मुकेश जी,
आपका इस चर्चा समूह में स्वागत है।
आपके प्रश्न से स्पष्ट नहीं है कि आप करना क्या चाहते हैं। किन्तु अनुमान लगा
रहा हूँ कि आपके पास कृतिदेव फॉण्ट में टंकित सामग्री है जिसे आप
(१) सॉर्ट करना चाहते हैं,
(२) कृतिदेव को यूनिकोड में बदलना चाहते हैं।
आप सामग्री को यूनिकोड में बदल सकते हैं। इसके लिये यहाँ प्रोग्राम उपलब्ध है
(इसे आप डाउनलोड करके भी उपयोग में ले सकते हैं।):
https://sites.google.com/site/technicalhindi/home/converters
https://doc-0k-4c-docs.googleusercontent.com/docs/securesc/08lakoni09...
यूनिकोड में परिवर्तन के बाद इक्सेल में सॉर्ट करना उतना ही आसान है जितना
रोमन को सॉर्ट करना।
मुझे लगता है कि सीधे कृतिदेव में सॉर्ट करना सम्भव नहीं है। (या गलत परिणाम
मिलेंगे।)
शायद आप अंग्रेजी में लिखी सामग्री को इक्सेल में सॉर्ट करने की विधि से
परिचित होंगे।
-- अनुनाद
27 जून 2012 12:52 pm को, mukesh harsh <mukesh...@gmail.com> ने लिखा:
> Dear all,
> sorry for typing in english. i am working in excel & msoffice access. how
> i sort hindi typed data using krutidev or convert it with unicode. pl guide
> me?
> thanks
> mukesh harsh