाऊ ही सही, अनुवाद करना (कहीं-कहीं इसमें भी लिप्यंतरण चला दिया जाता है।)

बहुत पहले Qullpad.com से लिप्यंतरण और सुधार के लिए Find-Replace All का उपयोग किया था, और उन शब्दों की Table बना ली, ताकि भविष्य में Batch Find-replace किया जा सके, लेकिन बाद में छोटे-मोटे काम में इस सामग्री की जरूरत नहीं पड़ी और लिस्ट कहीं गुम हो गई।

आनंद

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CAG2NduVufKzWukNnasUeAD3a5cjobQygYsGa%2B_Lmc%2BnZEJxvmw%40mail.gmail.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 8:55:40 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
  धन्यवाद  श्री अनुनाद जी महोदय।

बात विचारणीय एवं प्रशंसनीय है। 

सादर

डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

On Mon, 8 Feb 2021 at 12:33, Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 8:57:13 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद सर
वह (अष्टांग योग) काफी अशुद्ध रहता है.. 
आजमाता रहता हूँ इसे... 
सुधारने में बहुत समय खपता है उससे बेहतर सीधे टंकण ही कर देता हूँ..

सादर
डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

--
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/63ffc335-2197-4b09-ad38-c98ee6053b81n%40googlegroups.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 9:01:15 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद नरायण सर

डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CAKmACT%3DO2OYY4ip%2BMRFDVz3K7k7%2B9wAjs0Myk8SqmSp4guvkMQ%40mail.gmail.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 9:01:40 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
जी सर
भूल हुई। 

सादर

डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CAKmACTmbvdNu_YA%3DJKChy%3DG7_%2BUc1KhpZ_0sGNwK0Nv-9GiZ9g%40mail.gmail.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 9:02:08 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद श्री महोदय

डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CAG2NduVBRTN2K%3DSZ_YAkhiCguwdZ86Gde_gWTwb%2BuYQo86cN4w%40mail.gmail.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 9:03:26 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
सर
इससे तो बेहतर यही रहता है कि जब 
टाइप ही करना है तो देवनागरी पाठ लिप्यंतरण करते हुए किया जाए..क्योंकि इसमें भी फिर अशुद्धियों को सुधारना होता है..

सादर

डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 9:05:44 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद सर
क्या हम कंठस्थ जैसा कोई अपना अनुवाद स्मृति कोष बना सकते हैं.. 
जो हमारे अपने दैनिक कामों में काम का हो..

सादर
डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CADNmsVpDfAvqbsqWtOXuvv0KVEpcbQiaNyKQ8sKARUyFc9npjg%40mail.gmail.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 8, 2021, 9:07:48 PM2/8/21
to technic...@googlegroups.com
यह एक महत्वपूर्ण विषय है
कुछ समय बाद इस विषय पर एक चर्चा विद्वानों, अनुवादकों, प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों के बीच रखने का प्रयास करुंगा..जिससे एक मानक
पद्धति को स्वीकार किया जा सके।

सादर
डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

On Mon, 8 Feb 2021 at 15:05, Anand D <anan...@gmail.com> wrote:

Anunad Singh

unread,
Feb 9, 2021, 12:34:44 AM2/9/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
नारायण प्रसाद जी,
cell को 'सैल' लिखें या 'सेल' यहाँ एक अलग विषय है।  सन्दर्भ के अनुसार दोनों ही समझ में आ जाते हैं (अंग्रेजी में वर्तमान, भूत और भविष्यत् काल -- तीनों में read लिखा जाता है फिर भी सबको सही अर्थ समझ में आ जाता है।  हाँ कुछ मानक रहे तो बेहतर होगा.

Vishal Goyal(विशाल गोयल)

unread,
Feb 10, 2021, 12:34:31 PM2/10/21
to technical-hindi
Please check this website and try their OCR. It is giving very good results.

--
Regards,
Dr. Vishal Goyal,
Professor,
Department of Computer Science,
State Awardee (Two Times)
Deputy Director, Centre for E-Learning and Teaching Excellence
Coordinator, Research Centre for Technologies Development for Differently Abled Persons
Coordinator, Centre for Research in Artificial Intelligence and Data Science
Coordinator, iHRMS implementation team
Nodal officer, GeM Operations
Nodal Officer, NPTEL Local Chapter
Punjabi University Patiala-147002.

Anunad Singh

unread,
Feb 10, 2021, 8:48:29 PM2/10/21
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
धन्यवाद विशाल जी। 
मैं भी शायद इसे पहली बार देख रहा हूँ।  प्रथम दृष्टया बहुत ही अच्छा परिणाम दे रहा है और बहुत तेज गति से काम कर रहा है।  जब अनेकों लोग अलग-अलग प्रकार के इनपुट पर इसका परीक्षण करेंगे तो इसकी सारी विशेषताएं सामने आएंगी।  इसलिए इसे सबके सामने प्रस्तुत करते हैं...

--
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CADAAq5wvZTuSui4o0tRfjgKPQk-70Q0kM6GFcOMJYPViJbKXwA%40mail.gmail.com पर जाएं.

डॉ.राजीव कुमार रावत Dr. Rajeev Kumar Rawat

unread,
Feb 10, 2021, 8:50:16 PM2/10/21
to technic...@googlegroups.com
आदरणीय विशाल जी
बहुत अच्छा काम कर रहा है। 
सादर

डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315

वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CACa%2Bt%3DN8YaxzGe13PQ5M%2BdDbaujbmnpFH_9yzCP5UuRpbH3f7g%40mail.gmail.com पर जाएं.

हरिराम पंसारी

unread,
Feb 12, 2021, 1:59:28 AM2/12/21
to technic...@googlegroups.com

मानक हैं।
देखें-- 

हरिराम
प्रगत भारत <http://hariraama.blogspot.in>

On Tue, Feb 9, 2021 at 11:04 AM Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:
नारायण प्रसाद जी,
....  हाँ कुछ मानक रहे तो बेहतर होगा.

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages