रक्त-सम्बन्ध
मातृक सम्बन्ध
माता के पिता = नाना
माता की माता = नानी
माता का भाई = मामा
माता की बहन = मौसी
मामा की पत्नी = मामी
मौसी के पति = मौसा
मामा का पुत्र = ममेरा भाई
मामा की पुत्री = ममेरी बहन
मौसी का पुत्र = मौसेरा भाई
मौसी की पुत्री = मौसेरी बहन
पैतृक सम्बन्ध
पिता के पिता = दादा
पिता की माता = दादी
पिता के भाई = चाचा
चाचा की पत्नी = चाची
पिता की बहन = बुआ
बुआ के पति = फूफा
चाचा का पुत्र = चचेरा भाई
चाचा की पुत्री = चचेरी बहन
बुआ का पुत्र = फुफेरा भाई
बुआ की पुत्री = फुफेरी बहन
अन्य सम्बन्ध
ससुर = पत्नी/ पति के पिता
सास = पत्नी /पति की माता
दामाद = पुत्री का पति
बहु = पुत्र की पत्नी
साला = पत्नी का भाई
साली = पत्नी की बहन
जीजा = बहन का पति
भाभी = भाई की पत्नी
ननंद = पति की बहन