आइटम - स्त्रीलिंग या पुल्लिंग

150 views
Skip to first unread message

चोपड़ा

unread,
Feb 27, 2021, 12:07:46 AM2/27/21
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
मित्रो,

ऐसा प्रतीत होता है कि अंग्रेज़ी से आए अनेक शब्दों का व्याकरणिक लिंग अभी निश्चित रूप से निर्धारित नहीं हुआ है और भिन्न-भिन्न लोग ऐसे एक ही शब्द के लिए अलग-अलग लिंग का उपयोग करते हैं। ऐसा ही एक शब्द आइटम है जो हिंदी में अपना लिया गया है और इसमें भली-भाँति रच-बस गया है लेकिन इसके लिंग के संबंध में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उदाहरणार्थ :

पीली आइटम
पीला आइटम

आइटम खरीदा
आइटम खरीदी

आपके विचार में कौन-सा रूप उपयुक्त और सही है?

धन्यवाद।

चोपड़ा

lalit sati

unread,
Feb 27, 2021, 12:16:14 AM2/27/21
to ha
पीला आइटम खरीदा

--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/hindianuvaadak/c06e89ed-152b-4e63-8031-3fe6fabb733fn%40googlegroups.com पर जाएं.

shruti nagar

unread,
Feb 27, 2021, 1:10:22 AM2/27/21
to hindian...@googlegroups.com
मुझे भी पुल्लिंग ही सही लगता है।

- श्रुति नागर

On Sat, 27 Feb 2021, 10:46 lalit sati, <lalit...@gmail.com> wrote:
पीला आइटम खरीदा

--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/hindianuvaadak/CAFWvM4jQMcUZi3idKrG%2Bg%2BhCfb8f6TgcC7ThyAVMy%3DhQEHB7fw%40mail.gmail.com पर जाएं.

Vinod Sharma

unread,
Feb 27, 2021, 1:13:10 AM2/27/21
to hindian...@googlegroups.com
आइटम पुल्लिंग है।
लेकिन पंजाब, बंगाल, दिल्ली के लोग स्त्रीलिंग में उपयोग करते हैं।
सादर,
विनोद शर्मा

--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/hindianuvaadak/CAAEQMUQ9gY56CekNwniTpkCNeT6NmtNqhmWOQYYNus5mkxNiQA%40mail.gmail.com पर जाएं.

Suyash Suprabh (सुयश सुप्रभ)

unread,
Feb 27, 2021, 1:23:33 AM2/27/21
to hindian...@googlegroups.com
चोपड़ा जी,

'आइटम' को वर्धा हिंदी शब्दकोश में पुल्लिंग माना गया है।

अंग्रेज़ी से हिंदी में आए शब्दों के व्याकरणिक लिंग को लेकर दुविधा बनी रहती है और निकट भविष्य में इसका कोई समाधान भी नहीं दिखता।

कुछ सरकारी विभागों में यह नियम बनाया गया कि अंग्रेज़ी से हिंदी में आए शब्दों को पुल्लिंग माना जाए। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि भाषा को नियमों के दायरे में रखना हमेशा संभव नहीं होता है। 'वेबसाइट' शब्द को ही ले लीजिए। हिंदी की अधिकतर पत्र-पत्रिकाओं में इसे स्त्रीलिंग में ही लिखा जाता है, लेकिन सरकारी अनुवाद में मैंने इसे पुल्लिंग में भी देखा है। 

सुयश 

शनि, 27 फ़र॰ 2021 को 10:37 am बजे को चोपड़ा <lingua...@gmail.com> ने लिखा:
--
--
इस संदेश पर टिप्पणी करने के लिए 'Reply' या 'उत्तर' पर क्लिक करें।
 
नए विषय पर चर्चा शुरू करने के लिए निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें :
 
hindian...@googlegroups.com
 
वेब पता : http://groups.google.co.in/group/hindianuvaadak

---
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए, hindianuvaada...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
वेब पर यह चर्चा देखने के लिए, https://groups.google.com/d/msgid/hindianuvaadak/c06e89ed-152b-4e63-8031-3fe6fabb733fn%40googlegroups.com पर जाएं.

Virus-free. www.avast.com
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages