Safai Karmachari Andolan - Press Release

8 views
Skip to first unread message

Safai Karmachari Andolan

unread,
Mar 24, 2026, 8:23:40 AM (9 days ago) Mar 24
to

 

प्रेस रिलीज

सीवर-सेप्टिक टैंक में लगातार हो रही हत्याओं पर तुरंत रोक लगाने के लिए

जंतर-मंतर पर धरना व विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 24 मार्च 2026। सफाई कर्मचारी आंदोलन देश भर में सीवर-सेप्टिक टैंकों में हो रही हत्याओं के खिलाफ 25 मार्च 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना व विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। इसमें करीब 10 राज्यों से सफाई कर्मचारीगटर की सफाई में मारे गये लोगों के परिजन और एक्टिविस्ट शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री के नाम एक मांगपत्र जारी किया जाएगाजिसमें ऐसी मौतों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की जाएगी।

सफाई कर्मचारी आंदोलन (SKA) गहरे दुख और आक्रोश के साथ यह कहता है कि देश में हर दो से तीन दिन में एक भारतीय नागरिक की सीवर-सेप्टिक में हत्या की जा रही है और इस पर सरकार पूरी तरह से चुप है। हमारा कहना है कि देश में विकास के तमाम दावों और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की घोषणा के बीच भारत में अगर सफाई कर्मचारी समाज के लोगों को गटर में उतारा जा रहा है, तो यह राष्ट्रीय शर्म की बात है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। अन्याय की हद तो यह है कि हमारी मौत के आंकड़े भी छुपाए जा रहे हैं। हाल यह है कि 2026 के तीन महीने भी नहीं बीतें हैं और अभी तक 41 सफाई कर्मचारियों की मौत गटर में हो चुकी हैयानी 80 दिन में 41 मौतें। सरकार इन्हें तुरंत रोकने के बजाय आंकड़ों का खेल करती है।

सफाई कर्मचारी आंदोलन (SKA)  के अनुसार वर्ष 2025 में देश में 121 लोग गटर में मारे गयेजबकि भारत सरकार के मुताबिक ऐसी मौतों की संख्या बस 46 ही है। इसी तरह 2024 में SKA का आंकड़ा 116 मौतों का हैजबकि सरकार 55 मौतें कहती हैं। वर्ष 2023 में भी SKA के पास 102 मौतों का ब्यौरा हैजबकि सरकारी रिकॉर्ड केवल 65 मौतें बताते हैं। देश की संसद में भी सरकार हमारी मौत के सही आंकड़े नहीं पेश करती। आखिर क्यों? उधरगैर कानूनी होने के बावजूद मैनुअल स्कैवेंजिंग अब भी चल रही है। उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशबिहार और जम्मू-कश्मीर में मैला प्रथा चालू है। संसद में केंद्र सरकार के मंत्री कहते हैं कि मैला प्रथा खत्म हो गई हैजो सरासर झूठ है। इन सवालों को लेकर और इस अत्याचार के खिलाफ SKA पिछले 40 सालों से संघर्ष कर रहा है। इन्हीं मांगों को उठाने के लिए हम जंतर-मंतर पर जमा हो रहे हैं।

#StopKillingUs #हमेंमारनाबंदकरो

25 मार्च 2026, 11:00 AM, जंतर मंतर, नई दिल्ली

 

 

बेज़वाडा विल्सन

राष्ट्रीय संयोजक

9311234793


--
Bezwada Wilson
National Convenor
Safai Karmchari Andolan,
36 / 13 Ground Floor, East Patel Nagar
New Delhi - 110 008
Mob - 9311234793 , 01125863166
www.safaikarmchariandolan.org
 skan...@gmail.com
@BezwadaWilson
Press Release.pdf

Anand Patwardhan

unread,
Mar 24, 2026, 11:14:59 AM (8 days ago) Mar 24
to dalit-movemen...@googlegroups.com
with you in spirit bezwada ! best, anand

--
SUBSCRIBE YOUTUBE CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UCvKfEVTBc57lj5X_57i3LNA?sub_confirmation=1
 
This Group will have an opportunity to discuss threadbare the issues of common interests related to the sc,st,obc and those from weaker sections of the society. I welcome you to this group and request you to become a member and send Articles, Essays, Stories and Reports on related issues.
===================================================
Imp Note:-Sender will legally responsible for there content & email.
Please visit for new updates.
https://www.dmaindia.online/
=====================================================
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Dalit Movement Association" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to dalit-movement-asso...@googlegroups.com.
To view this discussion, visit https://groups.google.com/d/msgid/dalit-movement-association-/CANubwUVUYiAaBaO6G8QYdNtqW8u561uNH1-XLnCe7j5g-SKhHA%40mail.gmail.com.
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages