Gmail Calendar Documents Reader Web more »
Recently Visited Groups | Help | Sign in
Google Groups Home
vijay ranjan ki kavita
There are currently too many topics in this group that display first. To make this topic appear first, remove this option from another topic.
There was an error processing your request. Please try again.
flag
  3 messages - Collapse all  -  Translate all to Translated (View all originals)
The group you are posting to is a Usenet group. Messages posted to this group will make your email address visible to anyone on the Internet.
Your reply message has not been sent.
Your post was successful
 
From:
To:
Cc:
Followup To:
Add Cc | Add Followup-to | Edit Subject
Subject:
Validation:
For verification purposes please type the characters you see in the picture below or the numbers you hear by clicking the accessibility icon. Listen and type the numbers you hear
 
Arun Kumar Jha  
View profile  
 More options Jun 25, 10:58 am
From: Arun Kumar Jha <wgm...@gmail.com>
Date: Thu, 25 Jun 2009 20:28:51 +0530
Local: Thurs, Jun 25 2009 10:58 am
Subject: vijay ranjan ki kavita

ताल की मछली
मंदिर के चैखट पर सिर नवा कर
मन ही मन उसने कुछ मांगा
और फिर, पत्नी की देख कर
अर्थपूर्ण मुस्कराहट के साथ पूछा-
तुम क्या मांगी?
पत्नी मुस्करा कर रह गयी.

फिर एक दिन
प्यार के क्षणों में
पत्नी को अपनी बाहों में समेट
आँखों में आँखें डाल कर
फुसफुसा कर कहा-
मुझे प्यारा सा एक बेटा चाहिए...

और एक दिन
पत्नी ने अपने पति की गोद में
एक नवजात शिशु को डालते हुए कहा-
ये लो....

पिता झूम कर गा उठे-
‘‘मेरा नाम करेगा रौशन...
जग में मेरा राज दुलारा’’
माँ की आँखों में
भावुकता के बादल उमर पडे़
ममत्व की बारिश में सराबोर हो कर
गुनगुना उठी-
‘‘चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
तू मेरी आँखों का तारा है तू’’

जब दुध नहीं उतरा छाती से
तब माँ ने लेना कम कर दी
हेमाटानिक कैप्सूल और टानिक...
बचाए गये पैसे से
खरीदने लगी- लैक्टोजन मिल्क.

पिता ओवरटाइम करने लगे
ताकि एडमिशन करवाया जा सके काॅन्वेंट में,
घर का एक हिस्सा खाली कर
लगा दिया गया किराये पर
ताकि व्यवस्था हो सके
स्कूल फी, ड्रेस, किताबें वगैरह...

उन दिनों जब बीमार पड़ा तो-
पिता ने कर्ज लिए दोस्तों से
माँ ने गिरवी रख दी टाॅप्स
उपवास रख कर मन्नतें भी मानी
...तब जाकर जान बची उसकी
और एक दिन
पिता ने
गाँव की पुस्तैनी जमीन बेच कर
ढाई लाख में नौकरी खरीद दी
माँ ने जेवर का डब्बा
बहू के हाथों में रख कर बोली-
ये तू रख ले, शरीर के इस गहने का
क्या करूँगी ?
तू तो मेरे घर का गहना है
न शिकवा, न शिकायत
न कुछ कहना है.

और फिर एक दिन
जब अंतिम पहर का सूरज
जीवन की नदी की चैड़ाई नापने लगा
तब सारे प्रश्नवाचक चिन्ह
रिश्तों को तौलने लगा.

आखिर ऐसा क्या हुआ कि
बाथरूम से लगे गलियारे को
प्लाईवुड से घेर कर
बनाये गये 8 गुना 7 के कमरे में
सिमट गये माता-पिता,

वक्त-बे वक्त
दो रोटी और अचार
झनाक से पटकते हुए
बहू झल्लाती
पता नहीं और कितने दिन जिंदा रहेंगे.....
.................
दोनों एक दूसरे ओर तकते
पिता थूक घोंटते हुए कहते-
मुझे भूख नहीं है, तुम खा लो
माँ आँसू पोछते हुए कहती-
मुझे भूख नहीं, तुम खा लो.....

उधर शाम को चाय की चुस्कियाँ लेते
बेटा नाक-भौं सिकोड़ता-
यह मैं क्या सुन रहा हूँ
आजकल आपलोग खाते-पीते नहीं
और दिन भर फालतू बकर-बकर करते रहते हैं
मुश्किल हो गया है
आपलोगों के साथ एडस्ट करना
ओफ्फ.....

माँ की आँखों में दूध सूख गया
पिता के जेहन से वो गाना उतर गया
‘एक्वेरियम’ में सिमट कर रह गये थे
ताल की मछलियों जैसे माता-पिता.
विजय रंजन


    Reply to author    Forward  
You must Sign in before you can post messages.
To post a message you must first join this group.
Please update your nickname on the subscription settings page before posting.
You do not have the permission required to post.
kuldeep kumar mishra  
View profile  
 More options Jun 26, 3:01 am
From: kuldeep kumar mishra <kk.mishr...@gmail.com>
Date: Fri, 26 Jun 2009 12:31:13 +0530
Local: Fri, Jun 26 2009 3:01 am
Subject: Re: [Hindi Bhasha] vijay ranjan ki kavita

नमश्कार!
वाह सर जी,
क्या बात है. आपकी ये रचना तो हमको बहुत अच्छी लगी.
इतनी गहराई  तक जाकर जिन्दगी के अनमोल पलों को
आपने इस रचना में समाहित कर बहुत ही सराहनीय कार्य  किया है. आपने वो सब कुछ इस
रचना में शामिल किया है जो वर्तमान में चारो तरफ बूढे माँ -बाप के साथ हो रहा
है. आखिर क्यों लोग अपने बूढे माँ -बाप को अपनी निजी जिन्दगी से अलग मानते है.
उनके साथ गलत व्यवहार करते है.
आपकी इस रचना को पढ़ कर शायद  उनमे कुछ बदलाव आये या उनको यह एहसास हो कि हम
अपने माँ-बाप के साथ गलत कर रहे है.
वैसे आपकी रचना दिल को छूने वाली होती है. हमको आपकी रचनाएँ बहुत अच्छी लगती
है.

२५ जून २००९ २०:२८ को, Arun Kumar Jha <wgm...@gmail.com> ने लिखा:

--
http://kuldeepkumarmishra.blogspot.com
kk.mishr...@gmail.com

    Reply to author    Forward  
You must Sign in before you can post messages.
To post a message you must first join this group.
Please update your nickname on the subscription settings page before posting.
You do not have the permission required to post.
MP Baranwal  
View profile  
 More options Jun 27, 3:08 am
From: MP Baranwal <mpbaranwa...@gmail.com>
Date: Sat, 27 Jun 2009 12:38:52 +0530
Local: Sat, Jun 27 2009 3:08 am
Subject: Re: [Hindi Bhasha] Re: vijay ranjan ki kavita
AApne hame jhijhor diya itni dardnak kavita nahi likhe

२६ जून २००९ १२:३१ को, kuldeep kumar mishra<kk.mishr...@gmail.com> ने लिखा:

--
मुन्ना लाल बरनवाल

    Reply to author    Forward  
You must Sign in before you can post messages.
To post a message you must first join this group.
Please update your nickname on the subscription settings page before posting.
You do not have the permission required to post.
End of messages
« Back to Discussions « Newer topic     Older topic »

Create a group - Google Groups - Google Home - Terms of Service - Privacy Policy
©2009 Google