Google Inc (“Google”) के स्वामित्व वाले और इसी के द्वारा संचालित Google समूह में आपका स्वागत है. Google समूह सेवा ("सेवा") का उपयोग करके आप निम्नलिखितलिखित नियमों व शर्तों (“सेवा की शर्तें”) स्वीकार करते हैं और उनसे बाध्य होने की सहमति देते हैं. सेवा शर्तों में किसी भी बात का अर्थ किसी तृतीय पक्ष लाभार्थी को कोई अधिकार प्रदान करने के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.
1. सेवा का विवरण
इस सेवा में 1981 से ही यूज़नेट चर्चा समूहों के सारे संग्रह मौजूद है यूज़नेट संग्रह प्रदान करने के अतिरिक्त यह सेवा आपको अपना स्वयं का समूह बनाने और उसे बनाए रखने में सक्षम करती है. “समूह” में वर्ल्ड वाइड वेब("वेब") चर्चा और मेलिंग सूची कार्यक्षमता होती है जो इंटरनेट के माध्यम से लोगों के समूहों को एक दूसरे से संचार करने में सक्षम बनाती है. प्रत्येक समूह के लिए सामग्री Google द्वारा संग्रहित की जाती है और उसे वेब पर खोजे जाने और ब्राउज़ किए जाने योग्य बनाया जाता है.
यदि अन्य तरह से स्पष्टतः नहीं कहा गया हो तो, आपके या इस सेवा के किसी अन्य उपयोगकर्ता या किसी भी तृतीय पक्ष के प्रति बिना किसी दायित्व के यह सेवा किसी भी कारण से, और बिना किसी सूचना के, किसी भी समय Google द्वारा संशोधित या समाप्त की जा सकती है. कोई नई सुविधा जो वर्तमान सेवा में वृद्धि या बढ़ोतरी करती हो, सेवा की शर्तों के अधीन होगी.
2. सेवा की शर्तों में परिवर्तन
इस सेवा की शर्तें किसी भी समय सूचना देकर या बिना किसी सूचना के Google द्वारा अद्यतन किए जाने के अधीन हैं, और आप इसका नवीनतम संस्करण किसी भी समय http://groups.google.com/googlegroups/terms_of_service3.html पर देख सकते हैं.
3. पंजीकरण
जब आप Google समूह के लिए पंजीकरण करते हैं, तो आपको सही, सटीक और पूर्ण पंजीकरण जानकारी प्रदान करनी होगी. पंजीकरण प्रक्रिया के भाग के रूप में, आपको एक उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड चुनने के लिए कहा जाएगा और आपके उपयोगकर्ता नाम के अंतर्गत होने वाली सारी गतिविधियों और अपना पासवर्ड सुरक्षित रखने के लिए आप ज़िम्मेदार होंगे.
बाल ऑनलाइन गोपनीयता अधिनियम का अनुपालन करने के लिए, इस समय Google समूह केवल उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जिनकी उम्र कम से कम 13 वर्ष है. यदि आप 13 वर्ष से कम आयु के हैं तो आप Google समूह सेवा का उपयोग करने के लिए पंजीकरण नहीं कर सकते
4. सामग्रियों का उपयोग
इस सेवा के भीतर की सामग्री संयुक्त राज्य और अन्य सभी जगहों के कॉपीराइट और अन्य क़ानूनों द्वारा रक्षित है. इस सेवा में Google के स्वामित्व वाली और इसके द्वारा नियंत्रित दोनों तरह की सामग्री और तृतीय पक्षों के स्वामित्व वाली और उनके द्वारा नियंत्रित और Google को लाइसेंसीकृत (सामूहिक रूप से “सामग्रियाँ”) शामिल हैं.
Google केवल आपके व्यक्तिगत और गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए सामग्रियों को देखने और एक प्रति डाउनलोड करने के लिए आपको अधिकृत करता है. Google की लिखित अनुमति के बिना, किसी भी सार्वजनिक या व्यापारिक उद्देश्य के लिए, किसी भी तरह से आप सामग्रियों को बेच या संशोधित नहीं कर सकते या उनका पुनः उत्पादन, प्रदर्शन, सार्वजनिक प्रदर्शन, वितरण या किसी अन्य तरीके से उपयोग नहीं कर सकते. सेवाओं के द्वारा प्रदान किए गए कुछ सॉफ़्टवेयर और दूसरे आइटम के उपयोग पर कुछ विशेष नियम लागू हो सकते हैं और जहाँ उचित हो वहाँ इनकी जानकारी दी गई है.
यदि आप अपनी वेबसाइट पर किसी सामग्री का उपयोग करने के लिए Google की अनुमति प्राप्त करने के बारे में जानकारी चाहें तो groups-support@google.com पर ईमेल भेजें.
5. सामग्री
आपके उत्तरदायित्व आप समझते हैं कि सभी डेटा, पाठ, जानकारी, लिंक, और दूसरी सामग्री (सामूहिक रूप से “सामग्री”) का एकमात्र उत्तरदायित्व उस व्यक्ति का है जिससे ऐसी सामग्री की उत्पत्ति हुई हो, चाहे वह सार्वजनिक रूप से पोस्ट की गई हो या सीमित समूहों को . इसका मतलब है कि इस सेवा के माध्यम से आप जो भी सामग्री प्रकाशित, पोस्ट, अपलोड, वितरित, प्रसारित या किसी और तरीके से संचारित (सामूहिक रूप से “पोस्ट”) करते हैं उसके लिए पूरी तरह से आप उत्तरदायी हैं, Google नहीं. आप समझते हैं कि इस सेवा का उपयोग करके कुछ ऐसी सामग्री भी आपके सामने खुल सकती है जो अप्रिय, अभद्र या आपत्तिजनक हो. किसी भी सामग्री में त्रुटि या चूक, या इस सेवा के माध्यम से पोस्ट की गई सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप हुई किसी हानि या क्षति समेत, परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं, Google किसी भी परिस्थिति में, किसी भी तरह से किसी भी सामग्री के लिए उत्तरदायी नहीं होगा. आप सहमत हैं कि आपको किसी भी सामग्री के उपयोग से जुड़े जोखिमों का मूल्यांकन करना होगा और उन्हें सहन करना होगा, जिनमें ऐसी सामग्री की सत्यता, पूर्णता या उपयोगिता पर निर्भरता शामिल है. आप समझते हैं कि सामग्री समेत इस सेवा के तकनीकी संसाधन और प्रसारण में (a) विभिन्न नेटवर्क पर प्रसारण; और (b) कनेक्ट होने वाले नेटवर्क या डिवाइस की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप या अनुकूल होने के लिए परिवर्तन, शामिल हो सकता है.
समूह स्वामी के अधिकार और उत्तरदायित्व समूह के सदस्यों और सामग्री के संबंध में समूह स्वामियों की अतिरिक्त क्षमताएँ और उत्तरदायित्व हैं. किसी समूह का स्वामी निर्णय लेता है कि कोई समूह कुछ निश्चित सदस्यों तक ही सीमित रहे या सामान्य से रूप से लोगों की पहुँच में हो और स्वामी किसी भी समय समूह तक पहुँच में परिवर्तन कर सकता है. सीमित समूह में, स्वामी निर्णय करता है कि समूह का सदस्य कौन हो सकता है और अपनी सदस्यता सूची तक पहुँच सकता है और अपने विवेकाधिकार पर उसमें परिवर्तन कर सकता है. एक समूह का स्वामी किसी भी समय किसी समूह का अपना स्वामित्व किसी अन्य समूह उपयोगकर्ता को हस्तांतरित कर सकता है. सामग्री के संबंध में, एक समूह का स्वामी किसी भी समय और अपने विवेकाधिकार पर किसी समूह, सामग्री या संग्रहित सामग्री को हटाने सहित समूह में सामग्री के रखरखाव और निगरानी के लिए उत्तरदायी होगा.
समूह स्वामी को कामोत्तेजक सामग्री को चिह्नित करना होगा. यदि आप कामोत्तेजक सामग्री वाला कोई समूह बनाते हैं जो अवयस्कों के लिए उपयुक्त न हो, तो आप समूह को इस तरह से चिह्नित करने के लिए सहमत हैं. यदि आपके समूह में कामोत्तेजक सामग्री है और आपने समूह को उपयुक्त रूप से चिह्नित नहीं किया है, तो Google को उस समूह पर पोस्ट किए गए सारे संदेशों समेत आपके समूह को हटाने का अधिकार होगा.
Google के अधिकार आप स्वीकार करते हैं कि Google इस सेवा के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सामग्री को प्री-स्क्रीन, नियंत्रित, संपादित या उसकी पुष्टि नहीं करता और उसका इस सेवा के माध्यम से पोस्ट की गई सामग्री की निगरानी का कोई दायित्व नहीं हैं. यदि Google को किसी ऐसी सामग्री का पता चलता है जो सेवा शर्तों के अनुरूप प्रतीत नहीं होती, तो Google जाँच कर सकता है और सद्भावनापूर्वक और एकमात्र अपने विवेकाधिकार से तय कर सकता है कि सामग्री हटाई जाए या नहीं. ऐसी किसी गतिविधि के निष्पादित किए जाने या नहीं किए जाने का दायित्व या उत्तरदायित्व Google का नहीं होगा. आप स्वीकार करते हैं कि इस सेवा के द्वारा उपलब्ध कुछ समूह केवल इसी सेवा के माध्यम से उपलब्ध हैं और कुछ अन्य इस सेवा और दूसरे स्रोतों, जैसे यूज़नेट, दोनों के माध्यम से उपलब्ध हैं, जिन पर Google का बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है.
सामग्री निकाला जाना और संग्रहण. यदि आप किसी समूह के स्वामी नहीं हैं तो आप (1) उस संदेश को निकालने का अनुरोध कर सकते हैं जो आपने स्वयं पोस्ट किया है या (2) अपने संदेश का संग्रहण रोक सकते हैं. (संग्रहण रोकने के बारे में और जानकारी के लिए, कृपया हमारे FAQ देखें.) यदि आपका किसी तृतीय पक्ष द्वारा पोस्ट किए गए किसी संदेश के बारे में कोई विवाद हो तो आप उनके साथ सीधे और अनन्य रूप से उन्हें सुलझाने के लिए आप सहमत हैं या आप उसे निकालने का अनुरोध करने के लिए समूह स्वामी से संपर्क कर सकते हैं. इस संबंध में आप समझते हैं कि Google किसी अन्य के द्वारा पोस्ट की गई जानकारी वाली सामग्री की निगरानी या नियंत्रण नहीं करता बल्कि इसके बजाय उपलब्ध कराई गई जानकारी तक उपयोगकर्ता को पहुँच की अनुमति देकर सामान्य तौर पर एक सेवा प्रदान करता है.
6. उपयुक्त आचरण
आप सहमत हैं कि सेवा का उपयोग करते हुए अपने आचरण और संचार के लिए और इस कारण हुए किसी भी परिणाम के लिए आप उत्तरदायी हैं. आप केवल ऐसे संदेश या सामग्री भेजने और प्राप्त करने के लिए ही इस सेवा का उपयोग करने के लिए सहमत हैं जो वैध, उचित, और उस समूह विशेष से संबंधित है. उदाहरण के तौर पर, और न कि किसी सीमा के रूप में, आप सहमत हैं कि इस सेवा का उपयोग करते हुए आप निम्नलिखित नहीं करेंगे:
- मानहानि करना, अपशब्द कहना, उत्पीड़ित करना, चोरी से जाना, धमकी देना या अन्यथा दूसरों के कानूनी अधिकारों (जैसे गोपनीयता और प्रचार का अधिकार) का उल्लंघन करना;
- कोई अनुपयुक्त, मानहानिकारक, अतिक्रामक, अश्लील या गैर-कानूनी सामग्री पोस्ट करना;
- कोई ऐसी सामग्री पोस्ट करना जो किसी पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, व्यापार रहस्य या किसी भी पक्ष के दूसरे स्वामित्व अधिकार का उल्लंघन करती हो (“अधिकार”) जब तक कि आप उन अधिकारों के स्वामी न हों या आपके पास ऐसी सामग्री पोस्ट करने के लिए स्वामी की अनुमति न हो;
- ऐसे संदेश पोस्ट करना जो पिरामिड योजनाओं, शृंखला पत्रों या बाधाकारी व्यावसायिक संदेशों या विज्ञापनों या समूह स्वामी द्वारा प्रतिबंधित किसी और चीज़ को बढ़ावा देते हों.
- समूह में किसी अन्य उपयोगकर्ता के द्वारा पोस्ट की गई फ़ाइल को डाउनलोड करना जिसके बारे में आप जानते हों या आपको मुनासिब रूप से जानना चाहिए भी कि उसे कानूनी तौर पर ऐसे तरीके से वितरित नहीं किया जा सकता.
- किसी अन्य व्यक्ति या इकाई का छद्मवेश धारण करना या किसी लेखकीय श्रेय, कानूनी या अन्य सही सूचनाओं या स्वामित्वगत पदवियों या उद्गम के लेबलों या सॉफ़्टवेयर के स्रोतों या पोस्ट की गई फ़ाइल में मौजूद किसी अन्य सामग्री को झूठा ठहराना या उसे हटाना.
- किसी अन्य उपयोगकर्ता को यह सेवा उपयोग करने और इसका आनंद उठाने से रोकना या उसमें बाधा डालना;
- किसी अवैध या अनधिकृत उद्देश्य से इस सेवा का उपयोग करना;
- इस सेवा में शामिल या इस पर लागू किसी कॉपीराइट, ट्रेडमार्क या दूसरे स्वामित्व अधिकारों की सूचनाओं को निकालना;
- इस सेवा से जुड़ी सेवाओं या सर्वर या नेटवर्क में हस्तक्षेप करना या बाधा डालना, या इस सेवा से जुड़े नेटवर्क की किन्हीं आवश्यकताओं, प्रक्रियाओं, नीतियों या विनियमों का पालन न करना;
- इस सेवा के किसी हिस्से को प्राप्त या सूचीबद्ध करने के लिए किसी रोबोट, स्पाइडर, साइट खोज/प्राप्ति कराने वाले अनुप्रयोग या अन्य डिवाइस का उपयोग करना या किसी अनधिकृत उद्देश्य के लिए उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करना.
- ऐसी सामग्री प्रस्तुत करना जो झूठे तौर पर बतती हो या आभास देती हो कि वह सामग्री Google द्वारा प्रायोजित या समर्थित है.
- स्वचालित साधनों से झूठे या छलपूर्ण बहानों से उपयोगकर्ता खाते बनाना;
- अवैध गतिविधियों के बारे में निर्देशात्मक जानकारी प्रदान करना या उनको बढ़ावा देना या किसी समूह या व्यक्ति के विरुद्ध शारीरिक नुकसान या चोट को बढ़ावा देना; या
- कोई वायरस, वर्म, दोष, ट्रोजन हॉर्स, या विनाशकारी प्रकृति का कोई आइटम प्रसारित करना.
जबकि Google इस सेवा से जुड़े ऐसे आचरणों और सामग्रियों को निषेध करता है, आप समझते हैं और स्वीकार करते हैं कि आपका इसके बावजूद भी ऐसे आचरण और/या सामग्री से सामना हो सकता है और इस सेवा का उपयोग आप अपने जोखिम पर करते हैं.
7. स्वामित्व अधिकार
Google के अधिकार
Google और इसके संबद्ध और लाइसेंसधारियों के पास, सेवा से संबंधित समस्त अधिकारों का स्वामित्व हैं और उसे कायम रखते हैं, जिसमें लागू होने वाले बौद्धिक संपदा और दूसरे कानूनों के द्वारा रक्षित स्वामित्व और गोपनीय जानकारी शामिल है. Google द्वारा स्पष्ट रूप से अधिकृत की गई जानकारी के अलावा, आप Google के स्वामित्व की किसी भी जानकारी की प्रतिलिपि, संशोधन, प्रकाशन, वितरण, निष्पादन, या प्रदर्शन या विक्रय नहीं कर सकते. "GOOGLE" "GOOGLE" लोगो और "GOOGLE GROUPS" Google के ट्रेडमार्क हैं.
आपके अधिकार
Google इस सेवा पर या इसके माध्यम से जमा, पोस्ट या प्रदर्शित की गई सामग्री पर किसी स्वामित्व या नियंत्रण का दावा नहीं करता. इस सेवा पर या इसके माध्यम से या आप जो भी सामग्री जमा, पोस्ट या प्रदर्शित करते हैं आप या कोई तृतीय पक्ष लाइसेंसधारी, उस सामग्री के सभी पेटेंट, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट को यथोचित कायम रखते हैं, और उन अधिकारों की रक्षा के लिए आप ही यथोचित उत्तरदायी हैं. इस सेवा पर या इसके माध्यम से सामग्री को जमा, पोस्ट या प्रदर्शित करके आप Google को इस सेवा या अन्य Google सेवाओं को प्रदर्शित, वितरित, बढ़ावा देने मात्र के उद्देश्य से फिर से बनाने, अनुकूलित करने और प्रकाशित करने का दुनिया भर में गैर-अनन्य, रॉयल्टी-मुक्त लाइसेंस प्रदान करते हैं. जब ऐसी सामग्री सेवा से हटा दी जाती है तो यह लाइसेंस समाप्त हो जाता है. Google, आपके द्वारा इस सेवा पर या इसके माध्यम से जमा, पोस्ट या प्रदर्शित की गई सामग्री संग्रह करने या Google द्वारा प्रदान की जाने वाली किसी अन्य सेवा के संबंध में उस सामग्री का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.
डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम
कथित उल्लंघन से संबंधित सूचनाओं का उत्तर देना हमारी नीति है जो डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम के अनुरूप है. निर्देशों और अधिक जानकारी के लिए, कृपया http://www.google.com/dmca.html देखें.
8. उपयोग और संग्रहण से संबंधित सामान्य प्रथाएँ
आप सहमत हैं कि इस सेवा द्वारा या इसके माध्यम से बनाई रखी गई या पोस्ट की गई सामग्री के हटाए जाने या संग्रह में विफल रहने का कोई उत्तरदायित्व या दायित्व Google का नहीं है. आप स्वीकार करते हैं कि इस सेवा के माध्यम से जो भी संदेश आप भेजते या प्राप्त करते हों उसके प्रसारण की संख्या या संग्रहण स्थान की मात्रा की कोई ऊपरी सीमा Google ने निर्धारित नहीं की है; हालाँकि हम केवल अपने विवेकाधिकार से किसी भी समय बिना किसी सूचना के सीमा निर्धारित करने का अधिकार कायम रखते हैं.
9. लिंक
यह सेवा या तृतीय पक्ष दूसरे वर्ल्ड वाइड वेब साइट या संसाधनों तक लिंक प्रदान कर सकते हैं. चूँकि Google का इन साइट और संसाधनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, अतः आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि ऐसी बाहरी साइट और संसाधन की उपलब्धता के लिए Google उत्तरदायी नहीं है और यह ऐसी साइट और संसाधनों पर या उनसे उपलब्ध किसी सामग्री को समर्थन नहीं देता है या उसके लिए उत्तरदायी नहीं है. आप आगे भी स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि ऐसी किसी साइट और संसाधनों पर या से उपलब्ध किसी सामग्री के उपयोग से या उस पर भरोसा करने के कारण या उसके उपयोग में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से या कथित तौर पर होने वाली किसी भी क्षति या नुकसान के लिए Google उत्तरदायी या देनदार नहीं होगा.
10. विज्ञापन
Google समूह एक विज्ञापन-समर्थित सेवा है. अतः, हम इस सेवा पर विज्ञापन और प्रोमोशन प्रदर्शित करते हैं. इस सेवा पर Google द्वारा विज्ञापन का तरीका, प्रकार और इसकी सीमा परिवर्तन का विषय है. आप सहमत हैं कि इस सेवा पर हुए ऐसे लेन-देन के परिणामस्वरूप या ऐसे विज्ञापनदाताओं की मौजूदगी के परिणामस्वरूप हुए किसी भी तरह के नुकसान या क्षति के लिए Google उत्तरदायी या देनदार नहीं होगा.
11. उपयोगकर्ता की गोपनीयता
इस सेवा का उपयोग करने की शर्त के रूप में आप Google समूह गोपनीयता नीति की शर्तों से सहमत हैं, जो समय-समय पर परिवर्तित भी की जा सकती हैं. Google किसी भी महत्वपूर्ण परिवर्तन की सूचना Google समूह होम पेज पर लिंक स्थापित करके या ईमेल द्वारा प्रदान करेगा. आप समझते हैं और सहमत हैं कि सेवा प्रदान करने के लिए या यदि कानूनन ऐसा करना आवश्यक हुआ या सद्भावनापूर्वक ऐसा माना गया कि ऐसी पहुँच, संरक्षण या प्रकटन कानूनी प्रक्रिया का पालन करने या संपदा अधिकारों की सुरक्षा और/या Google, इसकी संबद्ध इकाइयों या जनता की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, तो Google आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके खाते की सामग्री तक पहुँच स्थापित कर सकता है, उसे संरक्षित कर सकता है और उसे प्रकट कर सकता है. Google द्वारा एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी संयुक्त राज्य या ऐसे किसी भी देश में जहाँ Google या इसके एजेंट सुविधाएँ कायम रखते हैं, संग्रहित या संसाधित की जा सकती है. इस सेवा का उपयोग करके आप जानकारी के अपने देश के बाहर ऐसे किसी भी स्थानांतरण पर सहमत हैं.
Google आपके द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारियों को कैसे कायम रखता है, उसके पूर्ण विवरण के लिए कृपया हमारी गोपनीयता नीति देखें.
12. वारंटियों का अस्वीकरण
Google और इसके संबद्ध, लाइसेंसधारी, साझेदार, आपूर्तिकर्ता, सलाहकार, और एजेंट (“Google इकाइयाँ”) इस सेवा पर प्रदर्शित जानकारी या सामग्री की सत्यता, पूर्णता, वैधता, विश्वसनीयता, या परिचालनता या उपलब्धता के लिए किसी भी और सभी उत्तरदायित्व और दायित्व को अस्वीकार करते हैं. Google इकाइयाँ आपके आचरण और इस सेवा का उपयोग कर रहे अन्य लोगों के आचरण के लिए किसी भी और सभी उत्तरदायित्व या दायित्व को अस्वीकार करती हैं.
यह सेवा, और इसमें शामिल की गई सारी सामग्री, जानकारी, (इस सेवा के माध्यम से, बिना सीमा के, प्राप्त की गई या पहुँच स्थापित की गई कोई भी जानकारी या सामग्री समेत), उत्पाद और सेवाएँ “ज्यों की त्यों” बिना किसी वारंटी के प्रदान की जाती हैं. GOOGLE इकाइयाँ, कानून द्वारा अनुमति की हर संभव सीमा में सुस्पष्ट रूप से व्यक्त, निहित, और संवैधानिक वारंटियों को अस्वीकार करती हैं, जिसमें, बिना सीमा के, व्यापारिकता की वारंटियाँ, किसी विशेष प्रयोजन के लिए उपयुक्तता और संपदा अधिकारों के ग़ैर-उल्लंघन की वारंटियाँ भी शामिल हैं. कुछ राज्य या अन्य न्यायालय समाविष्ट वारंटियों के बहिष्कार की अनुमति नहीं देते, अतः उपर्युक्त बहिष्कार आपके ऊपर लागू नहीं हो सकते.
आप सहमत हैं कि इस सेवा का आपके द्वारा उपयोग पूर्ण रूप से आपके अपने जोखिम पर है.
13. हानि रहित ठहराना और क्षतिपूर्ति करना
आप Google को किसी तृतीय पक्ष के प्रति या उसके दावे या इस सेवा के आपके द्वारा उपयोग से किसी तरह से संबंधित सभी दावों, सभी तरह के और सभी प्रकृति के नुकसानों, क्षतियों (वास्तविक और परिणामी), मुकदमों, निर्णयों, याचिका लागतों, और अधिवक्ता के शुल्क से उत्पन्न किसी भी दायित्व या खर्च समेत किसी भी अप्रत्याशित हानि या क्षतिपूर्ति के उत्तरदायित्व से मुक्त करने पर सहमत हैं. ऐसे किसी मामले में Google आपको ऐसे दावे, मुकदमे या कार्रवाई की लिखित सूचना प्रदान करेगा.
14. दायित्व की सीमा
GOOGLE किसी भी परिस्थिति में, इस सेवा से उभरने वाले या इसके उपयोग से होने वाले सीधे, आकस्मिक, परिणामी, विशेष या उदाहरणात्मक क्षति के लिए आपके प्रति उत्तरदायी नहीं होगा, चाहे GOOGLE को ऐसी क्षति के लिए सलाह दी गई हो. दायित्व की ऐसी सीमा निम्नलिखित पर लागू होगी (I) इस सेवा के उपयोग या दुरुपयोग और इस पर भरोसा, सेवा का उपयोग करने में असमर्थता या सेवा के उपयोग में बाधा, स्थगन या समापन के कारण उत्पन्न क्षतियाँ (तृतीय पक्षों द्वारा हुई ऐसी क्षतियों समेत), और (II) किसी सीमित उपचार के आवश्यक उद्देश्य में किसी विफलता पर भी और कानून द्वारा अनुमति की हर संभव सीमा में. कुछ राज्य या अन्य न्यायालय आकस्मिक या आनुषंगिक क्षतियों के बहिष्कार या परिसीमन की अनुमति नहीं देते, अतः उपर्युक्त परिसीमन और बहिष्कार आपके ऊपर लागू नहीं हो सकते. किसी भी परिस्थिति में Google एक हजार डॉलर ($1000.00) से अधिक की किसी राशि का देनदार नहीं होगा.
15. शर्त और समापन
सेवा की ये शर्तें आपके द्वारा इस सेवा के उपयोग पर लागू होंगी. इस सेवा के अपने उपयोग को आप किसी भी समय, किसी भी कारण से ग्राहक सहायता को संपर्क करके समाप्त कर सकते हैं. हम इस सेवा का आपके द्वारा उपयोग तत्काल किसी भी समय, किसी भी कारण से समाप्त कर सकते हैं और उस समय आपको इस सेवा का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं होगा. हमारे संपदा अधिकार, वारंटियों का अस्वीकरण, क्षतिपूर्तियाँ, दायित्व की सीमा और विविध प्रावधान ऐसे किसी समापन तक बने रहेंगे.
16. सूचनाएँ
Google आपको इस सेवा के या इन सेवा शर्तों के संबंध में सूचनाएँ ईमेल या इस वेबसाइट पर पोस्टिंग के माध्यम से प्रदान कर सकता है.
17. विविध प्रावधान
ये सेवा शर्तें कैलीफ़ोर्निया या आपके वास्तविक राज्य या निवास के देश के क़ानूनी प्रावधानों के विरोधों को प्रभावित किए बिना, कैलीफ़ोर्निया राज्य के क़ानूनों द्वारा और उसके अनुसार निर्मित क़ानूनों से नियंत्रित होंगी. सभी पक्ष सांता क्लैरा काउंटी, कैलीफ़ोर्निया में स्थित न्यायालय के व्यक्तिगत और विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार के अधीन होने पर सहमत हैं. किसी भी कारण से, यदि सक्षम न्यायालय की अदालत इन सेवा शर्तों के किसी प्रावधान या उसके भाग को अप्रवर्तनीय पाती है, तो इन शेष सेवा शर्तें पूरी तरह से प्रभावी रहेंगी. बिना हमारी पूर्व लिखित सहमति के, पूर्ण रूप से या भाग में, चाहे स्वैच्छिक रूप से या कानून के परिचालन द्वारा आप इन सेवा शर्तों को निर्दिष्ट नहीं करेंगे या कोई अधिकार निर्दिष्ट नहीं करेंगे या कोई दायित्व प्रत्यायोजित नहीं करेंगे. ऐसे कोई भी अभिप्रायित निर्दिष्टि या प्रत्यायोजन अकृत और शू्न्य हो जाएंगे और उनका कोई बल या प्रभाव नहीं होगा.
पूर्वगामी को बिना सीमित किए, इसके उचित नियंत्रण से परे प्रकृति, शक्ति या कारणों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणामस्वरूप किसी भी देरी या निष्पादन में विफलता समेत बिना किसी सीमा के, इंटरनेट विफलता, कंप्यूटर उपकरण विफलता, दूरसंचार उपकरण विफलता, अन्य उपकरण विफलता, विद्युत शक्ति विफलता, हड़ताल, श्रम विवादों, दंगों, फसादों, नागरिक उपद्रवों, सामग्री या श्रम की कमी, आग, बाढ़, आँधी, विस्फोट, दैवीय कोपों, युद्धों, सरकारी कार्रवाइयों, घरेलू या विदेशी न्यायालयों या न्यायाधिकरणों के आदेशों, तृतीय पक्ष के गैर-निष्पादन या नुकसान या गर्मी, रोशनी या एअर-कंडीशनिंग में उतार-चढ़ाव के लिए किसी भी परिस्थिति में Google को उत्तरदायी नहीं ठहराया जाएगा.
ये सेवा शर्तें विषय सामग्री के संबंध में आपके और Google के बीच संपूर्ण अनुबंध करती हैं और ऐसी विषय सामग्री के संबंध में, लिखित या मौखिक, सभी पूर्व की या समकालीन समझ और अनुबंधों का स्थान ले रही हैं और उन्हें बदल रही हैं. किसी पक्ष के द्वारा सेवा शर्तों के किसी भी प्रावधान का कोई भी उत्सर्जन पत्र केवल तभी प्रभावी होगा जब वह लिखित हो और किसी पक्ष द्वारा हस्ताक्षरित हो.