अनुगूँज संबंधी कुछ नई सुविधाएँ

0 views
Skip to first unread message

आलोक कुमार

unread,
Nov 14, 2007, 5:35:45 AM11/14/07
to Chit...@googlegroups.com
नमस्ते।
अनुगूँज २३ की घोषणा (http://www.akshargram.com/2007/09/02/641/) तो
आपने देख ही ली होगी।
साथ ही पिछले अनुगूँज के अनुभवों से यह निष्कर्ष निकला है कि अनुगूँज में
भाग लेने वाले लोगों की संख्या बहुत है, अतः कई लोगों की प्रविष्टियाँ
छूट जाने की संभावना भी अधिक है।
ज़ाहिर है कि १०० लोगों के बीच जिस तरह सूचना का आदान प्रदान होता है,
१००० लोगों के बीच उसी तरह आदान प्रदान संभव नहीं है।
इसी को मद्देनज़र रखते हुए अनुगूँज पृष्ठ पर कुछ बदलाव किए हैं -

१. http://www.akshargram.com/sarvagya/index.php/Anugunj - में
चिट्ठाजगत की चिप्पियाँ लगाने की विधि भी जोड़ी है। इसके जरिए आयोजक
अनुगूँज के लेखों की खोज कर सकेंगे।

२. हर अनुगूँज का अपना पन्ना है, जैसे कि अभी वाले के लिए
http://www.akshargram.com/sarvagya/index.php/Anugunj:23

इस पन्ने पर लेखक अपने लेख की कड़ी डाल सकते हैं। कड़ी जोड़ने के लिए
"edit" पर चटका लगाना होगा। अनुगूँज के आयोजक चिप्पी द्वारा खोज, घोषणा
की टिप्पणियों के साथ साथ अनुगूँजी पन्ने के जरिए भी कड़ियाँ उठा सकते
हैं।

अंततः एक सुझाव और देना चाहूँगा कि हम अनुगूँज के आयोजन के लिए अब से ऐसे
व्यक्तियों को ही प्रोत्साहित करें जिन्होंने कभी पहले अनुगूँज आयोजित
नहीं किया है। पहले हमारे पास लोगों की कमी थी, पर उसके कुछ फ़ायदे भी
थे।
अब लिखने वाले बहुत हैं, उसके भी कई फ़ायदे हैं, उनका लाभ उठाना चाहिए।

आलोक


--
Can't see Hindi? http://devanaagarii.net

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages