Google समूह गोपनीयता नोटिस
जुलाई 2006
Google गोपनीयता नीति यह वर्णन करती है कि जब आप Google के उत्पाद और सेवाओं का उपयोग करते हैं तब हम Google समूह के आपके उपयोग के दौरान दी गई जानकारी सहित, निजी जानकारी का क्या करते हैं. इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित बातें विशेष रूप से Google समूह से जुड़ी हमारी गोपनीयता प्रथाओं का वर्णन करती हैं.
निजी जानकारी
- आपको Google समूह सेवा में समूह बनाने या टिप्पणियाँ पोस्ट करने के लिए एकGoogle खाते की आवश्यकता है. जब आप Google खाता बनाते हैं, तब Google आपके ईमेल पते और एक पासवर्ड सहित, कुछ व्यक्तिगत जानकारी माँगता है, जिसका उपयोग आपके खाते की अनधिकृत उपयोग से रक्षा करने के लिए किया जाता है. Google खाता आपको हमारी कई ऐसी सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है, जिनके लिए पंजीकरण आवश्यक होता है. आप खाते के लिए पंजीकरण कराए बिना सार्वजनिक समूहों में टिप्पणियाँ खोज सकते हैं और पढ़ सकते हैं.
- आपके द्वारा Google समूह को सबमिट किए गए किसी पाठ, छवि, तस्वीर, वीडियो और ऑडियो सहित पोस्टिंग, कस्टम पेजों और फ़ाइलों की सामग्री प्रकाशित करने और सेवा प्रदान करने के लिए Google सर्वर पर संग्रहित और व्यवस्थित की जाती है. आपके द्वारा सबमिट की गई सामग्री आपकी प्रोफ़ाइल से जोड़ी जाएगी, यदि आपने उसे पूरा किया हो, या आपके ईमेल पते के "मास्क किए गए"संस्करण से जोड़ी जाएगी, यदि आपने प्रोफ़ाइल पूरी नहीं की. हम हार्वेस्टिंग सॉफ़्टवेयर और बॉट्स से उपयोगकर्ताओं की ईमेल की रक्षा करने के लिए आपकी ईमेल मास्क करते हैं. कृपया ध्यान दें कि Google आपके कस्टम पेज के ऊपर वास्तव में मौजूद ईमेल पतों सहित कोई सामग्री मास्क नहीं कर सकता.
- यदि आपका Google खाता है और आप किसी समूह सदस्य हैं, तो आप एक सार्वजनिक प्रोफ़ाइल बना सकते हैं जिसमें आपका नाम, भौगोलिक स्थान, ईमेल पता और अन्य उपयोगकर्ता जानकारी और सामग्री सहित कुछ निजी जानकारी शामिल होती है. जब उपयोगकर्ता आपकी प्रोफ़ाइल देखेंगे, तो उन्हें आपकी प्रोफ़ाइल जानकारी तथा पोस्ट, कस्टम पेज, और फ़ाइलों के लिंक दिखेंगे जिन तक वे आम तौर पर पहुँच सकेंगे. यदि आप प्रोफ़ाइल नहीं बनाते, तो आपके द्वारा सबमिट की गई सामग्री के साथ केवल आपके Google खाते के ईमेल पते का "मास्क किया गया" संस्करण दिखाई देगा.
- Google आपके खाते की गतिविधि के बारे में जानकारी एकत्र और व्यवस्थित करता है, जिसमें शामिल हैं वे समूह जिनमें आप Google समूह के उपयोग के दौरान शामिल होते हैं या जिनका प्रबंध करते हैं, समूहों के अन्य सदस्यों या आमंत्रित लोगों की सूचियाँ, संदेश या वे विषय जो आप ट्रैक करते हैं, जो कस्टम पेज आप बनाते या संपादित करते हैं, आपके द्वारा किया गया मूल्यांकन और आपकी पसंदीदा सेटिंग.
उपयोग
- पोस्टिंग से जुड़ी हुई शीर्ष लेख जानकारी, प्रचलित नाम और ईमेल पते सहित Google समूह में आप जो जानकारी और सामग्री पोस्ट करते हैं उन्हें समूह की पहुँच प्राप्त कर सकने वाले उपयोगकर्ताओं को दर्शाया जाएगा. इसी तरह, आपके द्वारा अपनी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल में दर्ज की गई सभी जानकारी अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा देखी जा सकती हैं. Google समूह के स्वामी इस बात का निर्णय लेते हैं कि कौन Google समूह में है और कोई चर्चा सार्वजनिक है या प्रतिबंधित है. अतः समूहों में ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें आप नहीं जानते. समूह में निजी जानकारी पोस्ट करते समय सावधानी बरतें, विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा संख्या, वित्तीय जानकारी या घर के पते या फ़ोन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी.
आपके विकल्प
- आप अपने प्रोफ़ाइल पेज से किसी भी समय अपनी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल अद्यतन कर सकते हैं, बदल सकते हैं, या अक्षम कर सकते हैं.
- आप अपनी पोस्टिंग अक्षम करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं, किसी समूह से सदस्यता रद्द कर सकते हैं या अपना Google खाता बंद कर सकते हैं. कृपया विशिष्ट जानकारी के लिए समूह मदद केंद्र देखें.
- आप किसी भी समय समूह होम पेजमें साइन इन करके अपनी Google समूह सेटिंग भी बदल सकते हैं.
अधिक जानकारी
Google यूएस सेफ़ हार्बर गोपनीयता सिद्धांतों का पालन करता है. सेफ़ हार्बर पद्धति या हमारे पंजीकरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें वाणिज्य विभाग की वेबसाइट
Google समूह के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
हमारी गोपनीयता प्रथाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, संपूर्ण गोपनीयता नीति देखें. यदि आपके कोई अतिरिक्त प्रश्न हों, तो कृपया किसी भी समय हमसे संपर्क करें या हमें इस पते पर लिखें:
गोपनीयता मामले
c/o Google Inc.
1600 Amphitheatre Parkway
Mountain View CA 94043 (USA)