Kridev10 font Converter macro for MS Word

42 बार देखा गया
नहीं पढ़े गए पहले मैसेज पर जाएं

Anunad Singh

नहीं पढ़ी गई,
2 अप्रैल 2011, 2:34:22 am2/4/11
ईमेल पाने वाला Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
कृतिदेव१० को यूनिकोड में बदलने वाले मैक्रो का पहला संस्करण तैयार हो गया है जो इस संदेश के साथ संलग्न है।

इसे वर्ड में इम्पोर्ट करें या अन्य किसी तरीके से एमएस वर्ड में जोड़ें। यह आपके वर्ड डॉक्युमेन्टों को फर्मटिंग सहित सीधे यूनिकोड में बदलेगा। इसे चलायें और अपनी प्रतिक्रिया दें।

एम एस वर्ड में मैक्रो स्थापित करना:
१) एम एस वर्ड प्रोग्राम चालू कीजिये और इसमें कोई  कृतिदेव१० फॉण्ट वाली फाइल लोड कीजिये।

२) Tools -->  macro --> Visual Basic Editor  करें।
विजुअल बेसिक एडिटर खुलेगा।

३) इसमें  File --> Import file करें और डाउनलोड की गयी फाइल का पता बताकर इम्पोर्ट करें।

४) इसी विजुअल बेसिक स्क्रीन पर  Run --> Run Macro करें या सीधे  F5 दबायें।  यहाँ आपको  Krutidev10_to_Unicode_Converter  चुककर 'रन' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। चल गया कन्वर्टर।

५) अपने वर्ड फाइल को देखिये। यह परिवर्तित हो गयी होगी। आरम्भ में फाइल का आकार छोटा ही (दो पेज) रखिये
Krutidev10_to_Unicode_05.bas

Vinod Sharma

नहीं पढ़ी गई,
2 अप्रैल 2011, 2:59:27 am2/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
अनुनादजी नमस्कार
मैंने इस मैक्रो को चला कर देखा है, निम्नलिखित अक्षर परिवर्तित न होकर  अन्य चिह्न प्राप्त हुए हैं
 
बिन्दु . के स्थान पर ण् , कोलन, शब्द के अंत में ष हो तो परिवर्तित नहीं होता, कोष्ठक आरंभ और बंद परिवर्तित नहीं हुए.
मात्र इन अपवादों को छोड़ कर यह मैक्रो नायाब है. धन्यवाद और बधाई. 

2011/4/1 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

--
.
Vinod Sharma
gtalk: vinodjisharma
skype:vinodjisharma
Services Provided:
Translation, Proofreading, Editing, Reviewing, Transcripting, Voice-Over.

Vinod Sharma

नहीं पढ़ी गई,
2 अप्रैल 2011, 3:05:14 am2/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
पुनश्चः सभी एल्फान्यूमेरिक अक्षर परिवर्तित हो रहे हैं तथा शेष संकेत जैसे . , ; : ' " ( ) ?  आदि परिवर्तित नहीं हो रहे हैं. 

2011/4/1 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>

Anunad Singh

नहीं पढ़ी गई,
2 अप्रैल 2011, 3:12:21 am2/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
विनोद जी, इतना शीघ्र जाँच करके प्रतिक्रिया देने के लिये साधुवाद।

परिवर्तन की दृष्टि से अभी इसमें कुछ कमियाँ हैं। कुछ संकेत  परिवर्तित नहीं होते और  मात्रा सहित वर्ण पर रेफ है तो वह अभी परिवर्तित नहीं हो रहा।

ये सब एम एस वर्ड विजुअल बेसिक  की यूनिकोड  से  पूर्णतः समर्थित (कम्प्लाएंट) न होने के कारण  है। किन्तु शीघ्र ही इनका हल हो जाएगा। थोड़े-बहुत और प्रयोग करके सीखना पड़ेगा।

-- अनुनाद

V S Rawat

नहीं पढ़ी गई,
2 अप्रैल 2011, 5:41:49 am2/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
मैंने अभी इसे आज़माया नहीं है, परंतु इस अद्भुत कदम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और बधाइयाँ।

जैसा अनुराधा जी ने कहा था, जटिल फ़ॉर्मेटिंग वाले वर्ड दस्तावेजों में के टेक्स्ट को
एचटीएमएल वाले टेक्स्ट ओनली प्रोग्राम से बदलने के बाद उसमें बहुत काम करना पड़ता था।
यह प्रोग्राम जो वर्ड की फ़ॉर्मेटिंग को यथावत रख के बदलता है, बहुत ही उपयोगी रहेगा।

यदि इसमें कोई ऐसा विकल्प सम्मिलित किया जाए, जिससे कन्वर्ट न किए जाने वाले पाठ
को पहचान के छोड़ा जा सके तो बहुत अच्छा फ़ीचर बनेगा। जैसे, यदि ऐसा किया जा सके कि
एम एस वर्ड में हाइलाइट किए गए पाठ को छोड़ दे और कन्वर्ट न करे तो हम जिस हिस्से
को कन्वर्ट नहीं करना है उसे पहले हाइलाइट कर सकते हैं, और कन्वर्जन के बाद एक ही
कमांड से हाइलाइट हटा सकते हैं, तो इससे सुविधा हो जाएगी।

बहुत बहुत धन्यवाद।

रावत

Anunad Singh

नहीं पढ़ी गई,
2 अप्रैल 2011, 6:31:12 am2/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
रावत जी, आपके द्वारा सुझायी गयी विशेषता बहुत आवश्यक है और यह इसमें निर्मित की जाएगी। वस्तुतः इसमें यह व्यवस्था की जाएगी कि चुने हुए (सेलेक्टेड) टेक्स्ट में से केवल वह टेक्स्ट ही परिवर्तित होगा जो उस लिगेसी फॉण्ट में होगा जिसके लिये वह मैक्रो बनाया गया है।
--अनुनाद

Anunad Singh

नहीं पढ़ी गई,
3 अप्रैल 2011, 8:07:43 am3/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
इस फॉण्ट परिवर्तक मैक्रो का परिष्कृत एवं संवर्धित  संस्करण निम्नांकित पते पर चढ़ाया गया है-

https://sites.google.com/site/technicalhindi/files/Krutidev10_to_Unicode_08.bas?attredirects=0&d=1

Vinod Sharma

नहीं पढ़ी गई,
3 अप्रैल 2011, 9:24:06 am3/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
अनुनादजी, क्या इसी प्रकार का परिवर्तक मैक्रो चाणक्य फोंट के लिए भी बन सकता है?

2011/4/3 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
इस फॉण्ट परिवर्तक मैक्रो का परिष्कृत एवं संवर्धित  संस्करण निम्नांकित पते पर चढ़ाया गया है-

https://sites.google.com/site/technicalhindi/files/Krutidev10_to_Unicode_08.bas?attredirects=0&d=1

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

ePandit | ई-पण्डित

नहीं पढ़ी गई,
3 अप्रैल 2011, 9:45:15 am3/4/11
ईमेल पाने वाला technic...@googlegroups.com
विनोद जी चाणक्य के लिये मैक्रो सहित एक बढ़िया नो झंझट कन्वर्टर पर कार्य कर रहा हूँ, कृपया कुछ दिन धैर्य रखें।

३ अप्रैल २०११ ६:५४ अपराह्न को, Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com> ने लिखा:

--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/
सभी को जवाब दें
ईमेल भेजने वाले को जवाब दें
आगे भेजें
0 नया मैसेज