महाकवि कालिदास की पत्नी विदुषी विद्योत्तमा के बारेमे कुछ जानकारी आपके पास हो तो कृपया जल्दी भेजिए।
dr.sun...@gmail.com
विद्योत्तमा महाकवि कालिदास की पत्नी थीं। कालिदास के संबंध में यह किंवदंती भी प्रचलित है कि वे पहले निपट मूर्ख थे। कुछ धूर्त पंडितों ने षड्यंत्र करके उनका विवाह विद्योत्तमा नाम की परम विदुषी से करा दिया। पता लगने पर विद्योत्तमा ने कालिदास को घर से निकाल दिया। इस पर दुखी कालिदास ने भगवती की आराधना की और समस्त विद्याओं का ज्ञान अर्जित कर लिया।
जनश्रुति के अनुसार
जनश्रुति के अनुसार कालिदास पहले महामूर्ख थे। 'राजा शारदानन्द' की विद्योत्तमा नाम की एक विदुषी एवं सुन्दर कन्या थी। उसे अपनी विद्या पर बड़ा अभिमान था। इस कारण उसने शर्त रखी कि जो कोई उसे शास्त्रार्थ में पराजित करेगा उसी से ही वह विवाह करेगी।
कालिदास से विवाह
बहुत से विद्वान वहाँ आये, परंतु कोई भी उसे परास्त न कर सका; इस ईर्ष्या के कारण उन्होंने उसका विवाह किसी महामूर्ख से कराने की सोची। उसी महामूर्ख को खोजते हुए उन्होंने जिस डाल पर बैठा था, उसी को काटते कालिदास को देखा। उसे विवाह कराने को तैयार करके मौन रहने को कहा और विद्योत्तमा द्वारा पूछे गये प्रश़्नों का सन्तोषजनक उत्तर देकर विद्योत्तमा के साथ विवाह करा दिया। उसी रात ऊँट को देखकर पत़्नी द्वारा ’किमदिम ?’ पूछने पर उसने अशुद्ध उच्चारण ’उट्र’ ऐसा किया।
विद्योत्त्मा द्वारा तिरस्कार
विद्योत्तमा पण्डितों के षड़़यन्त्र को जानकर रोने लगी और पति को बाहर निकाल दिया। वह आत्महत्या के उद्देश्य से काली मन्दिर गया, किन्तु काली ने प्रसन्न होकर उसे वर दिया और उसी से शास्त्रनिष्णात होकर वापिस पत़्नी के पास पहुँचे।
विद्वान कालिदास
घर पहुँचकर बन्द दरवाज़ा देखकर अनावृत्तकपाटं द्वारं देहिऐसा कहा। विद्योत्तमा को आश़्चर्य हुआ और उसने पूछा – अस्ति कश़्चिद वाग्विशेष:, पत़्नी के इन तीन पदों से उसने अस्ति पद से अस्त्युत्तरस्यां दिशि देवतात्मा यह ’कुमारसम्भव महाकाव्य', कश़्चिद पद से कश़्चित्कान्ताविरहगरुणा यह ’मेघदूत खण्डकाव्य', वागइस पद से वागर्थाविव संपृक़्तौ यह ’रघुवंश महाकाव्य रच डाला।
महाकवि कालिदास की पत्नी विदुषी विद्योत्तमा के बारेमे कुछ जानकारी आपके पास हो तो कृपया जल्दी भेजिए।
dr.sun...@gmail.com
--
1. Webpage for this HindiSTF is : https://groups.google.com/d/forum/hindistf
Hindi KOER web portal is available on http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Portal:Hindi
2. For Ubuntu 14.04 installation, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Kalpavriksha (It has Hindi interface also)
3. For doubts on Ubuntu and other public software, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Frequently_Asked_Questions
4. If a teacher wants to join STF, visit http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Become_a_STF_groups_member
5. Are you using pirated software? Use Sarvajanika Tantramsha, see http://karnatakaeducation.org.in/KOER/en/index.php/Why_public_software
सार्वजनिक संस्थानों के लिए सार्वजनिक सॉफ्टवेयर
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "HindiSTF" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to hindistf+unsubscribe@googlegroups.com.
To post to this group, send email to hind...@googlegroups.com.
Visit this group at https://groups.google.com/group/hindistf.
To view this discussion on the web, visit https://groups.google.com/d/msgid/hindistf/CAJ5hbg4xPMYWWSwFq5HKg57BjxT9Op5f2pp_6pPxsM3uJfMuCA%40mail.gmail.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.