हिंदी यूनीकोड में टाइप करते समय / ! ? वगैरह टाइप करना

0 views
Skip to first unread message

Lingual Bridge

unread,
Dec 3, 2009, 10:22:53 AM12/3/09
to Chithakar | चिट्ठाकार

प्रिय मित्रो,

हिंदी यूनीकोड ने हिंदी टंकण और इंटरनेट के क्षेत्रों में क्रान्ति ला दी
है क्योंकि इसमें फांट के कारण पाठ के डिस्पले की समस्याएं नहीं आती हैं।
हालांकि मैं पिछले लगभग 6 वर्षों से यूनीकोड में टाइप कर रहा हूँ लेकिन
मुझे आज तक / ! ? इत्यादि को हिंदी यूनीकोड में टाइप करने के बारे में
जानकारी नहीं है और जब भी मुझे इनका प्रयोग करने की आवश्यकता होती है, तब
मुझे अंग्रेज़ी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है और ऐसे कैरेक्टर टाइप करने के
बाद फिर से हिंदी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है जिससे गति बाधित होती है और
समय भी लगता है। क्या ऐसे कैरेक्टरों को सीधे हिन्दी यूनीकोड में टाइप
करने का कोई सरल तरीका है?

दूसरी बात बिन्दी के बाद कोलन डालने के संबंध में है। मैंने अनुभव किया
है कि अगर शब्द के अन्त में बिन्दी न हो, तो हिन्दी यूनीकोड में कोलन
डालने में कठिनाई नहीं होती लेकिन अगर शब्द के अन्त में बिन्दी हो, तो
कीबोर्ड को अंग्रेज़ी में बदलकर ही कोलन डालना पड़ता है। उदाहरण के लिए
-नीचे दिया हैः

में कोई दिक्कत नहीं आती लेकिन जब

-नीचे दिए हैं

टाइप करना हो, तो अंग्रेज़ी का कोलन ही डालना पड़ता है।

क्या आप इस संबंध में कोई समाधान सुझाने का कष्ट करेंगे?

अग्रिम धन्यवाद और शुभकामनाओं सहित,

चोपड़ा

Alok Kumar

unread,
Dec 15, 2009, 8:48:41 AM12/15/09
to chit...@googlegroups.com
प्रिय चोपड़ा जी,

> हालांकि मैं पिछले लगभग 6 वर्षों से यूनीकोड में टाइप कर रहा हूँ लेकिन

आप यूनिकोड में नहीं इसं्क्रिप्ट में टंकण कर रहे हैं। यूनिकोड अक्षर
कूटबंधन की विधि है, इंस्क्रिप्ट टंकण की। इंस्क्रिप्ट के जरिए आप गैर
यूनिकोड कूटबंधन में भी लिख सकते हैं और गैर-इंस्क्रिप्ट के जरिए आप
यूनिकोड कूटबंधन में लिख सकते हैं।

अतः यह कहना अधिक सही होगा कि आप 6 वर्षों से इंस्क्रिप्ट में लिख रहे हैं।
नुक्ताचीनी लग सकती है लेकिन यह फ़र्क समझना ज़रूरी है।

> मुझे आज तक / ! ? इत्यादि को हिंदी यूनीकोड में टाइप करने के बारे में
> जानकारी नहीं है और जब भी मुझे इनका प्रयोग करने की आवश्यकता होती है, तब
> मुझे अंग्रेज़ी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है और ऐसे कैरेक्टर टाइप करने के
> बाद फिर से हिंदी का कीबोर्ड चुनना पड़ता है जिससे गति बाधित होती है और

आप इंस्क्रिप्ट के तहत
१ दायाँ Alt
२ Ctrl + Alt
३ Shift + Ctrl + Alt

के बाद अन्य कुंजी दबा के पा सकते हैं कि यहाँ क्या क्या माल छिपा है!

अधिकांश अक्षर आपको मिल जाएँगे!

आलोक

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Dec 15, 2009, 10:35:04 AM12/15/09
to chit...@googlegroups.com

आप इंस्क्रिप्ट के तहत
१ दायाँ Alt
२ Ctrl + Alt
३ Shift + Ctrl + Alt

के बाद अन्य कुंजी दबा के पा सकते हैं कि यहाँ क्या क्या माल छिपा है!

Ctrl+Alt  की बजाय दाँई Alt कुञ्जी भी प्रयोग कर सकते हैं। इस कॉम्बीनेशन (दाँई Alt अथवा बाँई Alt+CTRL को AltGr कहा जाता है)

१५ दिसम्बर २००९ ७:१८ PM को, Alok Kumar <alok....@gmail.com> ने लिखा:

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Chithakar" group. To post to this group, send email to Chit...@googlegroups.com. To unsubscribe from this group, send email to Chithakar-...@googlegroups.com. For more options, visit this group at http://groups.google.com/group/Chithakar.

If the message violates this group’s charter (http://groups.google.com/group/Chithakar/web/group-charter) member is liable to be removed from the group without warning.



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.blogspot.com/
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages