हिंदी लिप्यंतरण

11 views
Skip to first unread message

Suyash Suprabh

unread,
Oct 25, 2008, 3:44:47 AM10/25/08
to हिंदी (Hindi)
हिंदी में 'long', 'song' आदि को कैसे लिप्यंतरित किया जाता है?

यहाँ चंद्रबिंदु के प्रयोग से उच्चारण अशुद्ध हो जाता है।

आपके सुझावों की प्रतीक्षा में,

सुयश

Amitabh Tripathi

unread,
Oct 25, 2008, 1:00:56 PM10/25/08
to hi...@googlegroups.com
प्रिय सुयश जी
            क्या आप Long का लिप्यन्तरण  लॉङ्ग के रूप में करना चाहते हैं या 'ङ' के नीचे आधा 'ग' लिख कर  करना चाहते हैं? पहला तरीका आसान है, यूनीकोड संसाधक में क्रम से l~o~gg टाइप करिये
लॉङ्ग लिख जायेगा। दूसरा तरीका इस एडीटर  में  सुलभ नहीं है।
शुभ कामनाओं सहित
अमिताभ
2008/10/25 Suyash Suprabh <translate...@gmail.com>

Amit

unread,
Oct 25, 2008, 1:25:27 PM10/25/08
to हिंदी (Hindi)
आप Long को लॉङ्ग और Song को सॉङ्ग लिखना चाहते हैं या कुछ और।

दूसरा ढंग (ढङ्ग) ङ के नीचे अधा ग लिखने का है जो शुद्धतम माना जा सकता
है

परन्तु यह सुविधा मुझे इस यूनीकोड एडीटर में दिखाई नही पड़ी। किसी पता हो
तो बतायें।

Long का लिप्यन्तरण करने के लिये टाइप करें l~o~gg. बस हो गया।

On Oct 25, 12:44 pm, Suyash Suprabh <translatedbysuy...@gmail.com>
wrote:

Shailesh Bharatwasi

unread,
Oct 25, 2008, 2:05:04 PM10/25/08
to hi...@googlegroups.com
आप लिप्यंतरण के लिए कौन का टूल इस्तेमाल करते हैं?
 
यदि आप गूगल ट्रांसलिटरेटर इस्तेमाल करते हैं तब तो बहुत आसान है। long टाइप करिये अपने आप 'लॉन्ग' (या 'लॉंग') हो जायेगा।
 
यदि आप बारहा या हिन्दी टूल किट का इस्तेमाल करते हैं तो 'ऑ' की ध्वनि जोड़ने के लिए ~o टाइप करें।
 
जहाँ तक मैं समझता हूँ दूसरा ढंग (ढङ्ग) ङ के नीचे अधा ग लिखने Long को लॉङ्ग और Song को सॉङ्ग नहीं लिखेंगे क्योंकि अनुनासिक व्यंजन का अनुस्वार के स्थान पर इस्तेमाल अक्सर देवनागरी ध्वनियों के मेल से बने शब्दों में ही होता है। 'ऑ' की ध्वनि एक आयातित ध्वनि है जिसे आंग्ल भाषा (या अन्य भाषाएँ जिसमें यह ध्वनि उपलब्ध है) के शब्दों को निरूपित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
 
शेष विद्वान बता पायेंगे।

Shailesh Bharatwasi

unread,
Oct 25, 2008, 2:05:04 PM10/25/08
to hi...@googlegroups.com

Amitabh Tripathi

unread,
Oct 25, 2008, 11:35:55 PM10/25/08
to hi...@googlegroups.com


2008/10/25 Shailesh Bharatwasi <bharat...@gmail.com>


शैलेश जी,
ठीक कहा आपने। परन्तु, क्या गूगल ट्रांसलिटरेटर का Long को लान्ग लिखना सही है? क्योंकि व्याकरण की दृष्टि से 'न्ग' कोई संयुक्ताक्षर नहीं बनता। हाँ, एक शैली विकसित हुई है जिसमें "सब चलता है" एक प्रचिलित मुहावरा है। सम्भवतः यह उसी के अन्तर्गत होगा।
अमिताभ

Shailesh Bharatwasi

unread,
Oct 26, 2008, 2:13:46 AM10/26/08
to hi...@googlegroups.com
अमिताभ जी,
 
आप हिन्दी का जो भी शब्दकोश देखेंगे, उनमें कम से कम 'लॉन्ग', 'सॉन्ग' की तरह के शब्द अभी आयातित शब्दों की सूची में शामिल नहीं मिलेंगे। ऐसे में इनका मानक निरूपण क्या हो, मैं नहीं जानता, क्योंकि मैं कोई भाषाविज्ञानी नहीं हूँ। लेकिन यदि आप 'न्ग' नहीं लिखना चाहते तो 'लॉंग' ही लिखें यहाँ 'ॉ' के ऊपर अनुस्वार है, लेकिन 'ॉ' और 'ं' एक साथ दृष्टिगोचर नहीं हो रहे हैं। यानी मंगल फॉन्ट में यह सुविधा नहीं है। दुनिया उन पद्धतियों को ज्यादा महत्व देती है, जिनसे पूरी बात संप्रेषित हो। ऐसे में 'लॉंग' के स्थान पर 'लॉन्ग' के प्रयोग में कोई बुराई नहीं है।

2008/10/26 Amitabh Tripathi <tripathi...@gmail.com>

Suyash Suprabh

unread,
Oct 26, 2008, 4:33:31 AM10/26/08
to हिंदी (Hindi)
आपके सुझावों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि इस विषय पर मतैक्य नहीं है। मैंने यह
प्रश्न किसी टूल के संदर्भ में नहीं किया है। अनुवाद के दौरान कई बार
लिप्यंतरण आवश्यक हो जाता है। लिप्यंतरण में कई तरह की समस्याएँ सामने
आती हैं। कई बार विदेशी ध्वनि के लिए उपयुक्त चिह्न नहीं मिलते हैं।
'long', 'song' आदि शब्दों के लिप्यंतरित रूपों में चंद्रबिंदु के
प्रयोग से उच्चारण अशुद्ध हो जाता है। व्याकरण की दृष्टि से इनके शुद्ध
रूप क्या होंगे? क्या 'लॉङ्ग' और
'सॉङ्ग' सही विकल्प हैं?

सुयश

On 26 अक्तू, 08:35, "Amitabh Tripathi" <tripathiamita...@gmail.com>
wrote:
> 2008/10/25 Shailesh Bharatwasi <bharatwasi...@gmail.com>

Raman

unread,
Oct 26, 2008, 9:24:39 AM10/26/08
to हिंदी (Hindi)
पूछे गए प्रश्न का स्पष्ट उत्तर तो नहीं दे पा रहा हूँ, पर इस विषय से
संबद्ध कुछ विचार रख रहा हूँ।

1. देवनागरी में सब विदेशी ध्वनियाँ लिप्यन्तरित की जा सकती हैं, या की
जाती हैं, ऐसा नहीं है। इस कारण साधारण प्रयोग में जो होता है उसे ही
प्रयोग करना ठीक है। शैलेश जी का उत्तर मुझे सही लगा।
2. हिन्दी/संस्कृत के अनुस्वार के प्रयोग के नियम अंग्रेज़ी शब्दों के
लिप्यन्तरण पर लागू किए जाएँ, ऐसा कठिन भी है और अनावश्यक भी।
3. अंग्रेज़ी के शब्द लिप्यन्तरित करते समय हम हमेशा ध्वन्यात्मकता को
ध्यान में नही रखते। कुछ ध्वनियाँ देवनागरी में नहीं हैं, कुछ हम होने पर
भी प्रयोग नहीं करते। उदाहरण के लिए हम gate और get, दोनों के लिए गेट
लिखते हैं, जब कि get के लिए ग्यट लिखा जा सकता था।
4. अंग्रेज़ी भाषी भी लहजे के हिसाब से उच्चारण बदलते हैं, उदाहरणतः जहाँ
इंग्लैंड में हॉट और डॉक्टर बोला जाता है, वहीं अमरीका में हाट और डाक्टर
बोला जाता है। अब हम उच्चारण के हिसाब से हाट, हॉट या हौट, क्या लिखें?
मानक वर्तनी तो हॉट ही है।



On 26 अक्तू, 04:33, Suyash Suprabh <translatedbysuy...@gmail.com>
wrote:
> > अमिताभ- उद्धृत पाठ छिपाएँ -
>
> उद्धृत पाठ दिखाए

Amitabh Tripathi

unread,
Oct 26, 2008, 2:42:04 PM10/26/08
to hi...@googlegroups.com
सुयश जी
यदि आप शुद्धतावादी हैं, जैसा कि प्रतीत हो रहा है, तब आपको लॉङ्ग और सॉङ्ग ही लिखना चाहिये। अन्य प्रकार, यथा लान्ग,लॉन्ग या लॉंग, से भी भाव तो स्पष्ट हो ही जाता है।
 

2008/10/26 Suyash Suprabh <translate...@gmail.com>

Suyash Suprabh

unread,
Oct 27, 2008, 5:36:23 AM10/27/08
to हिंदी (Hindi)
अमिताभ जी,

अनुवादक होने के नाते मैं शब्द के ऐसे रूप का प्रयोग करना चाहता हूँ
जिससे अधिकतर लोग सहमत हों।

हिंदी में मानकीकरण की समस्या बनी हुई है। हर भाषा में प्रयोग की
अनेकरूपता देखी जाती है, लेकिन हिंदी के संदर्भ में इसे 'अनेकरूपता' न
कहकर 'अराजकता' कहना अधिक उचित होगा। नुक्ता, चंद्रबिंदु आदि ऐसे कई विषय
हैं जिनको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

'अंग्रेज़ी', 'अँग्रेज़ी', 'अंग्रेजी', 'अँग्रेजी' - इनमें से किस वर्तनी
को सही माना जाए?

आपने लिखा है: "अन्य प्रकार, यथा लान्ग,लॉन्ग या लॉंग, से भी भाव तो
स्पष्ट हो
> ही जाता है।"

यहाँ केवल भाव के स्पष्ट होने से काम नहीं चलेगा। हिंदी में अनुवाद करते
समय मुझे भाषागत शुद्धता का ध्यान रखना होता है। कभी-कभी व्याकरण के
नियमों को उद्धृत भी करना होता है।

भाषा के क्षेत्र में हम सब मिलकर प्रयत्न करें तो परिणाम सकारात्मक ही
होगा।

दीवाली की शुभकामनाओं सहित,

सुयश

पुनश्च: 'दीवाली' या 'दिवाली' - इनमें से कौन-सा रूप सही है, इसका निर्णय
करना भी आसान नहीं है। हिंदी में ये दोनों रूप चलते हैं।
> --
> Amitabh
Message has been deleted

Yogendra Joshi

unread,
Oct 30, 2008, 12:47:06 AM10/30/08
to hi...@googlegroups.com
संदर्भ: 'long, song' का हिन्दी (देवनागरी) में लिप्यंतरण

इन शब्दों को 'लॉङ्, सॉङ्' लिखा जाना चाहिए । यहां 'ला, सा' के ऊपर अंकित अर्धचंद्राकार चिह््न (जो हिन्दी के चंद्रबिंदु से भिन्न है) अंग्रेजी के 'औ' के समान स्वर-ध्वनि के लिए कई जन प्रयोग में लेते हैं । चूंकि विभिन्न क्षेत्रों के अंग्रेजीभाषी उक्त शब्दों में विद्यमान वर्ण 'o' का एकसमान उच्चारण नहीं करते हैं (जैसे उत्तरी अमेरिका में यह आ के सन्निकट प्रतीत होता है), अतः कुछ लोग इन शब्दों को 'लाङ्, साङ्' लिखना ठीक समझेंगे, या फिर औ की ध्चनि को स्वीकारते हुए 'लौङ्, सौङ्' लिखना पसंद करेंगे । लेकिन मेरे मत में किसी भी प्रकार से इन शब्दों के हिन्दी वर्तनी में 'ग' शामिल नहीं किया जा सकता है । ऐसा इसलिए कि उनके उच्चारण में 'ग' की ध्वनि विद्यमान ही नहीं है

मैंने इस विषय पर किंचित् विस्तार से अपने ब्लाग (http://hinditathaakuchhaur.wordpress.com/) पर लिखा है । - योगेन्द्र


२००८ अक्तूबर २७ २१:०१ को, garvjeet singh <garv...@gmail.com> ने लिखा:
happy divali
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages