पूर्वग्रह

21 views
Skip to first unread message

Srijan Shilpi

unread,
Aug 10, 2010, 12:57:40 PM8/10/10
to शब्द चर्चा
कुछ दिन पहले एक पत्रिका में एक आलेख भेजा था। उसमें आए एक शब्द
'पूर्वग्रह' के हिज्जे को लेकर संपादक ने टोका। उनकी राय में
'पूर्वाग्रह' होना चाहिए था, और उन्होंने अपने हिसाब से उसे ठीक भी कर
दिया। ... संपादक की मर्जी !

हमारे चर्चाकार साथी बेहतर व्याख्या कर पाएंगे।

Rajendra Swarnkar

unread,
Aug 10, 2010, 1:02:57 PM8/10/10
to shabdc...@googlegroups.com

मेरे विचार से पूर्वाग्रह ही होना चाहिए ।
पूर्वाग्रह यानी पूर्व + आग्रह

गुणीजन क्या कहते हैं ?

राजेन्द्र स्वर्णकार


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

2010/8/10 Srijan Shilpi <srijan...@gmail.com>

narayan prasad

unread,
Aug 10, 2010, 1:21:46 PM8/10/10
to shabdc...@googlegroups.com
पूर्वग्रह (= पूर्व+ग्रह) और पूर्वाग्रह (पूर्व+आग्रह) दोनों सही हैं । यहाँ ग्रह और आग्रह दोनों का समान अर्थ है - ग्रहण, पकड़ना । परन्तु, पहले मैं पूर्वाग्रह शब्द से ही परिचित था । बृहत् हिन्दी कोश में पूर्वग्रह शब्द मिलता है, लेकिन पूर्वाग्रह नहीं ।
---नारायण प्रसाद

2010/8/10 Rajendra Swarnkar <swarnkar...@gmail.com>

अजित वडनेरकर

unread,
Aug 10, 2010, 2:01:20 PM8/10/10
to shabdc...@googlegroups.com
इस पर कई बार बात उठ चुकी है। दोनो सही हैं।

2010/8/10 narayan prasad <hin...@gmail.com>



--
शुभकामनाओं सहित
अजित
http://shabdavali.blogspot.com/

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Aug 10, 2010, 3:23:30 PM8/10/10
to shabdc...@googlegroups.com
पूर्वग्रह भी है ये पता नहीं था, साथियों ने बताया कि दोनों सही हैं लेकिन पूर्वाग्रह समान्यतया अधिक प्रचलित है।

2010/8/10 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

संजय | sanjay

unread,
Aug 11, 2010, 12:10:45 AM8/11/10
to shabdc...@googlegroups.com
सही है और प्रचलन में भी है तो बिना पूर्वाग्रह के "पूर्वाग्रह को अपना लें. :)

2010/8/11 ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com>



--
---------------------------------------------------------------
संजय बेंगाणी | sanjay bengani | 09601430808
छवि मीडिया एण्ड कॉम्यूनिकेशन
web : www.chhavi.in
         www.tarakash.com
         www.pinaak.org
blog:  www.tarakash.com/joglikhi
site:   www.sanjaybengani.in

Pritish Barahath

unread,
Aug 11, 2010, 2:22:40 AM8/11/10
to shabdc...@googlegroups.com
मेरे विचार से इस अर्थ में प्रचलन में आ जाने के कारण ही पूर्वग्रह को सही मान लिया गया है जैसे अन्तर-राष्ट्रीय के लिये अन्तर्राष्ट्रीय को सही मान लिया गया। शब्दनिर्माण की दृष्टि से तो बिल्कुल सही नहीं है, उचित निर्णय के लिये हमें पूर्वग्रह का चलन के प्रारम्भ की खोज करनी चाहिये। आग्रह में जो हठ है वह ग्रह या ग्रहण में नहीं है जोकि पूर्वाग्रह का प्रधान अर्थ है। ग्रहण के लिये तो पूर्वग्रहण शब्द बनेगा। ग्रह=तारे का शब्द पूर्व उपसर्ग के साथ बनाना हो तो शब्द कैसे बनेगा ?
2010/8/11 संजय | sanjay <sanjay...@gmail.com>



--
Pritish Barahath
Jaipur

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Aug 11, 2010, 9:02:41 PM8/11/10
to shabdc...@googlegroups.com
आग्रह में जो हठ है वह ग्रह या ग्रहण में नहीं है जोकि पूर्वाग्रह का प्रधान अर्थ है।
हाँ यही कारण है कि हमें भी पूर्वाग्रह ही सही लगता है।

2010/8/11 Pritish Barahath <priti...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages