ब्रेकिंग न्यूज : करोडो की पत्ती : हर महीने सरकार को लाखों का चूना- चलेगा अभियान

0 views
Skip to first unread message

GWALIOR TIMES

unread,
Dec 13, 2009, 7:19:56 PM12/13/09
to INDIA NEWS GOOGLE

ब्रेकिंग न्यूज : करोडो  की पत्ती : हर महीने सरकार को लाखों का चूना- चलेगा अभियान

विशेष संवाददाता

 

       ग्वालियर शहर मे अवैध वित्तीय गतिविधियों के संचालन क वजह से बैकिंग और आयकर राजस्व को प्रतिमाह लाखों रूपये का नुकासान हो रहा है।

       सूत्रों के अनुसार ग्वालियर में लंबें अरसे से कुछ लोग बिना किसी लायसेंस अथवा पंजीयन के ''पत्ती'' चलाकर हर महीने करोडो रूप्ए का लेनदेन कार रहे है ा मिली शिकायत के अनुसार यह कारोबार जनक गंज इलाके से संचालित किया जा रहा है पुलिस के संरक्षण में चल रहे इस कारोबार में शहर के कई बिल्डर भी शामिल है।

       खबर है कि करोडो रूपये की पत्ती चलाने वाले गिरोह ने कुछ ही वर्षो मे अकूत संपत्ति इकट्ठी कर ली है गिरोह के सरगना ने ग्वालियर के अलावा इंदोर और मुंबई में करोडो रूपये की बेनामी संपत्ति खरीद कर आयकर विभाग को भी चूना लगाया है

       खबर है कि इन अवैध गतिविधियो का संचालन करने वाले गिरोह ने पुलिस के अलावा शहर के नेताओं को भी साध रखा है गिरोह ने हाल ही में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के सम्मान में एक बृहद भोज आयोजित कर भाजपा को नगद आर्थिक सहायता दी। होटल नवरत्न में आयोजित इस समारोह में शहर के अनेक कारोबारी मौजूद थे।

       जिला प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनावो के बाद अवैध रूप् से वित्तीय गतिविधियां चलाने वालो को जेल भेजने का निर्णय किया है। प्रशासन इससे पहले नकली घी बनाने वालो के खिलाफ ऐसा अभियान चला चुका है।

अवैध वित्तीय गतिविधियां वैसे भी जानलेवा साबित हो रही है कोतवाली थाने में ओ पी अग्रवाल नाम के एक युवक ने इस बावत एक शिकायत भी की हौ ओ पी अग्रवाल से एक पत्ती संचालक ने 4 लाख रूपये देकर 35 लाख वसूल कर लिए फिर भी उसका पेट नही भरा। अवैध वसूली के लिए दी जा रही धमकियों से घबराकर ओ पी अग्रवाल आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है।

 

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages