सावधान - नया स्पाईवेयर

0 views
Skip to first unread message

Hariram

unread,
Oct 25, 2007, 6:05:46 AM10/25/07
to Chithakar
बन्धुगण,

कुछ चिट्ठाकारों के ईमेल पते से उनके अनजाने में ही निम्नवत् स्वचालित
ईमेल भेजा जा रहा है--

"
I just joined Shelfari to connect with other book lovers. Come see the
books I love and see if we have any in common. Then pick my next book
so I can keep on reading.

Click below to join my group of friends on Shelfari!

http://www.shelfari.com/

"

शायद यह भी यारी.कॉम जैसा कोई स्पाईवेयर है, जो इसमें ज्वाइन करते ही
आपकी एड्रेस बुक के विभिन्न पतों पर आपके नाम से ऐसी ईमेल प्रेषित कर
देता है।

निवेदन है कि ऐसी कोई ईमेल आने पर इसमें ज्वाइन न करें। यदि भूलवश ज्वाइन
कर लिया हो तो
(1) तत्काल अपने सारे ईमेल के पासवर्ड बदल दें।
(2) ईमेल से sign out या log out करें
(3) उक्त वेबसाइट पर जाकर अपने खोले गए account को delete कर दें।

हरिराम

Shrish Sharma

unread,
Oct 25, 2007, 7:00:56 AM10/25/07
to Chit...@googlegroups.com
हो सकता हो यह आमंत्रण मित्रों ने खुद भेजा हो। कहना मुश्किल है जब तक पक्का पता न लग जाए। मुझे भी कुछ दिन पहले एक चिट्ठाकार मित्र की तरफ से शैल्फारी पर जॉइन करने का सन्देश आया।

मैं जब भी किसी वैब सेवा पर पञ्जीकृत होता हूँ तो वहाँ पहले से मौजूद दोस्तों को ही कनैक्ट करने के लिए इन्वीटेशन भेजता हूँ, नए लोगों उस सेवा को ज्वाइन करने के लिए इन्वीटेशन नहीं भेजता।

अतः यदि मेरी तरफ से किसी मित्र को किसी वैब सेवा को उसके आग्रह के बिना ज्वाइन करने का इन्वीटेशन आए तो कृपया इग्नोर करें।
--
Shrish Sharma (श्रीश शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.blogspot.com/

Amit

unread,
Oct 25, 2007, 7:31:55 AM10/25/07
to Chithakar

मेरी जानकारी अनुसार shelfari कोई स्पाईवेयर नहीं है जैसा कि हरिराम जी
आपको भ्रम हुआ है। मैं इस पर तब से हूँ जब यह नई-नई आई थी और मेरी
जानकारी में मेरे ईमेल की एड्रैस बुक में मौजूद लोगों को मेरी ओर से कोई
ईमेल नहीं गई है, जिन एकाध लोगों को मेरी तरफ़ से ऐसा ईमेल मिला है वह
मैंने स्वयं भेजा है। यह भी बाकी वेबसेवाओं की तरह आपको आपकी एड्रैसबुक
में मौजूद लोगों को एकसाथ ईमेल द्वारा निमंत्रण भेजने की सुविधा देती है
लेकिन यह तभी संभव है जब आप इसको अपनी ईमेल का पासवर्ड देंगे। यदि नहीं
देंगे तो यह आपकी ओर से कोई ईमेल नहीं भेजेगी। इसलिए प्रयोगकर्ताओं को
चाहिए कि आँखें खोल इन सेवाओं का प्रयोग किया करें और यूँ ही आँख मूँदकर
अपने ईमेल के पासवर्ड इधर-उधर न दिया करें, क्योंकि कल को इसी तरह
phishing के भी शिकार हो सकते हैं।

cheers
Amit


--------------
Only the wisest and the stupidest of men never change.


|| http://blog.igeek.info/ || http://www.amitgupta.in/ ||
|| http://food.wanderer.in/ || http://eye.amitgupta.in/ ||
|| http://www.diGitBlog.com/ ||
|| http://blog.igeek.info/wp-plugins/igsyntax-hiliter/ ||
|| http://www.flickr.com/photos/amit_gupta ||

Hariram

unread,
Oct 25, 2007, 8:29:25 AM10/25/07
to Chithakar
मुझे जिस मित्र के पते से ऐसी ईमेल प्राप्त हुई, उससे जब मैंने कन्फर्म
किया तो वह आश्चर्यचकित हो गया, उसने ऐसी कोई ईमेल नहीं भेजी थी। शल्फरि
चाहे अच्छी साईट हो, लेकिन किसी के ईमेल एड्रेस के पतों पर उसकी जानकारी
के बिना ऐसे आमन्त्रण भेज देना क्या "साईबर अपराध" नहीं माना जाएगा
कानूनों के तहत?

हरिराम

On Oct 25, 4:31 pm, Amit <guptaamit_2...@yahoo.com> wrote:
> मेरी जानकारी अनुसार shelfari कोई स्पाईवेयर नहीं है .... लेकिन यह तभी संभव है जब आप इसको अपनी ईमेल का पासवर्ड देंगे। यदि नहीं

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages