यह कहानी है दो दोस्तों, पाब्लो और ब्रूनो की, जो एक छोटे से गांव में रहते थे। दोनों युवा और मेहनती थे, और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का सपना देखते थे। वे जानते थे कि उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन वे कुछ ऐसा भी करना चाहते थे, जो उन्हें लंबे समय तक लाभ दे सके।
काम और मेहनत की शुरुआतएक दिन गांव के सरपंच ने उन्हें काम का एक प्रस्ताव दिया। उन्हें गांव के कुएं से पानी भरकर गांव वालों के लिए लाना था। इसके बदले उन्हें हर बाल्टी पानी के लिए पैसे मिलते। पाब्लो और ब्रूनो ने इस काम को तुरंत स्वीकार कर लिया।
ब्रूनो ने सोचा, “यह तो आसान है! बस कुएं से पानी भरना है और बाल्टियों को ले जाकर गांव में देना है। जितनी ज्यादा बाल्टियां लाएंगे, उतने ज्यादा पैसे कमाएंगे।”
पाब्लो ने भी काम शुरू किया, लेकिन वह सोचने लगा, “यह काम तो अच्छा है, लेकिन क्या मैं पूरी जिंदगी बाल्टियां ढो सकता हूं? अगर मैं बीमार हो गया, तो कमाई कैसे होगी?”
पाब्लो को एक विचार आया। उसने सोचा, “अगर हम कुएं से गांव तक एक पाइपलाइन बना दें, तो पानी अपने आप गांव तक पहुंच जाएगा। तब हमें पानी ढोने की जरूरत नहीं होगी, और हम आराम से पैसे कमा सकते हैं।”
लेकिन ब्रूनो इस विचार से सहमत नहीं था। उसने कहा, “यह पाइपलाइन बनाना तो बहुत कठिन काम होगा। इसमें बहुत समय और मेहनत लगेगी। मैं तो अभी पैसे कमाना चाहता हूं। मुझे बाल्टियां ढोने में कोई समस्या नहीं है।”
पाब्लो ने अपने काम का आधा समय बाल्टियां ढोने में लगाया और बाकी आधा समय पाइपलाइन बनाने में। यह काम कठिन और समय लेने वाला था। लोग उसे देखकर हंसते थे। वे कहते, “पाब्लो समय बर्बाद कर रहा है। पाइपलाइन बनाने में कुछ नहीं रखा।”
ब्रूनो, दूसरी ओर, ज्यादा पैसे कमाने में व्यस्त था। वह दिन-रात बाल्टियां ढोता और अपने जीवन का आनंद लेता।
सफलता की शुरुआतकुछ महीनों बाद, पाब्लो ने अपनी पाइपलाइन पूरी कर ली। अब पानी खुद-ब-खुद कुएं से गांव तक पहुंचने लगा। पाब्लो को अब बाल्टियां ढोने की जरूरत नहीं थी। उसकी कमाई नियमित हो गई, और वह आराम से रहने लगा।
ब्रूनो, हालांकि, अभी भी बाल्टियां ढो रहा था। समय के साथ, उसकी उम्र बढ़ने लगी, शरीर कमजोर होने लगा, और वह पहले की तरह मेहनत नहीं कर पा रहा था। उसे समझ में आया कि पाब्लो का आइडिया सही था।
कहानी की सीखपाब्लो और ब्रूनो की कहानी हमें सिखाती है कि:
नेटवर्क मार्केटिंग इस कहानी का आधुनिक रूप है।
आप किसकी तरह बनना चाहते हैं? पाब्लो या ब्रूनो?
फैसला आपका है।