नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 : शिकायतों के निराकरण के लिये प्रभारी अधिकारी

0 views
Skip to first unread message

GWALIOR TIMES

unread,
Nov 22, 2009, 8:01:20 PM11/22/09
to INDIA NEWS GOOGLE

नगरीय निकाय निर्वाचन 2009 : शिकायतों के निराकरण के लिये प्रभारी अधिकारी

ग्वालियर 22 नवम्बर 09। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2009 के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिये जिला स्तर पर जनसमाधान केन्द्र ग्वालियर के प्रभारी अधिकारी श्री एस के. सक्सेना को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

      उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शरद श्रोत्रिय ने बताया कि नगर पालिक निगम ग्वालियर, नगर पालिका परिषद डबरा एवं नगर पंचायत बिलौआ, आंतरी, पिछोर, भितरवार के क्षेत्रों की शिकायतों की जांच के लिये भी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

      नगर पालिका निगम ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये वन विभाग ग्वालियर के सहायक वन संरक्षक श्री एन एस. यादव, वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के लिये महिला एवं बाल विकास अधिकारी ग्वालियर श्रीमती सीमा शर्मा, वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक वन मंडल ग्वालियर के अनुविभागीय अधिकारी श्री बी के. त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक के लिये जिला शिक्षा केन्द्र ग्वालियर के जिला परियोजना समन्वयक श्री सुभाष शर्मा, वार्ड क्रमांक 41 से 50 तक के लिये सहकारी समितियां ग्वालियर के उप पंजीयक श्री आर के. बाजपेयी और वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक के लिये वन विभाग ग्वालियर के अनुविभागीय अधिकारी श्री व्ही के. सक्सेना को नियुक्त किया है।

      नगर पालिका परिषद डबरा के सम्पूर्ण वार्डों के लिये हरसी हाई लेबल संभाग-1 डबरा के कार्यपालन यंत्री श्री सी एन. मिश्रा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार नगर पंचायत बिलौआ एवं पिछोर के संपूर्ण वार्डों के लिये जनपद पंचायत डबरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के. गोस्वामी, नगर पंचायत आंतरी के संपूर्ण वार्डों के लिये कृषक प्रशिक्षण केन्द्र आंतरी के प्राचार्य श्री जे एस. यादव और नगर पंचायत भितरवार के संपूर्ण वार्डों के लिये वन मंडल भितरवार के अनुविभागीय अधिकारी श्री जी पी. तिवारी को नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages