[9/5, 1:47 PM] Srinivas Bantwal Hindi: शिक्षक दिवस पर शायरी और कविता
जीवन का मार्ग कठिन हैं
सत्य का विचार कठिन हैं
पर जो हर हाल में सत्य सिखाये
वही एक सफल शिक्षक कहलाये ।
—————————————————————-
चंद शब्दों में नहीं होती बयाँ
ईश्वर के तुल्य हैं जिनकी काया
ऐसे गुरु वर को शत शत नमन
उनके चरणों में जीवन अर्पण ।
—————————————————————-
शिक्षक हैं एक दीपक की छवि
जो जलकर दे दूसरों को रवि
ना रखता वो कोई ख्वाइश बड़ी
बस शिष्य की सफलता ही हैं खुशियों की लड़ी ।
—————————————————————-
कड़ी धूप में जो दे वृक्ष सी छाया
ऐसी हैं इनके ज्ञान की माया
नहीं होता कोई रक्त सम्बन्ध
फिर भी हैं जीवन का अनमोल बंधन ।
—————————————————————-
भीड़ में हैं एक गुरु ही अपना
दिखाये जो जीवन का सपना
पग पग पर देते वो दिशा निर्देश
गुरु से ही सजे जीवन परिवेश ।
—————————————————————-
ना तारीफ के शब्दों की हैं उसको चाहत
ना महंगे उपहारों से होती उसकी इबादत
उसे मिलती हैं तब ही आत्मीय शांति
जब फैलती हैं विश्व में शिष्य की कान्ति ।
—————————————————————-
सफल जीवन सजता हैं सपनो से
जो मिलता हैं किसी गुरु की दस्तक से
जीवन सूर्य सा प्रकाशित हो उठता हैं
जब साथ एक सच्चे गुरु का मिलता हैं |
—————————————————————-
बिन गुरु नहीं होता जीवन साकार
सिर पर होता जब गुरु का हाथ
तभी बनाता जीवन का सही आकार
गुरु ही हैं सफल जीवन का आधार ।
—————————————————————-
हर काम आसान हो जाता हैं
जब सच्चे शिक्षक का सानिध्य मिलता हैं
फिर कितने ही आये जीवन में उतार चढ़ाव
शिक्षक के चरणों में ही मिलता हैं ठहराव ।
—————————————————————-
जीवन जितना सजता हैं माता-पिता के प्यार से
उतना ही महकता हैं गुरु के आशीर्वाद स
समाज कल्याण में जितने माता पिता होते हैं खास
उतने ही गुरु के कारण देश की होती हैं साख ।
[9/5, 1:47 PM] Srinivas Bantwal Hindi: एक सफल शिक्षक वही हैं जिसमे सकारात्मकता हो और जो कभी ना खुद उम्मीद का दामन छोड़े और नाही कभी अपने शिष्य को छोड़ने दे |अगर एक शिक्षक ही उम्मीद ना रखे तो एक शिष्य को कभी जीवन का सही रास्ता नहीं मिल सकेगा क्यूंकि सभी शिष्य एक समान नही हो सकते, सबकी अपनी रूचि, अपनी जिंदगी एवम अपनी एक पारिवारिक सोच हैं | इससे बाहर की दुनियाँ एवम उससे जुड़े सही और गलत रास्तों का चयन एक शिष्य अपने शिक्षक के माध्यम से ही करता हैं |
समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका :
जैसा कि अनमोल वचन में लिखा हैं एक शिक्षक ही देश भक्त एवम आतंकवादी बना सकता हैं | इस एक लाइन में यही हैं कि शिक्षक ही मार्गदर्शन देता हैं | उसके बताये गये रास्ते पर शिष्य आँख मूंद कर चलता हैं | अगर शिक्षक दिन को रात, रात को दिन कह दे तो एक शिष्य दिन रात यह सुनने के बाद उस असत्य को भी सत्य मान लेता हैं क्यूंकि शिष्य एक कच्ची मिट्टी की तरह हैं | उसे जिस रूप में ढालेंगे वो वही रूप लेलेता हैं | इसी कारण ही एक समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम् होती हैं | शिक्षक एक विशेष उत्तरदायित्व का वहन करता हैं | किसी देश के निर्माण में माता पिता के बाद शिक्षक का विशेष स्थान होता हैं |
D
--
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi
2. For Ubuntu 14.04 installation, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha (It has Hindi interface also)
3. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
4. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to hindistf+unsubscribe@googlegroups.com.
To post to this group, send email to hind...@googlegroups.com.
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CANJf2f8GSXTmo6o0iACFnq98SEDNw_9cQeKyWxZfX9BpO4%3D2eQ%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.