हिन्दी वर्तनी जांचक निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील

27 views
Skip to first unread message

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 23, 2008, 1:21:52 AM3/23/08
to Chit...@googlegroups.com
मुफ़्त, ओपन-सोर्स हिन्दी वर्तनी जांचक आस्पैल हिन्दी के कोई अस्सी हजार शब्दों को प्रूफ
रीड करने की आवश्यकता है ताकि वर्तनी जांचक पूरा परिशुद्ध बन सके. इसके लिए अस्सी हजार
शब्दों को प्रत्येक दो हजार शब्दों की चालीस फ़ाइलों में तोड़ा गया है. इन प्रत्येक दो हजार
शब्द युक्त चालीस फ़ाइलों की प्रूफ़ रीड करनी है और इसे कोई तीन हफ़्तों (15 अप्रैल से पहले)
में पूरा किया जाना है. अब तक चार लोगों ने चार फ़ाइल चुने हैं और कोई छत्तीस फ़ाइलों की
प्रूफ रीड करनी बकाया है. आप सभी चिट्ठाकार मित्रों से आग्रह है कि इस कार्य में हाथ बटाएं.

विवरण अंग्रेज़ी में यहां
http://www.indlinux.org/wiki/index.php/AspellHindiReview दर्ज है. इस बारे में
हिन्दी में मैंने अपने चिट्ठे पर यहाँ
http://raviratlami.blogspot.com/2008/03/2000.html लिखा है.

रवि

narayan prasad

unread,
Mar 23, 2008, 5:21:02 AM3/23/08
to Chit...@googlegroups.com, hi...@googlegroups.com
I can review at least one file (about 2000 words). But before the work is distributed for review and correction, the point of multiplicity in spelling of specific word-forms must be discussed first. For example:
 
(१) कीजिए, कीजिये ( करिए, करिये)
(२) गई, गयी; गए, गये
(३) चाहिए, चाहिये; चाहिएँ, चाहियें; के लिए, के लिये
(४) जाएगा, जायेगा, जायगा
(५) जहाँ, जहां
(६) देशभक्ति, देश-भक्ति, देश भक्ति
(७) रिक्शावाला, रिक्शा वाला
(८) खाकर, खा कर 
(९) शरमाना, शर्माना; जुरमाना, जुर्माना; गरम, गर्म
    &c, &c.

Since we are talking of spellchecker, in addition to the words that find entry in a dictionary, we have to take into account the declined, conjugated / inflected word-forms as well.

---Narayan Prasad



2008/3/23, Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>:

sanjay kareer

unread,
Mar 23, 2008, 5:25:15 AM3/23/08
to Chit...@googlegroups.com
On Sun, Mar 23, 2008 at 2:51 PM, narayan prasad <hin...@gmail.com> wrote:
I can review at least one file (about 2000 words). But before the work is distributed for review and correction, the point of multiplicity in spelling of specific word-forms must be discussed first. For example:
 
(१) कीजिए, कीजिये ( करिए, करिये)
(२) गई, गयी; गए, गये
(३) चाहिए, चाहिये; चाहिएँ, चाहियें; के लिए, के लिये
(४) जाएगा, जायेगा, जायगा
(५) जहाँ, जहां
(६) देशभक्ति, देश-भक्ति, देश भक्ति
(७) रिक्शावाला, रिक्शा वाला
(८) खाकर, खा कर 
(९) शरमाना, शर्माना; जुरमाना, जुर्माना; गरम, गर्म
    &c, &c.

Since we are talking of spellchecker, in addition to the words that find entry in a dictionary, we have to take into account the declined, conjugated / inflected word-forms as well.

रवि भाई नारायण जी का सुझाव बहुत सही है. य‍ह एक बड़ी समसया है.
 



--
Sanjay Kareer
http://www.dailyhindinews.com

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 23, 2008, 5:38:46 AM3/23/08
to Chit...@googlegroups.com
narayan prasad wrote:
> I can review at least one file (about 2000 words). But before the work
> is distributed for review and correction, the point of multiplicity in
> spelling of specific word-forms must be discussed first. For example:
>
> (१) कीजिए, कीजिये ( करिए, करिये)
> (२) गई, गयी; गए, गये
> (३) चाहिए, चाहिये; चाहिएँ, चाहियें; के लिए, के लिये
> (४) जाएगा, जायेगा, जायगा
> (५) जहाँ, जहां
> (६) देशभक्ति, देश-भक्ति, देश भक्ति
> (७) रिक्शावाला, रिक्शा वाला
> (८) खाकर, खा कर
> (९) शरमाना, शर्माना; जुरमाना, जुर्माना; गरम, गर्म
> &c, &c.
>
> Since we are talking of spellchecker, in addition to the words that
> find entry in a dictionary, we have to take into account the declined,
> conjugated / inflected word-forms as well.
>
> ---Narayan Prasad
>
बिलकुल बजा फ़रमाया नारायण जी आपने. यदि बंधुगण शब्दों के इस तरह के हर संभव परिवर्तित
फ़ॉर्म भी शामिल करते हैं तो सोने में सुहागा. वैसे, अभी जो शब्द हैं, उनको ही प्रूफ रीड
करने व उनकी वर्तनी ठीक करने पर बल दिया जा रहा है ताकि कम से कम एक सामान्य सा,
काम आने लायक ठीक ठाक शब्दों युक्त वर्तनी जांचक मुक्त स्रोत पर बने तो सही.
रवि

narayan prasad

unread,
Mar 24, 2008, 1:58:27 AM3/24/08
to Chit...@googlegroups.com
रवि जी,
  ठीक है । एक कोई फाइल मेरे नाम से निश्चित कर दीजिए । निर्धारित समय के अन्दर वर्तनी की जाँच करके भेज दूँगा ।
---नारायण प्रसाद

2008/3/23, Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>:

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 24, 2008, 3:58:32 AM3/24/08
to Chit...@googlegroups.com
narayan prasad wrote:
> रवि जी,
> ठीक है । एक कोई फाइल मेरे नाम से निश्चित कर दीजिए । निर्धारित समय के अन्दर
> वर्तनी की जाँच करके भेज दूँगा ।
> ---नारायण प्रसाद
>
नारायण जी, धन्यवाद. आपको फ़ाइल नं 10 निश्चित की गई है जिसे अलग से भेजी जा रही है.
व आपका नाम यहाँ

http://www.indlinux.org/wiki/index.php/AspellHindiReview#Assignments

दर्ज कर दिया है.


अभी भी कोई तीस से अधिक फ़ाइलें प्रूफ़ रीड करने हेतु लिए जाने बाकी हैं. अन्य तमाम
चिट्ठाकार बंधुओं से आग्रह है कि आगे आकर इस कार्य में हाथ बटाएं.
सधन्यवाद.
रवि

Jagdish Bhatia

unread,
Mar 24, 2008, 4:05:52 AM3/24/08
to Chit...@googlegroups.com
रवि जी,
एक फाइल मेरे नाम से भी भिजवा दें। अप्रेल के पहले सप्ताह में कर पाउंगा।
जगदीश

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 24, 2008, 4:19:00 AM3/24/08
to Chit...@googlegroups.com
Jagdish Bhatia wrote:
> रवि जी,
> एक फाइल मेरे नाम से भी भिजवा दें। अप्रेल के पहले सप्ताह में कर पाउंगा।
> जगदीश
>
धन्यवाद जगदीश जी, आपको 12 नं की फ़ाइल भेजता हूं.
रवि

Anunad Singh

unread,
Mar 24, 2008, 4:25:14 AM3/24/08
to Chit...@googlegroups.com
मुझे भी एक फाइल भेज दीजिये। अप्रैल के पहले हफ्ते में पूरा करने का प्रयास करूंगा।.
 
 

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 24, 2008, 8:29:46 AM3/24/08
to Chit...@googlegroups.com
Anunad Singh wrote:
> मुझे भी एक फाइल भेज दीजिये। अप्रैल के पहले हफ्ते में पूरा करने का प्रयास करूंगा।.
>
>
धन्यवाद अनुनाद जी. 13 नं की फ़ाइल आपको प्रेषित करता हूं.

वैसे साथियों से निवेदन है कि फ़ाइलें इस लिंक से सीधे ही डाउनलोड की जा सकती हैं -
http://indlinux.sourceforge.net/hindi/dict/

हाँ, पर ये घोषित जरूर कर दें कि कौन सी फ़ाइल पर काम कर रहे हैं ताकि कार्य में दोहराव
न हो
रवि

narayan prasad

unread,
Apr 16, 2008, 5:08:17 AM4/16/08
to Chit...@googlegroups.com

मुझे hdict_10.txt के प्रूफ़ शोधन का कार्य मिला । प्रूफ़ शोधन के समय मैंने तीन शब्दकोशों का सहारा लिया है -
(१) हिन्दी शब्दसागर (११ खंडों में प्रकाशित) 
(२) मानक हिन्दी कोश (५ खंडों में)
(३) उर्दू-हिन्दी कोश
मुझे कई ऐसे अपरिचित शब्द मिले जो उपर्युक्त कोशों में भी उपलब्ध नहीं हैं । इस परिस्थिति में इन शब्दों को ज्यों का त्यों छोड़ देना ही मैंने बेहतर समझा । मैंने अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण में कोई परिवर्तन नहीं किया है ।


---नारायण प्रसाद

2008/3/23, Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>:

Ravishankar Shrivastava

unread,
Apr 16, 2008, 7:29:15 AM4/16/08
to Chit...@googlegroups.com
narayan prasad wrote:
>
> मुझे hdict_10.txt के प्रूफ़ शोधन का कार्य मिला । प्रूफ़ शोधन के समय मैंने तीन
> शब्दकोशों का सहारा लिया है -
> (१) हिन्दी शब्दसागर (११ खंडों में प्रकाशित)
> (२) मानक हिन्दी कोश (५ खंडों में)
> (३) उर्दू-हिन्दी कोश
> मुझे कई ऐसे अपरिचित शब्द मिले जो उपर्युक्त कोशों में भी उपलब्ध नहीं हैं । इस परिस्थिति
> में इन शब्दों को ज्यों का त्यों छोड़ देना ही मैंने बेहतर समझा । मैंने अंग्रेजी शब्दों के
> उच्चारण में कोई परिवर्तन नहीं किया है ।
> ---नारायण प्रसाद
>
धन्यवाद नारायण जी. आपके द्वारा प्रेषित फ़ाइल प्राप्त हो गई है. अन्य मित्रों से भी
आग्रह है कि अपनी फ़ाइलें यथा शीघ्र भेजें.
रवि
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages