एक गीत : मैं प्यार माँगता हूँ......

0 views
Skip to first unread message

anand pathak

unread,
Dec 13, 2009, 1:17:24 AM12/13/09
to hindi...@googlegroups.com, kavyadhara
एक गीत : मैं प्यार माँगता हूँ......

मैं प्यार माँगता हूँ ,अधिकार माँगता हूँ !

जीवन के इस सफ़र में
श्वासों के इस भँवर में

टूटे हे सपन का श्रृंगार माँगता हूँ
मैं प्यार माँगता हूँ........

आदर्श के सहारे
लूटी गईं बहारें

उजड़ी हुई गली का गुलजार माँगता हूँ
मैं प्यार माँगता हूँ........

दे दो कदम सहारा
क्यों कर लिया किनारा

अनजान ग़लतियों को स्वीकार मानता हूँ
मैं प्यार माँगता हूँ........

यादों को साथ लेकर
स्वप्निल बरात लेकर

मधुयामिनी मिलन का दो-चार माँगता हूँ
मैं प्यार माँगता हूँ........

आनन्द पाठक ,जयपुर

visit my blog:
www.akpathak3107.blogspot.com
&
www.akpathak317.blogspot.com

ummedsingh baid

unread,
Dec 25, 2009, 4:29:01 AM12/25/09
to hindi...@googlegroups.com
दिया.... आपने लिया?... साधक उम्मेद

2009/12/13 anand pathak <akpath...@gmail.com>

--
[New] http://www.IPLkhabar.com - हिन्‍दी में आईपीएल क्रिकेट
Read http://www.HindiBlogs.com - हिन्दी चिट्ठों की जीवन धारा

You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Hindi Bhasha" group.
To post to this group, send email to hindi...@googlegroups.com
To unsubscribe from this group, send email to hindibhasha...@googlegroups.com
For more options, visit this group at http://groups-beta.google.com/group/hindibhasha

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages