FoxReplace से अपने लिये फॉण्ट-परिवर्तक स्वयं बनाइये

35 views
Skip to first unread message

Anunad Singh

unread,
Jul 25, 2010, 7:35:14 AM7/25/10
to technic...@googlegroups.com
फॉक्सरिप्लेस (Foxreplace)  फायरफॉक्स का  ऐड-आन  प्रोग्राम है जो मूलत: किसी जालपन्ने में किसी टेक्स्ट को किसी अन्य टेक्स्ट से बदलने (Find and Replace) के लिये है।  शुरू में ही बता दूँ कि इसमें खूबियों की भरमार है।  इसका उपयोग कई प्रकार के कामों के लिये किया जा सकता  है जो आपकी कल्पनाशीलता से ही सीमित है। मैने इसे हिन्दी के लिये फॉन्ट-परिवर्तक बनाने के लिये बहुत उपयोगी पाया।


इससे  जो फॉण्ट-परिवर्तक बनेगें उनमें विशेष क्या होगा?

१) कोई भी अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने लिये फॉण्ट-परिवर्तक स्वयं बना सकता है।

२) ये फॉण्ट-परिवर्तक  वेब पेज पर सीधे काम करते हैं इससे आपकी फॉर्मटिंग गड़बड़ नहीं होगी।

३) फॉण्ट-परिवर्तक बनाने के लिये बस आपको इसे बताना पड़ता है कि पुराने फॉण्ट के किस वर्ण को यूनिकोड के किस वर्ण द्वारा  बदलना (प्रतिस्थापित करना) है। किन्तु सबसे अच्छी बात यह है कि इस सूचना को एक XML  फाइल से 'एक्सपोर्ट किया जा सकता है जिसे दूसरा व्यक्ति अपने प्रोग्राम में सीधे 'इम्पोर्ट' कर सकता है।

४) इसकी सहायता से आप किसी भी भाषा का, किसी भी फॉण्ट का परिवर्तक बना सकते हैं।

५) आप चाहें तो इसको लिपि परिवर्तक के रूप में प्रयोग कीजिये। बांग्ला को देवनागरी मे पढ़िये।



अन्य लोग इसका कैसे उपयोग करते हैं -

१) भाषा सीखने के लिये - आप इसे बता दीजिये कि mango  की जगह मुझे 'आम'  दिखाओ और कोई अंग्रेजी का वेबपन्ना खोलिये।  आपको 'आम' मिलेंगे जहां पहले  mango हुआ करते थे।

२) आपने किसी हिन्दी के वेबपन्ने को खोला।  उसमें कुछ विशेष तरह की गलतियाँ बार-बार आ रहीं हैं जो लेखक की  गलती से हुईं हैं या  अशुद्ध फॉण्ट-परिवर्तक से इस पेज की सामग्री को बदला गया था। -- आप  हाथोहाथ  इस पेज की सामग्री को इसके 'फाइण्ड-रिप्लेस'  से  बदलकर पढ़ सकते हैं ।

३) नेट पर काम करते समय किसी भी टेक्स्ट-बाक्स में  'फाइन्ड-रिप्लेस'  करने के लिये। (मैं तो इसे हिन्दी विकिपिडिया के लिये  ढ़ूँढ़ रहा था क्योंकि  उसके सम्पादक में  'फाइन्ड-रिप्लेस' की सुविधा नहीं है जिससे मुझे अक्सर असुविधा होती थी। )

४) कई लोगों का विचार है कि नेट पर कुछ 'गन्दे शब्दों'  को इससे रिप्लेस  कर देने से वे पेज 'बच्चों के लायक' बन जायेंगे।



इसके 'फाइन्ड-रिप्लेस' की  अन्य विशेषताएँ :

१)  कोई टेक्ट खोजना  (जैसे  'कZ'  );   केवल पूरा शब्द खोजना  (जैसे आप 'खाना' पूरा शब्द के रूप में  खोज रहे हैं तो 'कारखाना'  में इसे नहीं दिखेगा।)  ;  और   'रेगुलर  एक्सप्रेशन'  भी  खोजता और बदलता है।  यदि आप  रेगुलर एक्सप्रेशन  का उपयोग करना जानते हैं तो यह बहुत ही उपयोगी है।

२) यह न केवल टेक्स्ट बल्कि  HTML  को भी बदल सकता है।  HTML वाली सुविधा का केवल विशेषज्ञ ही करें तो अच्छा है।

३) आप 'फाइण्ड-रिप्लेस'  की एक लम्बी सूची इसे पकड़ा सकते हैं और  बता सकते हैं कि  इस सूची के अनुसार परिवर्तन  वेबपन्ने को  लोड करने से पहले करना है या लोड करने के बाद आप शिफ्ट-F2  दबाकर यह काम करना चाहेंगे।


अब आपका  अधिक समय न लेते हुए  बता दूँ कि  यह ऐड-आन आप यहाँ से  उतारें -

FoxReplace 0.12.2

https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/addon/6510/


Anunad Singh

unread,
Jul 25, 2010, 7:39:26 AM7/25/10
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)

मैने   'राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय'  की  गैर-यूनिकोडित (वेबदुनिया फॉण्ट)
की साइट को बदलने के लिये  'मैपिंग' तैयार की है  जिसकी  XML फाइल  संलग्न
है। आप चाहें तो जाँच के लिये इसका इस्तेमाल कीजिये।

-- अनुनाद सिंह
FoxReplaceWebduniya_03.xml

Mayur Dubey

unread,
Jul 25, 2010, 7:50:22 AM7/25/10
to technic...@googlegroups.com
अच्छी जानकारी के लिए धन्यवाद .
मैंने जांच कर देखा, ये बहुत बढिया है , मैं तो कहता हूँ कि सरकारी जेर यूनिकोडित साइट्स को अपने फॉण्ट साथ में संलग्न करने के अलावा ऐसी foxreplace.xml भी देना चाहिए.
और इसमें परिवर्तन करने कि स्वतंत्रता लगातार लोगों के प्रयोग करने से और बेहतर होती जाएगी .

धन्यवाद ,
मयूर


2010/7/25 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

Anunad Singh

unread,
Jul 25, 2010, 8:23:40 AM7/25/10
to technic...@googlegroups.com
मयूर जी,

'सरकार'  यह काम क्र सकती है किन्तु इसके लिये उसे एक कमेटी बनानी पड़ेगी या एक नया विभाग खोलना पड़ेगा। उसके लिये बजट में प्रावधान करना पड़ेगा। इसके बाद चार-पाँच वर्ष में यह काम हो कुछ कमियों के साथ पूरा हो जायेगा।

खैर,  इसकी जरूरत नहीं है।  अपने इस समूह पर  जो फॉण्ट परिवर्तक हैं  उनके लिये यह सारी मेहनत की जा चुकी है और इस काम के लिये वह  बहुत य्पयोगी होगा।  उसे एक जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम लिखकर  सीधे  आवश्यक फॉर्मट में बदल लेंगे।


जो फॉन्ट-परिवर्तक अपने पास अब भी नहीं हैं उनके लिये  कुछ उत्साही और प्रयोगधर्मी लोग कोशिश करें।  कहीं रूकावट आयेगी तो हम सब मिलकर  उसे  हटायेंगे। यह 'पद्मा' ऐड-आन की  तरह है किन्तु उससे कई मामलों में अच्छा है - मुख्यत: इस मामले में कि इसे कोई भी अपना परिवर्तक बनाने के लिये प्रयोग कर सकता है। प्रक्रिया बहुत आसान है।


-- अनुनाद सिंह

==============================

२५ जुलाई २०१० ५:२० PM को, Mayur Dubey <mayurdu...@gmail.com> ने लिखा:

Mayur Dubey

unread,
Jul 29, 2010, 1:54:31 AM7/29/10
to technic...@googlegroups.com
नमस्कार अनुनाद जी ,
बीते दिनों मैंने फॉण्ट के २२३ केरेक्टर्स को excel पर लाना सीख लिया है .
आपने जो वेबदुनिया कि फॉक्स रिप्लेस फाइल भेजी थी उसे एक्सेल ७ पर देखा और उसमे आने जो केरेक्टर भेजे थे उन्हें हटा कर अपनी तरफ से यूनिकोड और कृतिदेव के केरेक्टर भरे , पर वो वापस .xml में परिवर्तित नहीं होती ,

क्या .csv या .txt से सीधे फोक्सरिप्लेस के लिए इनपुट तैयार हो सकता है .
कृति देव और यूनिकोड के केरेक्टर्स एक्सेल फाइल में संलग्न हैं .

धन्यवाद,


मयूर



2010/7/25 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
मयूर जी,

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

Mayur Dubey

unread,
Jul 29, 2010, 1:55:42 AM7/29/10
to technic...@googlegroups.com
unicode-krutidev.xls

Anunad Singh

unread,
Jul 29, 2010, 2:31:56 AM7/29/10
to technic...@googlegroups.com
मयूर जी,

आपका  सघन प्रयास  स्तुत्य है। 

यदि आपने अपने फायरफॉक्स में  फॉक्सरिप्लेस को जोड़ दिया है तो ज्यादातर काम वहीं से हो सकता है। मान लीजीये  आपके पास एक सारणी तैयार है जिसमें  लिखा है कि अमुक वर्ण को अमुक  वर्ण से बदलना है।  इस सारणी को  फाक्सरिप्लेस में डालने के दो तरीके हैं -

१) इस सारणी को एक-एक करके स्वयं  फॉक्सरिप्लेस में बड़ी आसानी से डाला जा सकता है।


२) दूसरा तरीका  है कि आपकी बनायी हुई सारणी को  एक XML  फाइल में बदलने का प्रोग्राम मैने  तैयार कर लिया है जिससे एक क्लिक में  काम हो जायेगा  ।  इस  XML फाइल को  फॉक्सरिप्लेस में  'इम्पोर्ट' करने की सुविधा है।


दोनो विधियों का वर्णन इस प्रकार है -

Tools --> Add-ons   कीजिये।  इसके बाद आपके  फायरफॉक्स में जुड़े हुए ऐड-आन्स  दिखाई पड़ेंगे। इसमें  फॉक्सरिप्लेस पर जाइये। इसके   'options'  को क्लिक कीजिये। एक  पेज आयेगा।   यहीं से सब कुछ होगा।  यहाँ पर  दाहिने उपर कोने में स्थित  'Add' बटन को  चटका लगाइये।  इसके बाद आपको  यूआरएल  और  'substitutions'  के बटन दिखेंगे।  यूआर एल  का प्रयोग करके  आप यह बता सकते हैं कि किन-किन  साइटों पर  यह प्रतिस्थापन  लागू करना है।  'सबस्टिट्युशन्स'  को दबाइये  और यहाँ बताइये कि किस चीज को किस चीज से बदलना है। एक-एक करके सब डाल दीजिये। अपने साइट पर आजमाइये।  किन्तु इसके पहले 'Auto replace on page load'  को भी  'टिक'  कर दीजियेगा।


मेल बहुत बड़ा हो गया। इतना कीजिये। और देखिये  कहाँ समस्या आती है। बाकी दूसरे मेल में।



Mayur Dubey

unread,
Jul 29, 2010, 2:45:43 AM7/29/10
to technic...@googlegroups.com
नमस्कार ,

मैंने ये विधि पहले ही कर ली है , दरअसल मैं इसे करने में अलसा रहा हूँ , क्योंकि हर फॉण्ट बार लगभग ५०० शब्दों को कॉपी-पेस्ट करना पड़ेगा .

मैं आपकी दूसरी विधि कि प्रतीक्षा में हूँ ,

सादर,
मयूर



2010/7/29 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

Anunad Singh

unread,
Jul 29, 2010, 4:28:38 AM7/29/10
to technic...@googlegroups.com
मयूर जी,

अपने इस चर्चा समूह पर जो फॉण्ट परिवर्तक मौजूद हैं  उन प्रोग्रामों में  पहले ही  'प्रतिस्थापन सूची'  सम्मिलित है।  यहाँ पर पहले से उपलब्ध सूची को मैं   एक प्रोग्राम के सहारे  XML फाइल में बदलकर  इस समूह पर दो-तीन दिन में रख दूँगा।

इसलिये कृतिदेव आदि के लिये मेहनत करने के बजाय अनुपलब्ध फॉण्टों के लिये मेहनत कीजिये।  और जो मेहनत आप एक्सेल में  लिखने में करते हैं उतनी ही मेहनत में फॉक्सरिप्लेस में  भी काम पूरा हो जायेगा।  हाँ, आपको  पहले से बनी कोई  सारणी उपलब्ध हो तो अलग बात है।

सारणी बनाते समय एक बात का ध्यान रखियेगा कि  परिवर्तन किस क्रम में होता है, यह अति महत्वपूर्ण है।  उदाहरण के लिये  यदि  'a'  से 'व'  बनता है और 'ab'  से  'क' बनता है तो  पहले 'ab'  -->  'क' और उसके बाद में  'a' --> 'व'  लिखना चाहिये अन्यथा  आपके परिवर्तन में  व  तो दिखेगा किन्तु क कहीं नहीं दिखेगा; साथ में जहाँ  क दिखना चाहिये था वहाँ  व  दिखेगा।

इसके अलावा  'छोटी इ की मात्रा'   एवं  'रेफ' (आधा र)  के लिये  'रेगुलर एक्सप्रेशन का प्रयोग होगा जैसा कि मैने  वेबदिनिया वाले में किया है।  किन्तु इसमें  छोटी इ, या रेफ से सम्बन्धित 'कैरेक्टर'  अलग-अलग फाण्टों में अलग-अलग होंगे।

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jul 30, 2010, 5:56:30 AM7/30/10
to technic...@googlegroups.com

३) नेट पर काम करते समय किसी भी टेक्स्ट-बाक्स में  'फाइन्ड-रिप्लेस'  करने के लिये। (मैं तो इसे हिन्दी विकिपिडिया के लिये  ढ़ूँढ़ रहा था क्योंकि  उसके सम्पादक में  'फाइन्ड-रिप्लेस' की सुविधा नहीं है जिससे मुझे अक्सर असुविधा होती थी। )

यह मेरा भी पसंदीदा औजार है, मैं भी इसका प्रयोग विकिपीडिया पर वर्तनी सुधार के लिये करता हूँ। दरअसल फिलहाल किसी भी ब्राउजर में Find and replace सुविधा नहीं है, तो पहले मैं यह करता था कि ब्राउजर में विकिपीडिया के पन्ने से सामग्री कॉपी करके नोटपैड में पेस्ट कर Find and replace चलाता था फिर उसे वापस ब्राउजर में डालता था। फिर मुझे लगा कि फायरफॉक्स में इस काम के लिये कोई ऍडऑन जरुर होगा तो खोजने पर यह मिला।


३) आप 'फाइण्ड-रिप्लेस'  की एक लम्बी सूची इसे पकड़ा सकते हैं और  बता सकते हैं कि  इस सूची के अनुसार परिवर्तन  वेबपन्ने को  लोड करने से पहले करना है या लोड करने के बाद आप शिफ्ट-F2  दबाकर यह काम करना चाहेंगे।

यह सुविधा बहुत ही शानदार है, मैंने वर्तनी सुधार के लिये एक लम्बी सूची बनाई हुई थी परन्तु विण्डोज़ रीइंस्टाल करने से पहले उसका बैकअप लेना भूल गया।

विकिपीडिया पर इस टूल के प्रयोग में सिर्फ एक दिक्कत आती है कि यह विकि मार्कअप में भी शब्द रिप्लेस कर देता है। इसमें जैसी सुविधा HTML इग्नोर करने की है वैसे ही विकि मार्कअप इग्नोर करने की भी हो जाय तो मजा आ जायेगा। मैंने इसके डेवलपर को इसके लिये मेल भी किया था पर कोई रिस्पोन्स नहीं मिला।

२५ जुलाई २०१० ५:०५ PM को, Anunad Singh <anu...@gmail.com> ने लिखा:

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

Anunad Singh

unread,
Jul 30, 2010, 6:45:21 AM7/30/10
to technic...@googlegroups.com
किसी भी 'हथियार' के साथ कुछ समस्याएँ अवश्य रहतीं हैं। इसमें भी एक छोटी समस्या और है - यदि एक ही  पन्ने में कई फाण्ट  मौजूद हों जिनमें  कुछ संकेत उभयनिष्ट (कॉमन) हों तो  कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जायेगी।

किन्तु  मैं इसके  'रेगुलर एक्सप्रेशन' वाले  गुण पर विशेष रूप से  मुग्ध हूँ। इसका उपयोग किया जाय तो  बड़े-बड़े और साधारण 'फाइण्ड-रिप्लेस'  से असम्भव लगने वाले काम  आसानी से हो जाएंगे।  उदाहरण के लिये  मैं अभी-अभी  एक ऐसे ही  रेगुलर एक्सप्रेशन के  'खोजो-बदलो' की जाँच कर रहा हूँ  जो  दो कॉलम वाले  (प्रतिस्थापन) सारणी से युक्त टेक्स्ट फाइल  को  फॉक्सरिप्लेस के हिसाब से  उपयुक्त  एक्सएमएल फाइल में बदल देगा।  यानी, एक सारणी दी हुई है तो   फॉक्सरिप्लेस  स्वयं अपने लिये XML फाइल तैयार करेगा।  जो इसमें िम्पोर्ट' की जा सकेगी।

मैने पाया है कि नोटपैड++ का रेगुलर एक्सप्रेशन  रोमन के लिये तो बढ़िया चलता है किन्तु  देवनागरी संकेतों के साथ उटपटांग ढ़ंग से काम करता है।  फॉक्सरिप्लेस के साथ यह समस्या नहीं है।


-- अनुनाद सिंह

=============

३० जुलाई २०१० ३:२६ PM को, ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com> ने लिखा:

Anunad Singh

unread,
Aug 2, 2010, 10:39:34 AM8/2/10
to technic...@googlegroups.com
 फायरफॉक्स के  फॉक्सरिप्लेस  नामक  ऐड-आन   के द्वारा   'युवराज'  हिन्दी फॉण्ट  को  यूनिकोड में बदलने के लिये आवश्यक  XML  इस समूह पर अपलोड की गयी है।


FoxReplace_Yuvaraj.xml

http://groups.google.com/group/technical-hindi/web/FoxReplace_Yuvaraj.xml?hl=hi_IN


ePandit | ई-पण्डित

unread,
Aug 29, 2010, 2:43:07 AM8/29/10
to technic...@googlegroups.com
Find and Replace में RegExp (Regular Expression) का प्रयोग करने हेतु यह ट्यूटोरियल देखें।
http://www.codeguru.com/Cpp/Cpp/string/regex/article.php/c2791

२५ जुलाई २०१० ५:०५ अपराह्न को, Anunad Singh <anu...@gmail.com> ने लिखा:

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Aug 29, 2010, 3:11:45 PM8/29/10
to technic...@googlegroups.com
लीजिये सन्तजनों हमने इस महाउपयोगी ऍक्सटेंशन बारे विकिपीडिया पर लेख लिख दिया है।
http//hi.wikipedia.org/wiki/फॉक्सरिप्लेस

कृपया लेख को पढ़ें और विस्तारित करें।

२९ अगस्त २०१० १२:१३ अपराह्न को, ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com> ने लिखा:
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages