केंद्रीय हिंदी निदेशालय के तत्वाधान में हिंदी के मानकीकरण को एक सतत
प्रक्रिया बनाने के उद्देश्य से एक स्थायी समिति का गठन किया गया है,
जिसका मैं सदस्य हूँ। इस समिति की बैठक नियमित रूप से हुआ करेगी और
आवश्यकतानुसार संशोधन के सुझावों पर विचार कर समिति अपने प्रस्तावों को
निदेशालय के वेबसाइट पर प्रदर्शित करेगी। अधिकांश पाठक वर्ग जिन
प्रस्तावों को स्वीकृति देगा उन्हें लागू करने का यत्न किया जाएगा। अपनी
पिछली बैठक में समिति ने एक महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव किया है जो
शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
आपसे अनुरोध है कि इस समाचार को हिंदी विमर्श के पटल पर प्रकाशित करें।
मैं हिंदी विमर्श के सभी सदस्यों से अनुरोध करना चाहूँगा कि वे मानकीकरण
के संदर्भ में अपने सुझाव मेरे पास भेजें, जिससे समिति में उनपर विचार
किया जा सके। साथ ही वे हिंदी भाषा से जुड़े अपने विद्वान मित्रों को भी
इस पत्र को अग्रेषित कर सकते हैं जिससे मानकीकरण को एक व्यापक आंदोलन का
रूप दिया जा सके।
मानकीकरण के किन्हीं पहलुओं पर चर्चा का लिए सदस्य मेरा वेबसाइट hindi-
dictionary.com देख सकते हैं।
आशा है आप सपरिवार सानंद हैं।
आपका
जगन्नाथन
--
विजय कुमार मल्होत्रा
पूर्व निदेशक (राजभाषा),
रेल मंत्रालय,भारत सरकार
Vijay K Malhotra
Former Director (Hindi),
Ministry of Railways,
Govt. of India
आवास का पता / Residential Address:
Vijay K Malhotra
WW/67/SF,
MALIBU TOWNE,
SOHNA ROAD,
GURGAON- 122018
Mobile:91-9910029919
91-9311170555
फोन: 0124-4104583