http://www.e-mahashabdkosh.cdac.in/HindiInterface.asp
साइट से:
====
सॉफ्टवेयरों के विकास की इस श्रृंखला में नवीनतम विकास राजभाषा विभाग
द्वारा सी-डैक के माध्यम से ई-महाशब्दकोश का विकास है, जो कि एक
द्विभाषी-द्विआयामी उच्चारण शब्दकोश है । प्रौद्योगिकी को हिंदी के
प्रयोग से जोड़कर राजभाषा के प्रयोग को बढ़ाने के इरादे से हिंदी
प्रेमियों के लिए ई-महाशब्दकोश को प्रस्तुत करना मेरे लिए हर्ष और गर्व
की बात है । ई-महाशब्दकोश के वर्तमान शुरूआती संस्करण में प्रशासनिक
कार्यक्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को शामिल किया गया है । ई-
महाशब्दकोश की विशेषताएं निम्न प्रकार होंगी :-
- देवनागरी लिपि यूनिकोड फोन्ट में प्रदर्शित की जाएगी
- हिंदी / अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण
- स्पष्ट प्रारूप, आसान व त्वरित शब्द खोज
- अक्षर क्रम में शब्द सूची, सीधा शब्द खोज
- अंग्रेजी / हिंदी अक्षरों द्वारा शब्द खोज
- स्पीच इंटरफेस के साथ हिंदी शब्द का उच्चारण
- सामान्य शब्दकोश में सामान्यतया न पाए जाने वाले शब्द रूपों का
पूरा विवरण तथा भाषा विशेष का शुद्ध उच्चारण
- शब्द / मुहावरों का प्रयोग
- शब्द / मुहावरों को चित्रों के माध्यम से (जहां लागू हो) पूर्ण
रूप से दर्शाना
====