गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय यात्रियों को पाकिस्‍तान न जाने की सलाह

0 views
Skip to first unread message

GWALIOR TIMES

unread,
Oct 28, 2009, 8:35:57 AM10/28/09
to INDIA NEWS GOOGLE

गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय यात्रियों को पाकिस्‍तान न जाने की सलाह

नई दिल्‍ली 27 अक्‍टूबर 09, गृह मंत्रालय ने भारतीय यात्रियों को सलाह दी है कि वे पाकिस्तान के बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए वहां न जाएं। गृह मंत्रालय ने परामर्श दिया है कि भारत सरकार का विचार है कि ऐसे समय में जबकि पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में, जहां अनेक गुरूद्वारे स्थित हैं, लगातार हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए भारतीय यात्री वहां न जाएं। भारत सरकार के परामर्शानुसार जब तक पाकिस्तान के सुरक्षा हालातों में सुधार नहीं होता, सभी भारतीय नागरिक गुरूद्वारों के दर्शनार्थ पाकिस्तान की अपनी यात्रा को टाल दें।

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages