Yahoo Geocities मेरा लोगो ले कर भाग गया :(

1 view
Skip to first unread message

Kunnu Singh

unread,
Nov 16, 2009, 2:51:59 AM11/16/09
to Chithakar | चिट्ठाकार
बडी मेहनत से ३ - ४ घंटे मे अपने ब्लाग के लिये एक लोगो बनाया था। और आज
वो लोगो जियिसीटीज ले कर भाग गया और यही नही मेरे ब्लाग के कई अन्य फोटो
भी ले कर भाग गया।


यह देखीये: http://in.geocities.com/kunnu_singh18/banner.gif


दरअसल Yahoo Geocities और google pages ने अपना ये सर्वीस बंद कर दिया
है।


क्या ये गलत नही है? पहले तो मुफ्त मे साईट होस्टींग दो और बाद मे जब सब
ईसका ईस्तेमाल करने लगे तो बंद कर दो।


अब कहां से लाऊ ब्लाग बैनर, और २० - २५ दूसरे ईमेज :(

Amit Gupta

unread,
Nov 16, 2009, 7:38:54 AM11/16/09
to chit...@googlegroups.com

2009/11/16 Kunnu Singh <kunnus...@gmail.com>
बडी मेहनत से ३ - ४ घंटे मे अपने ब्लाग के लिये एक लोगो बनाया था। और आज
वो लोगो जियिसीटीज ले कर भाग गया और यही नही मेरे ब्लाग के कई अन्य फोटो
भी ले कर भाग गया।


दरअसल Yahoo Geocities और google pages ने अपना ये सर्वीस बंद कर दिया
है।


क्या ये गलत नही है? पहले तो मुफ्त मे साईट होस्टींग दो और बाद मे जब सब
ईसका ईस्तेमाल करने लगे तो बंद कर दो।

नहीं, कुछ गलत नहीं है। वे आपको एक मुफ़्त की सेवा दे रहे थे लेकिन धर्मार्थ नहीं दे रहे थे, उनका मकसद आपको मुफ़्त की सेवा देकर पैसा कमाना था (जैसा प्रायः बहुत सी मुफ़्त की सेवाओं का होता है)। अब यदि वे पैसा नहीं बना पा रहे हैं तो क्या नुकसान में सेवा चलाते रहेंगे?

और ऐसा भी नहीं है कि याहू ने जियोसिटीज़ रातों-रात बंद कर दी हो (मैंने बहुत सी सेवाएँ देखी हैं पिछले दस-ग्यारह सालों में जो रातों रात बंद हुई हैं)। याहू ने बकायदा तीन महीने से ऊपर का नोटिस दिया था कि वे अक्तूबर 2009 के अंत में जियोसिटीज़ सेवा स्थगित कर देंगे। इतना समय पर्याप्त होता है अपना सामान वहाँ से निकालने के लिए। और जियोसिटीज़ पर आपका खाता होने के कारण मेरे ख्याल से आपको आपके याहू ईमेल (या जो भी ईमेल पता आपने वहाँ दिया होगा) पर भी नोटिस आया होगा।

यह देखिए - 16 अगस्त 2009 को देबू दा ने यहाँ इसी मेलिंग लिस्ट में सूचना दी थी।
30 सितम्बर 2009 को आलोक भाई ने पुनः सूचना दी।
26 अक्तूबर 2009 को जियोसिटीज़ के बंद होने वाले दिन श्रीश ने ईमेल डाला कि जियोसिटीज़ बंद हो रहा है।

अब जनाब आपने इतना समय मिलने पर भी बैकअप नहीं लिया तो कोई क्या कहे!! :) और आपने अपने लोगो और अन्य सामान की मूल फाइलें अपने कंप्यूटर से उड़ा दीं तो फिर कुछ कहने को बनता ही नहीं!! :)

मेरे ख्याल से ये खामखा की सनसनीखेज विषय वाली ईमेल - कि याहू आपका सामान लेकर भाग  गया - अनावश्यक है।


मेहनत से बनाया माल हाथ से निकल जाए इस दुख को मैं समझता हूँ, ऐसी परिस्थितियों से कई बार दो-चार हो चुका हूँ, इसलिए समझ सकता हूँ कि आपको कैसा लग रहा होगा। ऐसी स्थिति में आपको वही कहूँगा जो मैं स्वयं करता हूँ, जो खो गया उसका अफ़सोस छोड़िए और पुनः मेहनत करके पहले से बेहतर बनाईये।

वैसे एक बार गूगल की कैशे में भी देख लीजिए, कदाचित्‌ वहाँ आपको आपके लोगो इत्यादि की प्रति मिल जाए। :)

--
http://amitgupta.in/

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल ।   -- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

Debashish

unread,
Nov 16, 2009, 7:41:32 AM11/16/09
to chit...@googlegroups.com
http://web.archive.org पर देख लें, याहू वालों ने कहा था कि बाद में यहाँ फाईलें मिल जायेंगी।

2009/11/16 Amit Gupta <cool...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Chithakar" group. To post to this group, send email to Chit...@googlegroups.com. To unsubscribe from this group, send email to Chithakar-...@googlegroups.com. For more options, visit this group at http://groups.google.com/group/Chithakar.
 
If the message violates this group’s charter (http://groups.google.com/group/Chithakar/web/group-charter) member is liable to be removed from the group without warning.



--
For information about me and other links visit my homepage at http://www.debashish.com. My linked-in profile at http://www.linkedin.com/in/debashishc.
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages