देवाशीष भाई, मेरे ब्लॉग का तो पूरा हुलिया बिगड़ गया है. पोस्ट ठीक से
नहीं दिख रहे हैं. मैंने फोटो बकेट में एक भी फोटो अपलोड नहीं किया फिर
बैंडविड्थ ज्यादा कैसे हो गई. मैं तो उसका सदस्य भी नहीं हूं. कृपया.
> हमला शब्द गलत है। फोटोबकेट मुफ्त इमेज होस्टिंग सेवा देती है पर बैंडविड्थ की
> मासिक सीमा रहती है। अगर यह सीमा आप पार कर गये तो चित्र दिखाना बंद कर दिया
> जाता है। उनकी सेवा की शर्तों पर ध्यान दें। मुफ्त की थीम या टेम्प्लेट के
> प्रयोग के पहले यह जाँच लें कि क्या उसमें चित्रों का प्रयोग है, अक्सर मुफ्त
> थीम या टेम्प्लेट के प्रयोगकर्ता ओकई बार तकनीकी ज्ञान के अभाव में भी इन
> चित्रों को मूल स्थान से ही दिखाते रहते हैं जबकि थीम या टेम्प्लेट बनाने वाले
> ने साफ निवेदन किया होता है कि चित्र आप फोटोबकेट का अपना मुफ्त खाता बनाकार
> वहाँ अपलोड कर प्रयोग करे। जब थीम या टेम्प्लेट के सारे प्रयोगकर्ता एक ही जगह
> या खाते पर अपलोड किये चित्र से इमेज खींचेंगे तो जाहिर है कि बैंडविड्थ की
> सीमा माह भर के पहले ही खप जायेगी है और चित्र नदारद हो जायेंगे। हर मुफ्त सेवा
> की एक सीमा तो होती ही है।
> 2009/11/7 Sagar Nahar <sagarna...@gmail.com>
> > फोटोबकेट ने हमला कर दिया है? भई ये तो वो साईट है जहां फोटो अपलोड किये जाते
> > हैं। मुझे लगता है आपने जिस टेम्पलेट को प्रयोग किया है, उस में जो भी फोटो
> > हैं वे Photobucket पर अपलोड किये हुए थे। किसी कारण से वे फोटो डिलीट हो गये
> > हैं या कर दिये गये हैं इसलिये आपको ऐसा दिख रहा है।
> > इसका आसान निदान यह है कि आप अपने ब्लॉप्ग का टेम्पलेट बदल लें। हाँ लेकिन
> > ध्यान रखें पहले साईडबा का बेक अप जरूर ले लें।
> > फोटो बकेट पर मैने भी कई फोटओ अपलोड लिये हैं और वे कई मित्रों के ब्लॉग में
> > हैडर बने हुए हैं जैसे रेडियोनामा।www.radionama.blogspot.com
> > सागर चन्द नाहर