अंतिम अपडेट: 10 दिसंबर, 2010
Google Inc. (“Google”) के स्वामित्व वाले और इसके द्वारा संचालित, Google समूह में आपका स्वागत है. Google समूह सेवा (“सेवा”) का उपयोग करके, आप निम्न नियमों और शर्तों (“सेवा की शर्तें”) का पालन करना स्वीकार करते हैं और उसके लिए सहमत हैं. सेवा की शर्तों में किसी भी चीज़ का आशय तृतीय पक्ष हिताधिकारियों को कोई भी अधिकार देना नहीं होना चाहिए.
सेवा में 1981 तक के यूज़नेट चर्चा समूहों का संपूर्ण संग्रह है. यूज़नेट संग्रह प्रदान करने के अतिरिक्त, सेवा आपको अपना स्वयं का समूह बनाने और उसे बनाए रखने में सक्षम करती है. “समूह” में वर्ल्ड वाइड वेब (“वेब”) चर्चाएं और मेलिंग सूची कार्यक्षमता शामिल है जो लोगों के समूहों को इंटरनेट के द्वारा एक दूसरे से संचार करने में सक्षम करती है. प्रत्येक समूह की सामग्री Google द्वारा संगृहीत है तथा उसे वेब पर खोजने-योग्य और ब्राउज़ करने योग्य बनाया गया है.
व्यक्त रूप से अन्यथा बताए जाने तक, सेवा को किसी भी कारणवश और बिना सूचना दिए, आपके, सेवा के किसी अन्य उपयोगकर्ता या किसी भी तृतीय पक्ष के प्रति बिना उत्तरदायित्व के Google द्वारा किसी भी समय संशोधित या समाप्त किया जा सकता है. वर्तमान सेवा में वृद्धि करने वाली या उसे बढ़ाने वाली कोई भी नई सुविधाएं सेवा की शर्तों के अधीन होंगी.
इस सेवा की सेवा की शर्तें Google द्वारा सूचना देकर या सूचना दिए बिना किसी भी समय अपडेट की जा सकती हैं और आप http://groups.google.com/googlegroups/terms_of_service.html पर किसी भी समय उसका सबसे वर्तमान संस्करण ऑनलाइन देख सकते हैं.
बाल ऑनलाइन गोपनीयता सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन करने के लिए, इस समय Google समूह केवल उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जिनकी आयु कम से कम 13 वर्ष है. अगर आपकी आयु 13 वर्ष से कम है, तो आप Google समूह सेवा का उपयोग करने के लिए पंजीकरण नहीं कर सकते हैं.
सेवा के भीतर की सामग्री संयुक्त राज्य और किसी भी अन्य स्थान, दोनों में कॉपीराइट और अन्य कानूनों द्वारा सुरक्षित है. सेवा में Google के स्वामित्व वाली या उसके द्वारा नियंत्रित सामग्री और साथ ही तृतीय पक्षों के स्वामित्व वाली या उनके द्वारा नियंत्रित सामग्री, दोनों शामिल हैं और Google के लिए लाइसेंसीकृत हैं (सामूहिक रूप से, “सामग्रियां”).
Google आपके व्यक्तिगत, गैर-वाणिज्यिक उपयोग के लिए आपको एकल रूप से सामग्रियों की एकल प्रतिलिपि देखने और डाउनलोड करने के लिए प्राधिकृत करता है. आप Google की लिखित अनुमति के बिना किसी भी सार्वजनिक या वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए किसी भी तरीके से सामग्रियों का विक्रय या संशोधन अथवा सामग्रियों को पुनरुत्पादित, प्रदर्शित, सार्वजनिक रूप से निष्पादित, वितरित या उसका अन्यथा उपयोग नहीं कर सकते हैं. सेवाओं के माध्यम से प्रदान किए गए निश्चित सॉफ़्टवेयर और अन्य आइटम के उपयोग पर विशेष नियम लागू हो सकते हैं और जहां उचित हो, नोट किए जाते हैं.
अगर आप अपनी वेब साइट पर किन्हीं भी सामग्रियों का उपयोग करने के लिए Google की अनुमति प्राप्त करने के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो कृपया groups-support@google.com पर ई-मेल भेजें.
आपकी ज़िम्मेदारियां. आप समझते हैं कि सभी डेटा, पाठ, जानकारी, लिंक और अन्य सामग्री (सामूहिक रूप से, “सामग्री”), चाहे सार्वजनिक समूहों में पोस्ट की गई हो या प्रतिबंधित समूहों में, वह उस व्यक्ति की एकल ज़िम्मेदारी होती है जिससे यह सामग्री उत्पन्न हुई है. इसका अर्थ है कि आपके द्वारा सेवा के माध्यम से प्रकाशित, पोस्ट, अपलोड, वितरित, प्रचारित या अन्यथा संचारित (सामूहिक रूप से, “पोस्ट”) की जाने वाली सभी सामग्री के लिए आप संपूर्ण रूप से ज़िम्मेदार हैं, न कि Google. आप समझते हैं कि सेवा का उपयोग करने से, आपके सामने ऐसी सामग्री आ सकती है जो आक्रामक, गरिमाहीन या आपत्तिजनक हो. किसी भी परिस्थिति में Google किसी भी सामग्री के लिए किसी तरीके से उत्तरदायी नहीं होगा, जिसमें किसी भी सामग्री में कोई त्रुटियां या चूक अथवा सेवा के माध्यम से पोस्ट की गई किसी सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप होने वाले कोई भी नुकसान या किसी भी प्रकार की क्षति शामिल है, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है. आप सहमत होते हैं कि आपको किसी भी सामग्री के उपयोग से संबद्ध सभी जोखिमों का मूल्यांकन और उन्हें वहन करना होगा, जिसमें ऐसी सामग्री की सटीकता, पूर्णता या उपयोगिता पर कोई भी भरोसा शामिल है. आप समझते हैं कि सामग्री सहित सेवा के तकनीकी संसाधन और प्रसारण में (ए) विभिन्न नेटवर्क पर प्रसारण; और (बी) कनेक्ट होने वाले नेटवर्क या उपकरणों की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप और अनुकूल बनने के लिए परिवर्तन शामिल हो सकते हैं.
समूह स्वामी के अधिकार और ज़िम्मेदारियां. समूह के सदस्यों और सामग्री के संबंध में समूह स्वामियों की अतिरिक्त क्षमताएं और ज़िम्मेदारियां हैं. समूह का स्वामी निर्णय लेता है कि क्या समूह कुछ सदस्यों तक सीमित है या सामान्य रूप से सर्वसाधारण के लिए पहुंच-योग्य है और स्वामी किसी भी समय समूह तक पहुंच को परिवर्तित कर सकता है. सीमित समूहों में, स्वामी निर्णय लेता है कि कौन समूह का सदस्य बन सकता है और उसके संपूर्ण स्वविवेक में सदस्यता सूची तक पहुंच और उसे परिवर्तित कर सकता है. समूह स्वामी, किसी भी समय, अपना स्वामित्व किसी अन्य Google समूह उपयोगकर्ता को स्थानांतरित कर सकता है. सामग्री के संबंध में, समूह स्वामी समूह में मौजूद सामग्री के रखरखाव और निगरानी के लिए ज़िम्मेदार होगा, जिसमें किसी भी समय और उसके स्वविवेक में किसी भी समूह, सामग्री या संगृहीत सामग्री को हटाना शामिल है.
समूह स्वामियों को कामोत्तेजक सामग्री को चिह्नित करना होगा. अगर आप एक समूह बनाते हैं जिसमें ऐसी कामोत्तेजक सामग्री है जो अवयस्कों के लिए उचित नहीं है, तो आप समूह को उस तरह चिह्नित करने के लिए सहमत होते हैं. अगर आपके समूह में ऐसी सामग्री है जो कामोत्तेजक है और आप समूह को उचित रूप से चिह्नित नहीं करते हैं, तो Google के पास उस समूह पर पोस्ट किए गए सभी संदेशों सहित आपके समूह को हटाने का अधिकार होगा.
Google के अधिकार. आप स्वीकार करते हैं कि Google, सेवा के द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री को प्री-स्क्रीन, नियंत्रित, संपादित या पृष्ठांकित नहीं करता है और सेवा के माध्यम से पोस्ट की गई सामग्री की निगरानी करने का उसका कोई दायित्व नहीं है. अगर Google को ऐसी सामग्री का पता चलता है जो सेवा की शर्तों का अनुपालन करती प्रतीत नहीं होती है, तो Google इसकी सद्भाव से और अपने संपूर्ण स्वविवेक में जांच और निर्धारण कर सकता है कि सामग्री को निकाले या नहीं. ऐसी गतिविधियों के निष्पादन या गैर-निष्पादन के लिए Google का कोई उत्तरदायित्व या ज़िम्मेदारी नहीं होगी. आप स्वीकार करते हैं कि सेवा द्वारा उपलब्ध कुछ समूह केवल सेवा के द्वारा उपलब्ध हैं और अन्य समूह सेवा और यूज़नेट जैसे अन्य स्रोतों, दोनों के द्वारा उपलब्ध हैं, जिन पर Google का निश्चित रूप से कोई नियंत्रण नहीं है.
सामग्री निष्कासन और संग्रहण. अगर आप समूह के स्वामी नहीं हैं, तो आप उस संदेश को निकालने का अनुरोध कर सकते हैं जिसे आपने स्वयं पोस्ट किया था. आप तृतीय पक्षों के साथ उनके द्वारा पोस्ट किए गए संदेशों के बारे में अपने किन्हीं भी विवादों को प्रत्यक्ष रूप से और अनन्य रूप से हल करने के लिए सहमत होते हैं या आप निष्कासन का अनुरोध करने के लिए समूह स्वामी से संपर्क कर सकते हैं. इस संबंध में, आप समझते हैं कि Google अन्य लोगों द्वारा पोस्ट की गई जानकारी की सामग्री की निगरानी या नियंत्रण नहीं करता है और इसके बजाय उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देकर बस एक सेवा प्रदान करता है.
आप सहमत होते हैं कि आप सेवा का उपयोग करते समय स्वयं के व्यवहार और संचारों तथा उनके किन्हीं भी परिणामों के लिए आप ज़िम्मेदार हैं. आप केवल वे संदेश और सामग्री भेजने और प्राप्त करने हेतु सेवा का उपयोग करने के लिए सहमत हैं जो कानूनी, उचित और विशेष समूह से संबंधित हैं. उदाहरण के रूप में, न कि सीमा के रूप में, आप सहमत होते हैं कि सेवा का उपयोग करते समय, आप ऐसा नहीं करेंगे:
अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता ऑनलाइन व्यवहार और स्वीकार्य सामग्री के संबंध में अपने स्वयं के स्थानीय नियमों का अनुपालन करने के लिए सहमत हैं, जिसमें संयुक्त राज्य या आपके निवास के देश में डेटा का निर्यात नियंत्रित करने वाले कानून शामिल हैं.
हालांकि सेवा के संबंध में Google ऐसे व्यवहार और सामग्री को निषेध करता है, फिर भी आप समझते और सहमत होते हैं कि आप तब भी ऐसे व्यवहार और/या सामग्री का सामना कर सकते हैं और यह कि आप अपने स्वयं के जोखिम पर सेवा का उपयोग करते हैं.
Google और इसके संबद्ध और लाइसेंसकर्ता, सेवा में सभी अधिकारों का स्वामित्व करते हैं और उन्हें बनाए रखते हैं, जिसमें लागू बौद्धिक संपदा और अन्य कानूनों द्वारा सुरक्षित मालिकाना और गोपनीय जानकारी है. Google द्वारा स्पष्ट रूप से प्राधिकृत किए जाने की स्थिति को छोड़कर, आप Google की किसी भी मालिकाना जानकारी की प्रतिलिपि, उसे संशोधित, प्रकाशित, प्रसारित, वितरित, निष्पादित, प्रदर्शित या उसका विक्रय नहीं कर सकते. “GOOGLE”, “GOOGLE” लोगो और “GOOGLE GROUPS”, Google के ट्रेडमार्क हैं.
Google आपके द्वारा सेवा पर या उसके माध्यम से सबमिट, पोस्ट या प्रदर्शित की गई किसी भी सामग्री पर किसी स्वामित्व या नियंत्रण का दावा नहीं करता है. आप या कोई तृतीय पक्ष लाइसेंसकर्ता, जो भी उचित हो, सेवा पर या उसके माध्यम से आपके द्वारा सबमिट, पोस्ट या प्रदर्शित की जाने वाली किसी भी सामग्री के लिए सभी पेटेंट, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट बनाए रखते हैं, और उन अधिकारों की सुरक्षा के लिए, जैसे उचित हो, आप ज़िम्मेदार हैं. सेवा पर या उसके माध्यम से सामग्री सबमिट, पोस्ट या प्रदर्शित करके, आप Google को एकल रूप से सेवा या किन्हीं भी अन्य Google सेवाओं को प्रदर्शित, वितरित और प्रचारित करने के उद्देश्य के लिए सेवा पर ऐसी सामग्री पुनरुत्पादित, अनुकूल बनाने और प्रकाशित करने के लिए एक वैश्विक, गैर-अनन्य, राजस्व-मुक्त लाइसेंस प्रदान करते हैं. जब ऐसी सामग्री को सेवा से हटा दिया जाता है, तो यह लाइसेंस समाप्त हो जाता है. Google आपके द्वारा सेवा पर या उसके माध्यम से सबमिट, पोस्ट या प्रदर्शित की गई सामग्री को सिंडीकेट करने और Google द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं के संबंध में उस सामग्री का उपयोग करने का अधिकार आरक्षित रखता है.
डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम का अनुपालन करने वाले कथित उल्लंघन की सूचनाओं का प्रतिसाद करना हमारी नीति है. दिशा-निर्देशों और अधिक जानकारी के लिए, कृपया http://www.google.com/dmca.html देखें.
आप सहमत होते हैं कि सेवा द्वारा या उसके माध्यम से बनाकर रखी गई या पोस्ट की गई किसी भी सामग्री को हटाने या उसे संगृहीत करने में विफलता के लिए Google की कोई ज़िम्मेदारी या उत्तरदायित्व नहीं है. आप स्वीकार करते हैं कि Google ने उन प्रसारणों की संख्या पर जिन्हें आप सेवा के माध्यम से भेज या प्राप्त कर सकते हैं या उपयोग किए गए संग्रहण स्थान की मात्रा पर कोई तय ऊपरी सीमा सेट नहीं की है; हालांकि, हम किसी भी समय सूचना के साथ या बिना, अपने संपूर्ण स्वविवेक पर, सीमाएं तय करने का अधिकार रखते है.
सेवा या तृतीय पक्ष, अन्य वर्ल्ड वाइड वेब साइटों या संसाधनों के लिंक प्रदान कर सकते हैं. चूंकि Google का ऐसी साइटों और संसाधनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए आप स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि Google ऐसी बाहरी साइटों और संसाधनों की उपलब्धता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है और यह ऐसी साइटों या संसाधनों पर या उनसे उपलब्ध किसी भी सामग्री के लिए ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है. आप आगे यह भी स्वीकार करते हैं और सहमत हैं कि ऐसी किसी भी साइट या संसाधन पर या उनके द्वारा उपलब्ध ऐसी किसी सामग्री का उपयोग या उस पर भरोसा करने के कारण या कथित तौर पर या उसके संबंध में होने वाली किसी भी क्षति या नुकसान के लिए Google प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा.
Google समूह एक विज्ञापन-समर्थित सेवा है. इसी रूप में, हम सेवा पर विज्ञापन और प्रोत्साहन प्रदर्शित करते हैं. सेवा पर Google द्वारा विज्ञापन देने का तरीका, मोड और उसकी सीमा परिवर्तित की जा सकती है. आप सहमत होते हैं कि ऐसे किन्हीं लेन-देनों के परिणामस्वरूप या सेवा पर ऐसे विज्ञापनदाताओं की उपस्थिति के परिणामस्वरूप होने वाली किसी भी प्रकार की हानि या क्षति के लिए Google ज़िम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा.
सेवा का उपयोग करने की शर्त के रूप में, आप Google समूह गोपनीयता नीति की शर्तों से सहमत हैं, जबकि ये समय-समय पर परिवर्तित हो सकती हैं. Google, Google समूह मुखपृष्ठ पर एक लिंक देकर या ईमेल द्वारा आपको किन्हीं भी महत्वपूर्ण परिवर्तनों की सूचना प्रदान करेगा. आप समझते हैं और सहमत हैं कि सेवा प्रदान करने के लिए या अगर कानूनन या इस सद्भाव से ऐसा करने की आवश्यकता होती है कि ऐसी पहुंच, संरक्षण या प्रकटीकरण कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन करने या Google, इसके संबद्धों या सर्वसाधारण के अधिकारों, संपत्ति और/या सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उचित रूप से आवश्यक है, तो Google आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके खाते की सामग्रियों तक पहुंच सकता है, उसे संरक्षित रख सकता है और उसे प्रकट कर सकता है. Google द्वारा एकत्रित व्यक्तिगत जानकारी संयुक्त राज्य या ऐसे किसी अन्य देश में संगृहीत और संसाधित की जा सकती है जिसमें Google या इसके एजेंट सुविधाएं बनाए रखते हैं. सेवा का उपयोग करके, आप अपने देश के बाहर जानकारी के ऐसे किसी भी स्थानांतरण के लिए सहमति देते हैं.
आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को Google कैसे बनाए रखता है, इसके पूर्ण वर्णन के लिए, कृपया हमारी गोपनीयता नीति देखें.
Google और इसके संबद्ध, लाइसेंसकर्ता, भागीदार, आपूर्तिकर्ता, सलाहकार और एजेंट (“Google इकाइयां”) जानकारी की सटीकता, सामग्री, पूर्णता, वैधता, विश्वसनीयता या संचालनीयता या जानकारी की उपलब्धता अथवा सेवा पर प्रदर्शित सामग्री के लिए किसी और सभी ज़िम्मेदारी या उत्तरदायित्व को अस्वीकार करते हैं. Google इकाइयां आपके व्यवहार और सेवा का उपयोग करने वाले अन्य लोगों के व्यवहार के लिए किसी और सभी ज़िम्मेदारी तथा उत्तरदायित्व को अस्वीकार करती हैं.
सेवा और सभी सामग्री, जानकारी (जिसमें, परिसीमन रहित, सेवा के माध्यम से प्राप्त की गई या पहुंच की गई कोई भी जानकारी या सामग्री शामिल है), उत्पाद और उनमें शामिल सेवाएं बिना किसी वारंटी के, “जैसी हैं” वैसी ही प्रदान की गई हैं. GOOGLE इकाइयां, कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक सभी स्पष्ट, निहित और वैधानिक वारंटी को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करती हैं, जिनमें, परिसीमन रहित, किसी विशेष उद्देश्य के लिए वाणिज्यिकता, अनुकूलता की वारंटी और मालिकाना अधिकारों का गैर-उल्लंघन शामिल है. कुछ राज्य निहित वारंटी के निष्कासन या परिसीमन की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए हो सकता है कि उपरोक्त अस्वीकरण और निष्कासन आपके ऊपर लागू न हों.
आप सहमत होते हैं कि सेवाओं का आपका उपयोग पूर्णतः आपके स्वयं के जोखिम पर है.
आप प्रत्येक प्रकार और प्रकृति के सभी दावों, नुकसानों, क्षतियों (वास्तविक और परिणामी), अभियोग, न्यायों, मुकदमे की लागतों और वकीलों के शुल्क से उत्पन्न होने वाले किसी भी उत्तरदायित्व या व्यय सहित, सेवा के आपके उपयोग से होने वाले या उससे किसी भी तरह संबंधित किसी तृतीय पक्ष दावे से और उसके विरुद्ध Google की हानि से रक्षा और क्षतिपूर्ति करने के लिए सहमत होते हैं. ऐसे किसी मामले में, Google आपको ऐसे दावे, अभियोग या कार्रवाई की लिखित सूचना प्रदान करेगा.
किसी भी परिस्थिति में सेवा के उपयोग से उत्पन्न होने वाले या उससे संबंधित किसी भी परोक्ष, आकस्मिक, परिणामी, विशेष या अनुकरणीय क्षतियों के लिए GOOGLE आपके प्रति उत्तरदायी नहीं होगा, चाहे GOOGLE को ऐसी क्षतियों की संभावना की सलाह दी गई हो या नहीं. उत्तरदायित्व की यह सीमा लागू होगी (I) चाहे सेवा के उपयोग या दुरुपयोग और उस पर भरोसे से, सेवा का उपयोग करने में अयोग्यता से या सेवा में बाधा, उसके निलंबन, या उसकी समाप्ति से क्षतियां उत्पन्न हो (जिसमें तृतीय पक्षों द्वारा होने वाली ऐसी क्षतियां शामिल हैं) और (II) तथापि किसी भी सीमित प्रतिकार के आवश्यक उद्देश्य की विफलता पर और विधि द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक. कुछ राज्य आकस्मिक या परिणामी क्षतियों के निष्कासन या परिसीमन की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए हो सकता है कि उपरोक्त सीमाएं और निष्कासन आपके ऊपर लागू न हों. किसी भी परिस्थिति में GOOGLE एक हज़ार डॉलर ($1000.00) से अधिक किसी भी राशि के लिए आपके प्रति उत्तरदायी नहीं होगा.
ये सेवा की शर्तें, सेवा के आपके उपयोग कर लागू होंगी. आप किसी भी कारणवश, किसी भी समय ग्राहक समर्थन से संपर्क करके सेवा का अपना उपयोग तुरंत समाप्त कर सकते हैं. हम किसी भी समय, किसी भी कारणवश सेवा का आपका उपयोग तुरंत समाप्त कर सकते हैं और ऐसे समय पर आपको सेवा का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं होगा. हमारे मालिकाना अधिकार, वारंटी का अस्वीकरण, क्षतिपूर्तियां, उत्तरदायित्व की सीमाएं और विविध प्रावधान ऐसी किसी समाप्ति के बाद भी बचे रहेंगे.
Google आपको ईमेल या इस वेब साइट पर पोस्टिंग द्वारा सेवा या इन सेवा की शर्तों के संबंध में सूचनाएं प्रदान कर सकता है.
ये सेवा की शर्तें कैलीफ़ोर्निया राज्य के कानूनों के अंतर्विरोध के प्रावधानों को लागू किए बिना या आपके वास्तविक राज्य या निवास के देश के कानूनों द्वारा नियंत्रित होंगी और उनके अनुसार समझाई जाएंगी. पक्ष, सांता क्लारा काउंटी, कैलीफ़ोर्निया में स्थित न्यायालयों के व्यक्तिगत और अनन्य क्षेत्राधिकार के अधीन होने के लिए सहमत हैं. अगर किसी भी कारणवश उचित क्षेत्राधिकार के न्यायालय को सेवा की शर्तों का कोई भी प्रावधान या भाग अप्रवर्तनीय लगता है, तो शेष सेवा की शर्तें पूरी तरह लागू और प्रभावी रहेंगी. आप ये सेवा की शर्तें अथवा इनके अंतर्गत कोई भी संपूर्ण या आंशिक अधिकार या दायित्व, चाहे स्वैच्छिक रूप से या कानून की कार्रवाई द्वारा, हमारी पूर्व लिखित सहमति के बिना नहीं सौपेंगे. ऐसा कोई भी तथाकथित समनुदेशन या सौंपना व्यर्थ और निरर्थक होगा तथा लागू या प्रभावी नहीं किया जाएगा.
पूर्वोक्त को सीमित किए बिना, किसी भी परिस्थिति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति, सेना की क्रियाओं या अपने ऐसे उचित नियंत्रण के आगे के कारणों के परिणामस्वरूप होने वाली निष्पादन में किसी भी देरी या विफलता के लिए Google उत्तरदायी नहीं होगा, जिसमें, परिसीमन रहित, इंटरनेट विफलताएं, कंप्यूटर उपकरण विफलताएं, टेलीकम्युनिकेशन उपकरण विफलताएं, अन्य उपकरण विफलताएं, इलेक्ट्रिकल पावर विफलताएं, हड़ताल, श्रमिक विवाद, दंगे, विद्रोह, नागरिक अशांति, श्रमिकों या सामग्रियों की कमी, आग, बाढ़, चक्रवात, विस्फोट, ईश्वरीय कृत्य, युद्ध, सरकारी कार्यवाहियां, घरेलू या विदेशी न्यायालयों या अधिकरणों के आदेश, तृतीय पक्षों का गैर-निष्पादन या ताप, रोशनी या वातानुकूलन में कमी या उतार-चढ़ाव शामिल हैं.
ये सेवा की शर्तें यहां दी गई विषयवस्तु के संबंध में आपके और Google के बीच संपूर्ण अनुबंध बनाती हैं और ऐसी विषयवस्तु के संबंध में, लिखित या मौखिक, सभी पूर्व या समकालीन समझौतों या अनुबंधों का अतिलंघन और प्रतिस्थापन करती हैं. किसी पक्ष द्वारा सेवा की शर्तों के किसी प्रावधान का कोई भी अधित्याग केवल लिखित में होने और पक्ष द्वारा हस्ताक्षरित होने पर ही प्रभावी होगा.