दिल्ली में वर्डफास्ट का प्रशिक्षण

0 views
Skip to first unread message

Lingual Bridge

unread,
Dec 11, 2009, 1:19:20 PM12/11/09
to हिंदी अनुवादक (Hindi Translators)
प्रिय मित्रो,

आजकल अनेक अनुवाद एजेंसियाँ किसी न किसी कम्प्यूटर-सहाय्यित-अनुवाद उपकरण
की सहायता से अपना अनुवाद करवाने में रुचि रखती हैं। मुझे ट्रेडोज़ का
थोड़ा-बहुत कामचलाऊ ज्ञान है, लेकिन एक पुरानी अनुवाद एजेंसी चाहती है कि
मैं भविष्य में उनके कुछ प्रोजेक्टों का वर्डफास्ट के माध्यम से अनुवाद
किया करूँ।

क्या आप दिल्ली स्थित किसी ऐसे व्यक्ति का पता या सम्पर्क-सूत्र बता
पाएंगे जिसे वर्डफास्ट की अच्छी जानकारी हो और जो पारिश्रमिक की एवज में
इस सॉफ्टवेयर का मूलभूत प्रशिक्षण प्रदान कर सके?

धन्यवाद और शुभकामनाओं सहित,

चोपड़ा

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages