amma by alok srivastava

537 views
Skip to first unread message

sourabh

unread,
Jul 25, 2011, 1:29:26 AM7/25/11
to हिन्दी-कविता
अम्मा


चिंतन दर्शन जीवन सर्जन
रूह नज़र पर छाई अम्मा
सारे घर का शोर-शराबा
सूनापन तन्हाई अम्मा

उसने खुद को खोकर मुझमें
एक नया आकार लिया है
धरती अंबर आग हवा जल
जैसी ही सच्चाई अम्मा

सारे रिश्ते जेठ दुपहरी
गर्म हवा आतिश अंगारे
झरना दरिया झील समंदर
भीनी सी पुरवाई अम्मा

घर में झीने रिश्ते मैने
लाखों बार उधड़ते देखे
चुपके चुपके कर देती थी
जाने कब तुरपाई अम्मा

बाबूजी गुज़रे, आपस में-
सब चीज़ें तक़सीम हुई सब
मै घर में सब से छोटा था
मेरे हिस्से आई अम्मा

-- आलोक श्रीवास्तव

sujata shrivastava

unread,
Jul 25, 2011, 4:55:22 AM7/25/11
to hindi...@googlegroups.com
very nice poem |||||||||||

Avneesh Kaushik

unread,
Jul 25, 2011, 4:42:30 AM7/25/11
to hindi...@googlegroups.com
bahut badhiya

2011/7/25 sourabh <jsou...@gmail.com>
--
कृपया हिन्दी कविताओं को देवनागरी में टंकणित करने का प्रयास करें। यदि आप नये हैं तो http://www.hindyugm.com पर जायें। हिन्दी में लेखन आपके हिन्दी प्रेम का द्योतक है।
-------------
जयशंकर प्रसाद की संगीतबद्ध कविता 'अरुण यह मधुमय देश हमारा' - http://podcast.hindyugm.com/2009/06/music-in-chhayavaad-kavi-jaishankar.html
------------
सुमित्रा नंदन पंत की कविता 'प्रथम रश्मि' का संगीतबद्ध/सुरबद्ध रूप- http://podcast.hindyugm.com/2009/07/pant-poem-pratham-rashmi-composed-8.html
------------
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता 'स्नेह निर्झर बह गया है' का संगीतबद्ध/सुरबद्ध रूप - http://podcast.hindyugm.com/2009/08/sneh-nirjhar-bah-gaya-hai-musical-poem.html
------------
महादेवी वर्मा की कविता 'जो तुम आ जाते एक बार' का संगीतबद्ध रूप - http://podcast.hindyugm.com/2009/09/jo-tum-aa-jate-composed-kavita-mahadevi.html
------------
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता 'कलम आज उनकी जय बोल' का स्वरबद्ध संस्करण - http://podcast.hindyugm.com/2009/10/kalam-aaj-unki-jai-bol-composed-poem.html



--

Best Regards

AVNEESH KAUSHIK

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages