महंगाई

12 views
Skip to first unread message

Shreenivas Naik

unread,
Feb 16, 2016, 2:17:36 AM2/16/16
to hind...@googlegroups.com

महंगाई को लेकर इस देश के विद्वान एकमत नहीं है । मूंडे
मूंडे मति भिर्न्ना। इस कारण यहां अनेक थ्योरियां
प्रचलित है। भारतीय दर्शन शास्त्र में पंच महाभूत बतलाएं
गए हैं- हवा, पानी, आग, पृथ्वी तथा आकाश। कुछ
विद्वानों के मतानुसार महंगाई भी एक तरह से भूत हैं अत:
इसका स्वरूप हवा जैसा है। जिस प्रकार हवा सम्पूर्ण
ब्रह्माण्ड में मौजूद है, ठीक उसी प्रकार महंगाई चप्पे-
चप्पे में व्याप्त है। जिस प्रकार हवा को सिर्फ महसूस
किया जा सकता है, उसी प्रकार महंगाई का केवल
अनुभव किया जा सकता है, जबकि कुछ विद्वानों के
अनुसार महंगाई, रंगहीन, गंधहीन नहीं होती। महंगाई को
देखा जा सकता है। इसके प्रभाव से मिर्ची लाल हो
जाती है और हल्दी पीली पड़ने लगती है। इसका प्रभाव
विशेषकर कमर पर होता है। अत: इसकी इस मारक शक्ित
को सूचकांक के पैमाने पर नापकर अध्ययन तथा विश्लेषण
किया जा सकता है। महंगाई के बारे में आम धारणा है
कि वह ढीठ होती है। महंगाई क्यों बढ़ती है, आज तक
कोई समझ नहीं पाया। सरकार को महंगाई की सेहत और
गति की खासी चिन्ता रहती है, पर वह सरकार की
बिगडै़ल बहू जैसी रत्तीभर भी परवाह नहीं करती।
सरकार उसके कद को रोकन के लिए घोषणाएं करती है।
सरकार कहती है कि वह महंगाई पर लगाम लगाएगी। अब
आप ही बताइए कि महंगाई कोई घोड़ी है, जिस पर
लगाम कसी जाए। सरकार के इस रवैए से महंगाई चिढ़
जाती है। कई बार सरकार महंगाई से सीधे-सीधे अपील
भी करती है पर महंगाई के कानों में जूं तक नही रेंगती,
ढीठ जो ठहरी। विपक्षी दलां को बहुत भाती है
महंगाई। महंगाई की भरी-पूरी सेहत देख कर उनकी बांछें
खिल जाती हैं। महंगाई उन्हें बयान देने, सदन में बोलने और
टेलीविजन की खबरों में आने का अवसर देती है। खासतौर
पर इलेक्शन इयर में महंगाई का चढ़ता ग्राफ देख कर कुछ
विपक्षी मारे खुशी के पागल हो उठते हैं। महंगाई आम
आदमी को भले ही कष्ष्ट देती हो, लेकिन विपक्ष
वालों को इसमें अवसर दिखाई देता है। वे इसको ऐसे मुद्दे
की शक्ल देने में भी माहिर होते हैं, जो मतदान को तेवर
देता है। महंगाई की उन्नति में गरीबी की महत्वपूर्ण
भूमिका होती है। झुग्गी -झोपड़ी में बड़ी आसानी और
तेजी से बढ़ती है महंगाई। गरीबों से अच्छी पट जाती है
महंगाई की। कुल मिलाकर महंगाई नानसेंस चीज होती
है, इसलिए हम उसे घर में घुसने नहीं देते। हांक देते है,
झोपड़पट्टी की तरफ।

Shreenivas Naik

unread,
Feb 16, 2016, 2:19:04 AM2/16/16
to hind...@googlegroups.com

महंगार्इ: एक समस्या
महंगार्इ आज हर किसी के मुख पर चर्चा का विषय बन
चुका है। विष्व का हर देष इस से ग्रसित होता जा रहा
है। भारत जैसे विकासषील देषों के लिए तो यह चिंता
का विषय बनता जा रहा है।
महंगार्इ ने आम जनता का जीवन अत्यन्त दुष्कर कर
दिया है। आज दैनिक उपभोग की वस्तुएं हों
अथवा रिहायशी वस्तुएं, हर वस्तु की कीमत दिन-व-
दिन बढ़ती और पहुंच से दूर होती जा रही है। महंगार्इ
के कारण हम अपने दैनिक उपभोग की वस्तुओं में कटौती
करने को विवष होते जा रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व तक जहां
साग-सबिजयां कुछ रूपयों में हो जाती थीं, आज उसके
लिए लोगों को सैकड़ों रूपये चुकाने पड़ रहे हैं।
वेतनभोगियों के लिए तो यह अभिषाप की तरह है।
महंगार्इ की तुलना में वेतन नहीं बढ़ने से वेतन और खर्च में
सामंजस्य स्थापित नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सरकार
को हस्तक्षेप करके कीमतों पर नियंत्रण रखने के
दूरगामी उपाय करना चाहिए। सरकार को महंगार्इ के
उन्मूलन हेतू गहन अध्ययन करना चाहिए और ऐसे उपाय
करना चाहिए ताकि महंगार्इ डायन किसी को न
सताए।
महंगाई के लिए तेजी से बढ़ती जनसंख्या, सरकार
द्वारा लगाए जाने वाले अनावष्यक कर तथा मांग की
तुलना में आपूर्ति की कमी है। बेहतर बाजार व्यवस्था
से कुछ हद तक मुकित मिलेगी। पेटोलियम उत्पाद, माल
भाड़ा, बिजली आदि जैसीे मूलभूत विषयों पर जब-तब
बढ़ोतरी नहीं करना चाहिए। इन में वृद्धि का
विपरित प्रभाव हर वस्तु के मूल्य पर पड़ता है। सरकार
की चपलता ही महंगार्इ को नियंत्रित कर सकती है।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages